- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia Rto Vehicle Action Speed Traffic Fine Report 2026
गोंदिया में RTO की बड़ी कार्रवाई, 6 माह में 975 वाहनों पर चालान, 19.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूल
- Written By: केतकी मोडक
Gondia RTO News: गोंदिया में आरटीओ ने स्पीड गन व लेजर कैमरों से 975 वाहनों पर कार्रवाई कर 19.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला। बढ़ते हादसों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया।

गोंदिया RTO इंटरसेप्टर वाहन (सोर्स - फोटो नवभारत)
Speed Camera Vehicle Action In Gondia: सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आरटीओ ने मोर्चा खोल दिया है। आरटीओ के पास अत्याधुनिक रडार सिस्टम से लैस ‘इंटरसेप्टर’ वाहन ने अवैध रूप से चलने वाले वाहनों की पहचान कर ली है। हमेशा की तरह मोटरसाइकिल चालकों की संख्या सबसे ज्यादा है और 1 जनवरी से 12 जून तक जिले में 975 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
यातायात पुलिस के लिए एक अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन पेश किया गया है। यह वाहन गोंदिया जिले की मुख्य सड़कों व राजमार्गों पर खड़े होकर गश्त करता है। नियम तोड़ने वालों पर ऑन द स्पॉट कार्रवाई करने में यह वाहन गाड़ी काफी कारगर साबित हो रहा है।
यातायात गोंदिया पुलिस को एक और इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराने की जरूरत है। तभी इस क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा सकेगी। उस संबंध में परिवहन कार्यालय को सरकार को मांग प्रस्ताव देना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक विधान परिषद चुनाव: समर्थन के बावजूद बढ़ी बेचैनी, महायुति ने पार्षदों पर रखी कड़ी नजर
वर्धा में डीजल बिक्री पर नई सीमा: अब एक बार में अधिकतम 200 लीटर डीजल मिलेगा
महाराष्ट्र कांग्रेस में असंतोष के बीच नेतृत्व का फैसला, नए जिलाध्यक्षों को मिलेगा 6 महीने का समय
अकोला में जलसंकट की आहट, काटेपूर्णा बांध में सिर्फ 22.43% जल भंडारण शेष
19.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूल
इस धड़क अभियान के जरिए इंटरसेप्टर वाहनों से नियम तोड़ने वाले चालकों से 19,50,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। ऑनलाइन चालान के माध्यम से जुर्माना सीधे वाहन चालकों के मोबाइल पर भेजा जा रहा है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य राजस्व वसूली के अलावा चालकों में अनुशासन स्थापित करना है।
यह भी पढ़ें:- एयर इंडिया बिल्डिंग का होगा भव्य कायाकल्प, नवीनीकरण के लिए 181 करोड़ रुपये मंजूर
यातायात नियमों का पालन करें नागरिक
गोंदिया जिला यातायात शाखा पुलिस निरीक्षक नागेश भास्कर ने कहा है कि “बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और चालकों को अनुशासित करने के लिए इंटरसेप्टर वाहन का उपयोग किया जा रहा है। वाहन चालकों को गति पर नियंत्रण रखते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
5 माह से दुर्घटनाओं का सिलसीला जारी
हालांकि कार्रवाई का दौर जारी है, लेकिन पिछले पांच माह से जिले में हादसों का दौर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण कई निर्दोष नागरिकों की जान चली गई है।
पांच माह में जिले में 173 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और 95 लोगों की मौत हो चुकी है। 27 लोग मामूली रूप से घायल हुए और 26 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
Gondia rto vehicle action speed traffic fine report 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में RTO की बड़ी कार्रवाई, 6 माह में 975 वाहनों पर चालान, 19.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूल
Jun 15, 2026 | 10:17 AMनासिक विधान परिषद चुनाव: समर्थन के बावजूद बढ़ी बेचैनी, महायुति ने पार्षदों पर रखी कड़ी नजर
Jun 15, 2026 | 10:15 AMसीधी में तहसीलदार पर सुविधा शुल्क लेने और मनमानी के आरोप, कहा- ऊपर तक चले जाओ, मुझसे कोई मतलब नहीं
Jun 15, 2026 | 10:15 AMउन्नाव में बाबा मिलन दास के हत्यारे का एनकाउंटर, 1 लाख के इनामी बदमाश इजराइल को पुलिस ने किया ढेर
Jun 15, 2026 | 10:03 AMट्रंप के ऐलान से पलटा शेयर बाजार, ईरान-US शांति समझौते के बाद सेंसेक्स में बंपर उछाल, निफ्टी 24,000 के करीब
Jun 15, 2026 | 10:00 AMवर्धा में डीजल बिक्री पर नई सीमा: अब एक बार में अधिकतम 200 लीटर डीजल मिलेगा
Jun 15, 2026 | 09:59 AMIND A vs SL A: श्रीलंकाई कप्तान ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
Jun 15, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM












