- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Amgaon Gondia Teacher Beats Student Brutally Case Registered Adarrsh Zp School
Gondia News: क्लासमेट से लॉलीपॉप क्या मांगी टीचर का पारा हुआ हाई, छात्र की लात-घूसों से जमकर की पिटाई
Gondia School Punishment Case: आमगांव के गोरठा में शिक्षिका की बर्बरता। 5वीं के छात्र को डंडे और मुक्कों से पीटा। मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, शिक्षा विभाग ने दिए कार्रवाई के संकेत।
- Written By: प्रिया जैस

गोंदिया स्कूल में बच्चे को पीटा (सौजन्य-नवभारत)
ZP School Gortha News: आमगांव में स्कूल के मैदान में खेल रहे पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी को शिक्षिका ने बिना किसी वजह के कक्षा में ले जाकर बुरी तरह पीटा और घायल कर दिया। यह घटना 10 फरवरी को दोपहर के करीब आमगांव तहसील के गोरठा में आदर्श जिला परिषद प्राथमिक स्कूल में घटित हुई। इस बारे में विद्यार्थी की मां की शिकायत पर 11 फरवरी को आमगांव पुलिस ने उक्त शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पिटाई में घायल हुए विद्यार्थी का नाम गोरठा निवासी धैर्य मनोज मिश्रा (12) बताया गया है। धैर्य की मां की शिकायत के अनुसार, धैर्य अपने दोस्त के साथ स्कूल मैदान में खेल रहा था, तभी उसने अपने कक्षा के विद्यार्थी से ‘लॉलीपॉप’ मांगा। इसी समय वहां से गुजर रही शिक्षिका ने यह सुनकर धैर्य को कक्षा 6वीं में ले जाकर बिना किसी वजह के मुक्कों और डंडे से बुरी तरह पीटा।
मां ने दर्ज कराया केस
धैर्य के शरीर पर चोट के निशान थे और वह घायल हो गया। घटना के बाद उसके कक्षा के विद्यार्थियों ने धैर्य को घर ले गए। इसी बीच, धैर्य की मां रानी मनोज मिश्रा (32) शाम को खेत से घर आईं और उसके छोटे भाई इयान मिश्रा ने उसे स्कूल में हुई घटना के बारे में बताया।
सम्बंधित ख़बरें
कान्हेरी गुफा जाने वाली BEST की एसी बस सेवा निलंबित, हाई कोर्ट और नेशनल पार्क प्रशासन के निर्देश
चंद्रपुर में मुनगंटीवार मॉडल: 5 साल का एक्शन प्लान तैयार, ताडोबा को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने मांगे 3000 करोड़!
धाम नदी के तट पर विराजे हैं चंद्रमौलेश्वर महादेव; महाशिवरात्रि पर उमड़ता है जनसैलाब, जानें इसका पौराणिक इतिहास
अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पनाह देने वालों पर सख्ती, बिल्डर-व्यापारियों पर होगी कानूनी कार्रवाई
यह भी पढ़ें – भंडारा-गोंदिया नवजात तस्करी मामले में फंसा डॉक्टर, गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट तक लगाई गुहार!
जब उसकी मां ने देखा तो उन्हें धैर्य की पीठ पर चोट के निशान मिले। इस पर वह बुधवार दोपहर आमगांव थाने में पहुंची और शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर आमगांव पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच हवलदार राजू गजापुरे कर रहे हैं।
नियमानुसार होगी दंडात्मक कार्रवाई
जिला परिषद गोंदिया प्राथमिक शिक्षणाधिकारी विशाल डोंगरे ने कहा, “शिक्षिका द्वारा विद्यार्थी की पीटाई किए जाने की शिकायत मिली है, इसमें वह दोषी पायी जाती है तो नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।”
Amgaon gondia teacher beats student brutally case registered adarrsh zp school
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कान्हेरी गुफा जाने वाली BEST की एसी बस सेवा निलंबित, हाई कोर्ट और नेशनल पार्क प्रशासन के निर्देश
Feb 13, 2026 | 11:34 AMकेरल में बुजुर्ग महिला ने सिखाया ट्रैफिक नियम, फुटपाथ पर स्कूटर चला रहे युवक को रोका; वीडियो वायरल
Feb 13, 2026 | 11:33 AMValentine Day Outfits: पार्टनर की नजरें नहीं हटेंगी आपसे! इस वैलेंटाइन ट्राई करें ये सिजलिंग रेड आउटफिट्स
Feb 13, 2026 | 11:28 AMनिशानेबाज: ट्रेड डील में जीता ट्रंप का मन, आ गई यहां हार्ले डेविडसन
Feb 13, 2026 | 11:27 AMचंद्रपुर में मुनगंटीवार मॉडल: 5 साल का एक्शन प्लान तैयार, ताडोबा को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने मांगे 3000 करोड़!
Feb 13, 2026 | 11:26 AMजमात की जीत की दुआ मांग रहे थे शहबाज! BNP ने मार ली बाजी, तारिक रहमान की जीत पर आया पाकिस्तान का पहला रिएक्शन
Feb 13, 2026 | 11:25 AMशनाया कपूर और आदर्श गौरव की जोड़ी ने बिखेरा जादू, ‘तू या मैं’ की स्क्रीनिंग में उमड़ी बॉलीवुड भीड़
Feb 13, 2026 | 11:23 AMवीडियो गैलरी

हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
Feb 12, 2026 | 10:12 PM
जेल में बंद राजपाल के लिए मसीहा बनी फिल्म इंडस्ट्री! सलमान से सोनू सूद तक; 12 दिग्गजों ने की करोड़ों की मदद
Feb 12, 2026 | 10:06 PM
सऊदी अरब की शादी में मेहमानों को बांटे गए 24 कैरेट सोने के बिस्किट? वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंकाया
Feb 12, 2026 | 09:58 PM
महुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:33 PM
नासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:26 PM
इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM












