-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Sand Mafia Clashes With Revenue Officials Kondhala Ghat
राजस्व कर्मचारियों से भिड़े रेत माफिया, कोंढाला घाट में माफिया के खिलाफ फूटा गुस्सा, उड़ी धज्जियां
- Written By: प्रिया जैस
Sand Mafia in Gadchiroli: गड़चिरोली जिले में रेत माफिया का आतंक इतना बढ़ चला है कि अब वे अधिकारियों से भी नहीं डर रहे है। रेत घाट में माफिया और राजस्व अधिकारियों में भिड़ंत की खबर है।

कोंढाला रेत घाट (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले में राजस्व मंत्री के आदेशों के बावजूद देसाईगंज तहसील के कोंढाला रेत घाट पर सोमवार को शाम के दौरान रेत तस्करों द्वारा राजस्व कर्मचारियों से धक्का-मुक्की किए जाने की घटना सामने आई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तीव्र आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। ग्राम पंचायत कोंढाला के रेत घाट से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में रेत चोरी हो रही है।
प्रशासन की अनदेखी के कारण यहां राजस्व कर्मचारियों को ही रेत माफियाओं की धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोग खुलेआम रेत चोरी कर रहे हैं, जिसका प्रत्यक्ष अनुभव राजस्व विभाग के अधिकारियों को हुआ। अवैध रेत परिवहन रोकने का प्रयास करते ही कर्मचारियों को धमकाते हुए धक्का-मुक्की की गई।
रेत माफियाओं ने अधिकारियों को धमकाया
जानकारी के अनुसार रोजाना शाम 6 बजे के बाद चोरों का गैंग सक्रिय होता है। 6-7 युवक मिलकर ट्रैक्टर की मदद से बड़े पैमाने पर रेत की चोरी करते हैं। इस अवैध कार्य को रोकने पहुंचे अधिकारियों को उल्टा धमकाया गया और धक्का-मुक्की कर भगाने की कोशिश की गई। इस मामले में ट्रैक्टर चालक कोंढाला निवासी नीलेश जगदीश दुपारे (25) के खिलाफ राजस्व विभाग की शिकायत पर देसाईगंज पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) तथा महाराष्ट्र खनिज नियमावली की धारा 48(7) अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
अहेरी महिला व बाल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती की मांग, पार्षद अमोल मुक्कावार का बेमियादी अनशन शुरू
CBI करेगी TET पेपर लीक की जांच? गड़चिरोली में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने किया आंदोलन, रखी मुआवजे की मांग
गड़चिरोली एयरपोर्ट परियोजना के विरोध में किसान आक्रामक, कृषि भूमि बचाने की उठी मांग
घटना उस समय घटी जब राजस्व कर्मचारियों ने माणिक ढोरे के वाड़ी के पास छापा मारा। वहां एक स्वराज ट्रैक्टर में एक ब्रास रेत भरी हुई पाई गई। जब कर्मचारियों ने ट्रैक्टर रोका और अनुमति पत्र मांगा तो चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। ट्रैक्टर को थाने ले जाने के आदेश मिलने पर चालक ने रास्ते में ही रेत खाली कर दी और वाहन लेकर फरार हो गया।
सरकारी आदेशों की उड़ रही धज्जियां
सरकारी कर्मचारियों से धक्का-मुक्की कर आरोपी के फरार हो जाने से प्रशासन की कार्यक्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर राजनीतिक संरक्षण में रेत माफिया खुलेआम तस्करी कर रहे है।
यह भी पढ़ें – आदिवासी बहुल कनगड़ी हुआ शराबमुक्त, अवैध बिक्री के साथ ही घरेलू शराब पर भी है पाबंदी
सख्त कार्रवाई की मांग
देसाईगंज तहसील के कई रेत घाटों पर रोजाना अवैध रेत तस्करी हो रही है। कोंढाला रेत घाट की घटना के संदर्भ में राजस्व अधिकारी मोहनलाल ठाकरे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, लेकिन रेत माफियाओं का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि पुलिस केवल मामला दर्ज करके न रुके, बल्कि आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी कर ट्रैक्टर जब्त करें ताकि रोजाना हो रही अवैध रेत चोरी पर रोक लग सके।
Sand mafia clashes with revenue officials kondhala ghat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














