राशन वितरण में गड़बड़ियों को रोकने के लिए BPL कार्ड धारकों के घरों पर लगेंगे बोर्ड

अंत्योदय लाभार्थियों के साथ धोखाधड़ी रोकने तथा उन्हें अनाज का लाभ सुचारु रूप से मिले, इसके लिए अंत्योदय, गरीबी रेखा से नीचे वाले कार्ड धारकों के घरों पर बोर्ड लगाए जाएंगे।
boards will be installed at the houses of BPL card holders
बीपीएल कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

गोंदिया: देश में मोदी सरकार द्वारा अंत्योदय योजना के तहत गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराती है। लेकिन अनेक जगहों पर गरीबाें तक राशन न पहुंचने की शिकायतें आती है। इसमें भ्रष्टाचार के भी आरोप लगते है। इस समस्या को दूर करने करने के लिए गोंदिया जिले में अब नया तरीका अपनाया जाएगा।

गरीबी रेखा से नीचे के कार्ड धारकों को सरकार द्वारा राशन दुकान से लाभ दिया जाता है। लेकिन ज्यादातर जगहों पर गरीबों के अनाज पर डाका डालने के मामले सामने आए हैं। अंत्योदय लाभार्थियों के साथ धोखाधड़ी रोकने तथा उन्हें अनाज का लाभ सुचारु रूप से मिले, इसके लिए अंत्योदय, गरीबी रेखा से नीचे वाले कार्ड धारकों के घरों पर बोर्ड लगाए जाएंगे। अंत्योदय, बीपीएल लाभार्थियों को राशन का लाभ दिया जाता है। गोंदिया जिले में 2 लाख 34 हजार 464 राशन कार्ड धारक, 79 हजार 762 अंत्योदय योजना के कार्ड और 3 लाख 40 हजार 487 लाभार्थी हैं। प्राथमिकता परिवार योजना के 1 लाख 54 हजार 702 कार्ड है व 6 लाख 94 हजार 563 लाभार्थी हैं।

घर पर लगेंगे बोर्ड

अंत्योदय, गरीबी रेखा से नीचे वाले कार्ड धारकों की पहचान कर उन्हें राशन का लाभ दिलाने के लिए उनके घरों पर बोर्ड लगाए जाएंगे। लाभार्थियों की पहचान की जाएगी। इसके अलावा उन्हें राशन का भी लाभ मिलेगा। राशन का लाभ हो या फिर 'आनंद शिधा', इसमें आपूर्ति विभाग फेल हो रहा है। लाभार्थियों को 'आनंद शिधा' याेजना से वंचित होना पड़ रहा हैं।

अंत्योदय के 80 हजार कार्डधारक

जिले में 2 लाख 34 हजार 464 राशन कार्ड धारक, 79 हजार 762 अंत्योदय योजना के कार्ड और 3 लाख 40 हजार 487 लाभार्थी हैं। प्राथमिकता परिवार योजना के 1 लाख 54 हजार 702 कार्ड और 4 लाख 94 हजार 563 लाभार्थी हैं।

फोर-जी ई-पॉस मशीन

राशन दुकानों से अनाज खरीदते समय ई-पॉस मशीन पर उंगलियों के निशान नहीं आते। राशन दुकानदारों और लाभार्थियों के बीच अक्सर विवाद होते रहता है। इस समस्या से बचने के लिए जिले के 999 राशन दुकानदारों को 4जी ई-पॉस मशीनें दी गई हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com