-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Additional Burden On Nursing Staff In Gmc
GMC में नर्सिंग स्टाफ पर अतिरिक्त बोझ
- Written By: नवभारत डेस्क

गोंदिया. गोंदिया मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टॉफ के पद रिक्त होने से यहां पर कार्यरत नर्सों को काम का अतिरिक्त बोझ होने से वे विभिन्न समस्या से परेशान हैं. कई बार नर्सिंग के पद भरने की मांग की गई है. फिर भी अनदेखी की जा रही है. बताया जा रहा है कि, मेडिकल कॉलेज के नियंत्रण में जिला सामान्य अस्पताल व जिला महिला अस्पताल आने से वहां पर भी मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग स्टॉप को सेवा देनी पड़ रही हैं. उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज में 282 नर्सिंग के पद रिक्त हैं जिसे भरा नहीं गया है जबकि इस संदर्भ में कई बार नर्सों ने हड़ताल की लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला.
गोंदिया मेडिकल कॉलेज शुरू होते ही यहां 431 नर्सिंग पद भरने की मंजूरी शासन द्वारा दी गई थी. जिसमें अधिसेविका-1, सहायक अधिसेविका-1, परिसेविका-50, सार्वजनिक आरोग्य परिचारिका-4 व अधिपरिचारिका-375 पदों का समावेश है लेकिन प्रत्यक्ष रूप में 431 पदों की भर्ती न करते हुए मात्र 149 ही पदों पर भर्ती की गई है. जिसमें सहायक अधिसेविका का पद रिक्त है. परिसेविका के 34, सार्वजनिक आरोग्य परिचारिका का 1, व अधिपरिचारिका के 246 इस प्रकार कुल 282 पद अभी भी रिक्त पड़े है.
जिस कारण यहां अस्पताल में कार्यरत 149 नर्सों को अतिरिक्त काम कर मरीजों की सेवा करनी पड़ रही है. इमरजेंसी सेवा होने के कारण उन्हें समय पर अवकाश नहीं दिया जाता. जिस कारण नर्सिंग स्टॉप पर काम का अतिरिक्त बोझ होने से वे विभिन्न समस्या से परेशानी हो रही हैं. इस ओर स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से ध्यान देकर रिक्त पदों को भरने की मांग की जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
Odisha Nursing Officer Recruitment 2026: 5989 पदों पर निकली भर्ती, नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
गड़चिरोली में नर्स बनी जीवनरक्षक, संकट की घड़ी में दिखाया साहस, सीपीआर देकर बचाई प्रसूता
नागपुर अस्पताल में अव्यवस्था, तैयार शौचालय फिर भी बंद, जीएमसी में मरीजों की परेशानी
डिग्री होने से नौकरी का हक नहीं मिलता, नर्सिंग भर्ती मामले में हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
डीन डॉ. अपूर्व पावडे ने बताया कि पदनिर्मिती के अनुसार पद भरे जाने चाहिए, इस संदर्भ में समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है. रिक्त पद होने से कार्यरत नर्सिंग स्टॉफ कर्मचारियों के माध्यम से निरंतर सेवा दी जा रही है. 431 पदों में से 149 पद भरे हुए हैं. वहीं 282 पद रिक्त हैं. जिसकी जानकारी प्रशासन को दी जा चुकी है.
Additional burden on nursing staff in gmc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Jul 08, 2026 | 09:01 AMनवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Jul 08, 2026 | 08:59 AMRaksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
Jul 08, 2026 | 08:58 AMउमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 08:54 AMFasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
Jul 08, 2026 | 08:51 AMबारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह
Jul 08, 2026 | 08:50 AMनवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?
Jul 08, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














