IND A vs SL A: श्रीलंकाई कप्तान ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND A vs SL A Playing XI: भारत ए और श्रीलंका ए एक बार फिर से दांबुला में आमने-सामने हैं। जहां पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
IND A vs SL A: Sri Lankan captain wins toss, invites India to bat.
प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IND A vs SL A Toss Update: ट्राई सीरीज के दौरान एक बार फिर से इंडिया ए और श्रीलंका ए आमने-सामने हैं। दांबुला में खेले जा रहे है इस मुकाबले में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले को भुलाकर श्रीलंका के खिलाफ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, मैच से पहले श्रीलंकाई कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब टीम इंडिया की नजरे अच्छी बल्लेबाजी कर बड़े स्कोर पर होगी। हांलाकि मौसम इस मुकाबले में सबसे बड़ा खतरा बन सकता है।

अगर बात करें टीम इंडिया की तो इस मुकाबले में तिलक वर्मा एंड कंपनी को 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीदें हैं। श्रीलंका एक के खिलाफ पहले मुकाबले में वो ज्यादा रन नहीं बना पाए थे, लेकिन इस मैच में सूर्यवंशी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ बड़े स्कोर की तरफ देखना चाहेंगे।

भारत के पिछले मैच में बारिश ने बिगाड़ा था खेल

भारत ए को अपने पिछले मुकाबले में बारिश के चलते अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान को इस मैच में डकवर्थ-लुईस नियम (DLS) के चलते 4 रन से जीत मिली थी। मुकाबले में टीम इडंया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम के सामने 9 विकेट के नुकसान पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा दोनों ने 66-66 रन बनाए थे। इतने बड़े स्कोर के बाद टीम इंडिया के गेंदबजा मुकाबले को अपने पक्ष में नहीं कर सके। अफगानिस्तान के लिए इमरान मीर ने 75 रन की पारी खेली। दूसरी तरफ बहिर शाह के द्वारा नाबाद 51 रन बनाए गए। जब तक बारिश शुरु हुई तब तक अफगान टीम DLS स्कोर से आगे चल रही थी। यहीं कारण रहा कि टीम इंडिया को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

भारत ए और श्रीलंका ए की प्लेइंग इलेवन

भारत ए: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शिंड्गे, निशांत सिंधू, अनुकूल रॉय, अर्शद खान, विपराज निगम, यश ठाकुर।

श्रीलंका ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हालंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद शिराज।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com