-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Katepurna Dam Water Level Drop Municipal Corporation Tanker Supply 2026
अकोला में जलसंकट की आहट, काटेपूर्णा बांध में सिर्फ 22.43% जल भंडारण शेष
- Written By: केतकी मोडक
Akola City Water Crisis: अकोला में काटेपूर्णा बांध का जल स्तर 22.43% रहने से जलसंकट गहराया। मनपा द्वारा 5वें-6ठें दिन जलापूर्ति से नागरिक परेशान; जरूरत पर टैंकरों से होगी सप्लाई।

काटेपूर्णा बांध फाईल फोटो (सोर्स - Instagram apla.akola)
Akola Katepurna Dam Water Level: भीषण गर्मी, उमस और लगातार बढ़ते तापमान के कारण शहर में जल संकट की स्थिति आनेवाले समय में धीरे-धीरे गंभीर हो सकती है। अकोला शहर को महान गांव स्थित काटेपूर्णा बांध से जलापूर्ति की जाती है। इस समय काटेपूर्णा बांध में जल भंडारण लगातार घट रहा है। वर्तमान समय में काटेपूर्णा बांध में केवल 22.43 प्रतिशत जल भंडारण शेष बचा है, देखा जाए तो पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जल भंडारण ठीक है।
पिछले वर्ष इन्हीं दिनों में काटेपूर्णा बांध में 14.18 प्रश जल भंडारण था। उस अनुसार स्थिति ठीक है। जल उपलब्धता कम होने के कारण अकोला मनपा को जल वितरण में इस समय कटौती करनी पड़ रही है। बांध में पानी की कमी होने के कारण शहर में पांचवें दिन नलों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस कारण इन भीषण गर्मी के दिनों में हजारों नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक कठिनाई उन परिवारों को हो रही है जो पूरी तरह मनपा द्वारा की जानेवाली जलापूर्ति पर निर्भर हैं। ऐसे लोगों को 5 दिनों के लिए पेयजल और घरेलू उपयोग का पानी एक साथ संग्रहित करना पड़ता है। कुछ क्षेत्रों में तो छठवे दिन भी जलापूर्ति होती है। घरों में सीमित स्थान होने के कारण कई परिवारों को पानी के भंडारण करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि जिस दिन नलों से पानी आता है, उस दिन उन्हें अपने अन्य कार्य छोड़कर पानी भरने में समय लगाना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
मुंबई मेट्रो वन को मिली बड़ी संजीवनी: एनएआरसीएल के साथ कर्ज समझौता, दिवाला प्रक्रिया भी होगी वापस
महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल
मुंबई–पुणे रेल यात्रियों के लिए एसटी की बड़ी राहत: 200 अतिरिक्त बस फेरियां शुरू, परिवहन मंत्री सरनाईक का फैसला
कई बार निर्धारित समय में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से समस्या और बढ़ जाती है। हालांकि कुछ परिवारों के पास बोरवेल, हैंडपंप या इलेट्रिक पंप जैसे वैकल्पिक जल स्रोत उपलब्ध हैं, लेकिन केवल नल जलापूर्ति पर निर्भर लोगों की स्थिति अधिक चिंताजनक बनी हुई है।
सिटी में जरूरत पड़ने पर टैंकरों से की जाएगी जलापूर्ति
अकोला मनपा सभापति, अकोला समितिविजय अग्रवाल ने कहा है की “बाप्पीकरण के कारण काटेपूर्णा बांध का पानी दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। लेकिन फिर भी पिछले वर्ष की तुलना में स्थिति ठीक है। उन्होंने कहा कि, सभी लोगों का काम है कि पानी का उपयोग बहुत ही संभालकर करें। फिर भी शहर के किसी भी क्षेत्र में यदि पानी समस्या उत्पन्न होती है तो वहां मनपा प्रशासन द्वारा टैंकर से जलापूर्ति की जाएगी।”
यह भी पढ़ें:- सफारी जिप्सी पर उठे सवाल: जंगल के बीचों-बीच खराब हुई गाड़ी, पर्यटकों ने पूछा-अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?
भूजल स्तर में आई गिरावट
- इस बीच शहर के कई क्षेत्रों से भूजल स्तर में गिरावट की भी शिकायतें सामने आ रही हैं। नागरिकों के अनुसार उनके निजी बोरवेल और इलेट्रिक पंपों में भी पानी का स्तर कम हो गया है।
- परिणामस्वरूप कई इलाकों में वैकल्पिक स्रोतों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी के चलते लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के पानी की व्यवस्था तो किसी तरह करनी पड़ रही है, लेकिन कूलर के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो गया है।
Akola katepurna dam water level drop municipal corporation tanker supply 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया में महा-विद्रोह! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर NH-44 जाम; रघुवीर सिंह कुशवाह ने दिया इस्तीफा
Jul 10, 2026 | 09:23 PMछत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
Jul 10, 2026 | 09:22 PMमुंबई मेट्रो वन को मिली बड़ी संजीवनी: एनएआरसीएल के साथ कर्ज समझौता, दिवाला प्रक्रिया भी होगी वापस
Jul 10, 2026 | 09:20 PMमनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PMNetflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
Jul 10, 2026 | 09:15 PMराकेश यादव का जीतू पटवारी पर हमला, बोले- ड्रग्स स्क्रीनिंग कराई जाए, 500 करोड़ के आरोपों पर मांगे सबूत
Jul 10, 2026 | 09:14 PMमहाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल
Jul 10, 2026 | 09:06 PMवीडियो गैलरी

मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM











