- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Demand To Increase Bus Trips Less Buses Than Passengers In Gondia
ST बसों में यात्रियों को नहीं मिल रही जगह, बस फेरियां बढ़ाने की मांग, यात्रियों की तुलना में बसें कम
Problem: गोंदिया शहर के जयस्तंभ चौक स्थित बस स्टैंड से नागपुर व आमगांव, सालेकसा, देवरी की ओर जाने वाली एसटी बसों में विद्यार्थियों सहित यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई देती है।
- Written By: आंचल लोखंडे

ST बसों में यात्रियों को नहीं मिल रही जगह (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Maharashtra Transport Corporation: गोंदिया शहर के जयस्तंभ चौक स्थित बस स्टैंड से नागपुर व आमगांव, सालेकसा, देवरी की ओर जाने वाली एसटी बसों में विद्यार्थियों सहित यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई देती है। आए दिन बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। अब निजी वाहनों में भी यात्रियों की भीड़ दिखाई दे रही है। जिससे विद्यार्थियों व यात्रियों के द्वारा बस फेरियां बढ़ाने की मांग की जा रही है। जिले में सभी शासकीय कार्यालयों के काम के लिए अनेक तहसील के नागरिक आते जाते रहते हैं। वहीं शहर में स्कूल व कॉलेज में अध्ययन लिए अनेक विद्यार्थियों का प्रतिदिन बस से आना जाना होता है।
उसी तरह अभी त्योहारों का दौर शुरू होने से यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हो गई है। प्रतिदिन जिले के गोंदिया व तिरोड़ा डिपो के बस स्थानक से यात्रियों से भरी बस दौड़ रही है। बस की यात्रा में अमृत ज्येष्ठ नागरिक योजना अंतर्गत 75 वर्ष आयु से अधिक ज्येष्ठ नागरिकों के लिए शासन ने निःशुल्क यात्रा योजना शुरू की है। महिलाओं के लिए 50 प्रश। सहूलियत लागू की है। जिसके कारण बस के यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो गई है। इसमें भी अब त्योहारों का माहौल होने से बस के यात्रियों की संख्या में अधिक इजाफा हो रहा है। सहूलियत धारक यात्रियों के द्वारा बस की यात्रा को प्राथमिकता दी जा रही है। जिससे बस में यात्रियों की भीड़ दिखाई दे रही है।
पुरानी बसों से ही परिवहन जारी है
इस भीड़ के कारण विद्यार्थियों को बस में जगह नहीं मिल पाती जिससे उनका शैक्षणिक नुकसान होता है। शासन की सहूलियत के पश्चात रापनि की आय बढ़ गई है। सहूलियत योजना से शासन के द्वारा परिवहन निगम को अनुदान राशि मिल रही है। ऐसा होते हुए भी रापनि द्वारा बस की संख्या बढ़ाने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। पुरानी बसों से ही परिवहन जारी है। जिसमें अनेक बार बस खराब होने से नियोजित फेरियों पर परिणाम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभागीय नियंत्रकों ने बस फेरियां बढ़ाने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ST बस यात्रियों के लिए राहत की खबर! स्मार्ट कार्ड के लिए वसूले ज्यादा पैसे तो एजेंटों के लाइसेंस होंगे रद्द
सरकार की घरकुल योजना का बुरा हाल; निधि की कमी और सख्त शर्तों से अधर में लटका हजारों गरीबों का सपना
Gondia Double Tragedy: मातम में बदली शादी की खुशियाँ; दो पड़ोसी दोस्तों के असामयिक निधन से साईनगरी वार्ड सन्न
Bhandara-Gondia MP: सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के 2 साल बेमिसाल; संसद में 100% उपस्थिति और विकास कार्यों की झड़ी
ये भी पढ़े: मार्डी में पलटा विसर्जन वाहन, 12 भक्त जख्मी – अमरावती में बड़ा हादसा
निजी वाहनों से यात्रा करने पर मजबूर
शासन ने बस की यात्रा में 75 वर्ष आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 100 प्रश। व महिलाओं के लिए 50 प्रश। सहूलियत देने के पश्चात यात्री निजी वाहन से यात्रा करना पसंद नहीं करते थे। जिसके कारण निजी वाहन चालक व मालिकों पर संकट का समय आ गया था। लेकिन अब बस के यात्रियों की संख्या बढ़ने से सीट मिलना मुश्किल होने से पूरी टिकट देकर यात्रा करने वाले कुछ यात्री निजी वाहनों से यात्रा कर रहे हैं।
Demand to increase bus trips less buses than passengers in gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, NCP सांसद सुरेश म्हात्रे ने बताया हर भारतीय का गौरव
May 06, 2026 | 07:53 PMUAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
May 06, 2026 | 07:50 PM‘कब तक फोन बंद रखेगा’, जबलपुर में BSF के रिटायर्ड जवान ने की खुदकुशी; फोन में मिला महिला का धमकी भरा ऑडियो
May 06, 2026 | 07:43 PMबधाई तो ठीक है, लेकिन तेल संकट और विश्व शांति पर काम करें ट्रंप, आनंद दुबे का माेदी व ट्रंप पर तंज
May 06, 2026 | 07:38 PMमुंबई एयरपोर्ट अलर्ट: 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे दोनों रनवे, प्री-मानसून मेंटेनन्स के कारण उड़ानें प्रभावित
May 06, 2026 | 07:18 PM‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
May 06, 2026 | 07:03 PM48 घंटे में खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग! दोनों देशों के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बन गई सहमति
May 06, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














