-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia Rte 2009 Special Search Campaign School Out Of School Children Survey
शालाबाह्य और प्रवासी बच्चों की तलाश के लिए गोंदिया जिले में 15 से 30 जुलाई तक विशेष सर्वेक्षण अभियान
- Written By: आंचल लोखंडे
RTE 2009 campaign: RTE 2009 के तहत गोंदिया जिले में 15 से 30 जुलाई 2026 तक विशेष खोज अभियान चलाया जाएगा। शालाबाह्य, अनियमित और प्रवासी बच्चों का घर-घर सर्वेक्षण किया।

गोंदिया विशेष खोज अभियान- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Special Search Campaign: बालकों का निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के अनुसार 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का कानूनी अधिकार है। इसलिए शालाबाह्य, अनियमित व प्रवासी बच्चों के सर्वेक्षण के दौरान एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए, ऐसे निर्देश जिलाधीश मंदार पत्की ने जिलाधीश कार्यालय में ‘विशेष खोज अभियान’ अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक में दिए।
बैठक में प्रभारी जिप सीईओ प्रमिला जाखलेकर, शिक्षाधिकारी (प्राथमिक) पवन खंदारे, जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य राजकुमार हिवारे, उपशिक्षाधिकारी (माध्यमिक) गजानन मंदाडे सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
गोंदिया में घर-घर होगा बच्चों का सर्वेक्षण
बैठक में बताया गया कि बालकों के निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिले के 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के शालाबाह्य, अनियमित व प्रवासी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षा संचालक (प्राथमिक), महाराष्ट्र राज्य, पुणे के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पूरे गोंदिया जिले में व्यापक स्तर पर ‘विशेष खोज अभियान’ चलाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में बन रहा उत्तर महाराष्ट्र का सबसे ऊंचा इस्कॉन मंदिर, 15 करोड़ की लागत से 5 मंजिला भव्य निर्माण
ठाणे में SIR कार्यक्रम की समीक्षा: BLO घर-घर जाकर करेंगे वेरिफिकेशन, पेंडिंग आवेदनों का तुरंत होगा निपटारा
सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, संरक्षण पर भी जोर: मिशन ग्रीन मानसून के पांचवें चरण में नासिक वासियों का दिखा उत्साह
Yavatmal News: यवतमाल में एसटी किराया बढ़ोतरी पर सवाल, सामान्य यात्रियों पर पड़ रहा भार
RTE के तहत हर बच्चे को मिलेगा शिक्षा का अधिकार
इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक अभियान में राजस्व, ग्राम विकास, नगर विकास, सामाजिक न्याय व विशेष सहायता, महिला व बाल विकास, कामगार विभाग, आदिवासी विकास, अल्पसंख्यक विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य व गृह विभाग के अधिकारियों की सहभागिता रहेगी। शासन ने इन विभागों के समन्वय से सर्वेक्षण को मंजूरी दी है। साथ ही दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण के लिए विशेष शिक्षकों को भी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे लगातार अनुपस्थित रहते हैं, उनके स्कूल से दूर रहने के कारणों की जांच की जाए।
अनियमित और प्रवासी बच्चों की होगी पहचान
कहीं बाल विवाह जैसी स्थिति तो नहीं है, इसकी भी पड़ताल की जाए। पर्यवेक्षण व्यवस्था को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक क्षेत्रीय दौरे किए जाएं। जिन स्थानों पर शालाबाह्य व प्रवासी बच्चों के मिलने की संभावना अधिक है, वहां विशेष ध्यान देकर सर्वेक्षण किया जाए।शिक्षाधिकारी पवन खंदारे ने अभियान के तहत अब तक की गई कार्रवाई और आगामी योजना की जानकारी प्रस्तुत की।
ये भी पढ़े: Gondia News: गोंदिया में महिंद्रा ट्रैक्टर स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू, हर साल 120 युवाओं को प्रशिक्षण
घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण
इस अभियान के तहत जिले के सभी गांवों, बस्तियों, टोलों, खेतों और जंगल क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के घर-घर जाकर प्रगणकों द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा। शालाबाह्य बच्चों की खोज के लिए केवल पारंपरिक पद्धति का उपयोग न करते हुए ढोल-ताशों के साथ जनजागरण रैली, दिंडी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों की सहभागिता से बच्चों को उनकी आयु के अनुसार कक्षा में प्रवेश दिलाया जाएगा।
Gondia rte 2009 special search campaign school out of school children survey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शालाबाह्य और प्रवासी बच्चों की तलाश के लिए गोंदिया जिले में 15 से 30 जुलाई तक विशेष सर्वेक्षण अभियान
Jul 25, 2026 | 03:42 PMनासिक में बन रहा उत्तर महाराष्ट्र का सबसे ऊंचा इस्कॉन मंदिर, 15 करोड़ की लागत से 5 मंजिला भव्य निर्माण
Jul 25, 2026 | 03:37 PMSynqSol AI करेगा बच्चों की मदद, पढ़ाई, करियर और रिलेशनशिप सभी सवालों के देगा जवाब
Jul 25, 2026 | 03:32 PMभारतीय गृह प्रवेश देखकर हैरान रह गई यूक्रेनी महिला, बोली- ‘मैंने ऐसा हाउसवार्मिंग पहले कभी नहीं देखा’
Jul 25, 2026 | 03:32 PMठाणे में SIR कार्यक्रम की समीक्षा: BLO घर-घर जाकर करेंगे वेरिफिकेशन, पेंडिंग आवेदनों का तुरंत होगा निपटारा
Jul 25, 2026 | 03:28 PMसीहोर: पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण; DFO कर रहीं लगातार निरीक्षण
Jul 25, 2026 | 03:26 PMदेवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Jul 25, 2026 | 03:21 PMवीडियो गैलरी

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 03:12 PM
NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Jul 25, 2026 | 02:02 PM
NEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
Jul 25, 2026 | 01:38 PM
‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
Jul 25, 2026 | 01:19 PM
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
Jul 25, 2026 | 12:58 PM
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM












