-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Artists Became Artists By Giving Fake Certificates Irregularities Revealed In Investigation Criminal Action Will Be Taken
Nagpur News: फर्जी सर्टिफिकेट देकर बन गए कलाकार, जांच में गड़बड़ी हुई उजागर, होगी फौजदारी कार्रवाई
- Written By: आंचल लोखंडे
राज्य सरकार के सांस्कृतिक कार्य संचालनालय के माध्यम से वृद्ध लोक कलाकारों, साहित्यकारों के लिए मानधन योजना चलाई जाती है। जिसमें फर्जी प्रमाणपत्र आदि लगाकर लाभ लेने का मामला जांच में उजागर हुआ है।

फर्जी सर्टिफिकेट देकर बन गए कलाकार। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: राज्य सरकार के सांस्कृतिक कार्य संचालनालय के माध्यम से वृद्ध लोक कलाकारों, साहित्यकारों के लिए मानधन योजना चलाई जाती है। इस वर्ष मानधन बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ लोगों द्वारा फर्जी प्रमाणपत्र आदि लगाकर लाभ लेने का मामला जांच में उजागर हुआ है।
ऐसे बोगस कलाकारों के खिलाफ जिला प्रशासन फौजदारी कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने की जानकारी मिली है। कागजातों की जांच में अब तक जिले में 9 ऐसे खुलासे हुए हैं। दरअसल, जिला परिषद समाज कल्याण विभाग ने लाभार्थियों के कागजातों की जांच की, जिसमें यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। बोगस कलाकारों पर अब फौजदारी कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पेश करने की जानकारी विभाग से मिली है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
नागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
और भी सामने आ सकते है मामले
अधिकारी ने बताया कि यह तो पहले चरण की जांच का आंकड़ा है। बोगस कलाकारों की संख्या बढ़ने की संभावना है। फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों ने राज्य सांस्कृतिक कला संचालनालय का बोगस प्रमाणपत्र लगाया है। कुछ कलाकारों ने आय प्रमाणपत्र भी फर्जी दिया है। जिस व्यक्ति का कला व साहित्य क्षेत्र से कुछ भी संबंध नहीं है, उन लोगों ने भी योजना का लाभ उठाने के लिए बोगस प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन किया हुआ है।
कागजातों की गंभीरता से जांच
बताते चलें कि तत्कालीन शिंदे सरकार ने कला व साहित्य के क्षेत्र से जुड़े कलाकारों को हर महीने 5,000 रुपये अनुदान देने का निर्णय लिया था। जिले को 100 लाभार्थियों का चयन करना है। पालक मंत्री की अध्यक्षता वाली समिति यह कार्य करती है, लेकिन वर्तमान में समिति अस्तित्व में नहीं है। जिलाधिकारी इस समिति के अध्यक्ष हैं। 9 बोगस लाभार्थियों का खुलासा होने के बाद विभाग द्वारा अब सभी लाभार्थियों के कागजातों की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Artists became artists by giving fake certificates irregularities revealed in investigation criminal action will be taken
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMलाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














