-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- World Rivers Day Special Gadchiroli Rivers Backbone Prosperity Confluence Pranahita
विश्व नदी दिवस विशेष: समृद्धि की रीढ़ बनेगी गड़चिरोली की नदियां, इस नाम से खास जाना जाता है संगम
- Written By: प्रिया जैस
World Rivers Day Special: सितंबर महीने के चौथे रविवार को विश्व नदी दिवस दुनियाभर में मनाया जाता है। यह दिन जन जागरूकता बढ़ाने तथा दुनिया भर में नदियों के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देता है।

गड़चिरोली में नदियों का संगम (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले में भौगोलिक और सांस्कृतिक जीवन में नदियों का विशेष महत्व है। नदियों ने केवल जमीन को उपजाऊ बनाया है बल्कि जैवविविधता को भी संरक्षित किया है और यहां के जनजीवन को एक अलग पहचान दी है। जिले में कई छोटी-बड़ी नदियां बहती हैं। कुछ नदियों का उद्गम यहीं से होता है, तो कुछ पड़ोसी राज्यों से यहां प्रवेश करती हैं।
जिले में सती नदी (71 किमी), खोब्रागडी नदी (81 किमी), कठाणी नदी (58 किमी), पोहार नदी (49 किमी), दिना नदी (45 किमी) और सबसे बड़ी प्राणहिता नदी (115 किमी) का उद्गम यहीं होता है। इसके अलावा वैनगंगा (169 किमी), गाढवी (45 किमी), पर्लकोटा (43 किमी), पामुलगौतम (40 किमी), इंद्रावती (131 किमी) और गोदावरी (46 किमी) अन्य जिलों व राज्यों से गड़चिरोली में प्रवेश करती हैं।
खास नाम से जाना जाता है संगम
गड़चिरोली की उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व सीमा से वैनगंगा, वर्धा, प्राणहिता, गोदावरी और इंद्रावती जैसी पांच प्रमुख नदियां बहती हैं। वैनगंगा नदी पश्चिमी सीमा से होकर बहती है और चामोर्शी तालुका के चपराला में वर्धा नदी से मिलती है। दोनों का संगम प्राणहिता कहलाता है। आगे चलकर यह नदी सिरोंचा में गोदावरी में मिल जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
अहेरी महिला व बाल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती की मांग, पार्षद अमोल मुक्कावार का बेमियादी अनशन शुरू
CBI करेगी TET पेपर लीक की जांच? गड़चिरोली में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने किया आंदोलन, रखी मुआवजे की मांग
इंद्रावती नदी दक्षिण-पूर्व सीमा से होकर बहती है और सिरोंचा तालुका के सोमनूर में गोदावरी से मिलती है। बांडिया, पर्लकोटा और पामुलगौतम नदियां इंद्रावती में मिलती हैं, जबकि गाढवी, खोब्रागडी, कठाणी, वैलोचना और दिना नदियां जिले के उत्तर भाग में बहती हैं। इनमें से पहली चार नदियां वैनगंगा में तथा दिना नदी प्राणहिता में समाहित होती है।
यह भी पढ़ें – राजस्व कर्मचारियों से भिड़े रेत माफिया, कोंढाला घाट में माफिया के खिलाफ फूटा गुस्सा, उड़ी धज्जियां
जिले में प्रमुख संगम स्थल
भामरागड़ में जहां पर्लकोटा, पामुलगौतम और इंद्रावती नदियां मिलती हैं। बरसात में यहां का दृश्य अत्यंत आकर्षक होता है और सूर्योदय-सूर्यास्त नयनरम्य दिखाई देता है। सिरोंचा तालुका के सोमनुर में इंद्रावती, गोदावरी और अदृश्य अंतरवाहिनी नदियों का संगम धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। वहीं आष्टी के समीप चपराला में वैनगंगा और वर्धा नदियों का संगम होता है, जिन्हें मिलाकर प्राणहिता कहा जाता है, और आगे तेलंगाना में जाकर यह गोदावरी से मिलती है।
World rivers day special gadchiroli rivers backbone prosperity confluence pranahita
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














