-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Approval Of Unreserved Travel In General Coaches In Trains As Before
ट्रेनों में जनरल डिब्बों में पहले की तरह अनारक्षित यात्रा को मंजूरी
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
गोंदिया. अगर आप होली पर ट्रेन से घर जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर निसंदेह सभी के लिए उपयोगी हो सकती है. होली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में ट्रेन से घर जाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी तय है. यात्रियों की असुविधाओं को कम करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार अनारक्षित डिब्बों में यात्री पहले की तरह जनरल टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे. सेकेंड क्लास से यात्रा करने वाले लोग पहले की तरह स्टेशन पर जाकर उसी समय जनरल टिकट खरीद कर उससे यात्रा कर सकेंगे. होली के त्योहार पर होने वाली भीड़ को कम करने के लिए रेलवे द्वारा इसकी शुरुआत की जा रही है.
कोविड-19 के दौरान रेलवे ने ट्रेनों में लगाए जाने वाले अनारक्षित डिब्बों को भी आरक्षित बना दिया था, जिसकी वजह से यात्री बिना आरक्षित टिकट के यात्रा नहीं कर सकते थे. रेलवे के अनुसार लंबी यात्रा करने वाली ट्रेनों के लिए अब अनारक्षित टिकटों की बिक्री भी जल्द शुरू कर दी जाएगी. जिससे यात्री अनारक्षित टिकट खरीदकर अनारक्षित डिब्बे में यात्रा कर सकेंगे. इससे निश्चित ही यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
उल्लेखनीय है कि रेल प्रशासन कोरोना काल के बाद फिर से अब पटरी पर लौटने की कोशिश कर रहा है. आने वाले दिनों में होली स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं. इसके अलावा कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बों को भी जोड़ा जा सकता है. जिससे बिना रिजर्वेशन के सफर करने की सुविधा से ऐसे लोगों को फायदा पहुंचेगा जिन्हें इमरजेंसी में कही जाना होता है लेकिन टिकट नहीं होने के कारण वह समय पर नहीं पहुंच पाते हैं. मध्यम वर्गीय रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा की गई इस पहल को सार्थक व अत्यंत ही सुविधाजनक माना जा रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
वृक्षधरा फाउंडेशन का भव्य पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प
गोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
SIR सर्वेक्षण से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, गोंदिया में स्कूल व्यवस्थापन समिति ने उठाई आवाज
गोंदिया में खराब सड़क के कारण बस सेवा बंद, ग्रामीणों और विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी
Approval of unreserved travel in general coaches in trains as before
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














