-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Farmers Were Deprived Of Bonus For 2021 22 In Bjp Shinde Government Mp Praful Patel
भाजपा शिंदे सरकार में 2021-22 के बोनस से वंचित हो गए किसान: सांसद पटेल
- Written By: नवभारत डेस्क

गोंदिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल ने एक चर्चा के माध्यम से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सवालों के जवाब दिए. पटेल ने सर्वप्रथम एक बार फिर जिले के और विदर्भ के धान उत्पादक किसानों की चिंता व्यक्त की, और उन्होंने कहा कि भाजपा शिंदे सरकार में क्षेत्र के धान उत्पादक किसान 2021-22 के बोनस से वंचित कर दिए गए हैं. महाविकास आघाड़ी सरकार में हमने कोरोना के भीषण संकट का सामना किया, लेकिन तब भी किसानों को बोनस से वंचित नहीं रखा गया.
हमारी सरकार ने किसानों को 700 रु. बोनस दिया और राज्य सरकार के कोष से 600 करोड़ रु. किसानों को दिए गए. बोनस की राज्य में शुरुआत हमने की थी, और सबसे पहले अपने कृषि प्रधान देश में किसान खुशहाल रहें, इसके लिए सिंचाई परियोजनाओं को बढ़ावा दिया तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को बिजली कनेक्शन, किसानों को खेतों में कुंआ निर्माण के लिए राशि सहित अनेक सौगातें दी, लेकिन भाजपा सरकार में किसानों के साथ पहले भी धोखा किया गया, और आज भी वही किया जा रहा है.
गोंदिया व भंडारा का विकास मेरी प्राथमिकता..
पटेल ने गोंदिया व भंडारा जिले के संदर्भ में भी अनेक सवालों के जवाब दिए, उन्होंने कहा कि जब जब हमें अवसर मिला, हमने अपने क्षेत्र के विकास के लिए हर मुमकिन प्रयास किए, उन्होंने मेडिकल कॉलेज, ओवरब्रीज, नाट्य सभागृह, अंडरग्राऊंड ड्रेनेज सिस्टम आदि सभी विषयों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह सभी कार्य हमने स्वीकृत कराए और आगे बढ़ाने का काम किया, लेकिन जैसे ही सरकार बदली, फिर सभी कामों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
नाट्यगृह के संदर्भ में कहा कि नाट्यगृह जिस काम के लिए बना है, उसका वही उपयोग होना चाहिए, नाट्यगृह में बनाई गई दुकानों का हमारा पहले भी विरोध था और आज भी विरोध है. पटेल ने वीर सावरकर पर कांग्रेस की टिप्पणी के संदर्भ में कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए सभी प्रयास हुए, जिसके कारण हम आज स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं, निश्चित रुप से किसी भी योगदान को नकारा नहीं जा सकता, हम वीर सावरकर सहित सभी का सम्मान करते हैं, और सभी शहीदों, कुर्बानियों का वंदन करते हैं.
सत्ता के बाहर जब कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस होती है तो आंदोलनों की वैसी वर्षा नजर नहीं आती, जैसी भाजपा करती रही है, यह प्रश्न पूछे जाने पर पटेल ने कहा कि भड़काऊ भाषण, गुमराह करने की राजनीति, तोड़ फोड़ और उग्र आंदोलन करना हमारी फितरत नहीं है. केन्द्र और राज्य सरकार के समक्ष मांगों को रखने के जो उचित तरीके हैं, जिससे कि आम जनता या सरकारी संपत्ति को नुकसान ना पहुंचे, एैसे आंदोलन करना ही राष्ट्रवादी कांग्रेस की नीतियों में शामिल है.
Farmers were deprived of bonus for 2021 22 in bjp shinde government mp praful patel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














