- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Voters In Np Elections Candidates Distributed 500 And 1000 Rupees To Get Elected
नपं चुनाव में मतदाताओं की दिवाली! चुनकर आने हेतु प्रत्याशियों ने बांटे 500 व 1000 रूपये
- Written By: नवभारत डेस्क

गड़चिरोली. जिले में मंगलवार को हुए 9 नगर पंचायत के चुनाव में मतदाताओं में व्यापक उत्साह दिखाई दिया. किंतू चुनकर आने के लिए कुछ प्रत्याशियों द्वारा बड़ी मात्रा में पैसों का प्रलोभन दिखाया गया. कहीं 500 तो कहीं 1000 रूपये मतदाताओं को बांटने की चर्चा सर्वत्र शुरू है. चामोर्शी, अहेरी, कुरखेडा, मुलचेरा, एटापल्ली व धानोरा नगर पंचायत क्षेत्र में इस वर्ष का चुनाव वाद-विवादों के लिए नहीं बल्की प्रत्याशियों द्वारा पैसे वितरीत करने हेतु दिखाएं गए जोश के कारण चर्चा में रहा है.
गड़चिरोली जिले में मंगळवार को कुरखेडा, कोरची, धानोरा, चामोर्शी, अहेरी, मुलचेरा, एटापल्ली, भामरागड तथा सिरोंचा इन 9 नगर पंचायत के सार्वत्रिक चुनाव संपन्न हुए. जिले के मतदान केंद्र पर मतदान के समय कड़ा पुलिस बंदोबस्त रखा गया था. कहीं भी अनुचित घटना नहीं हुई. ऐसे में हर समय नक्सलियों का उत्पात रहता था. किंतू इस वर्ष पुलिस ने नक्सलियों के मनसुबों पर पानी फेरकर मतदान शांतता में संपन्न कराया.
जिले में नगर पंचायत के चुनाव में इस वर्ष भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस व शिवसेना के नेताओं को काफी जोर आजमाया. पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाई थी. चामोर्शी में कांग्रेस -शिवसेना तो कुरखेडा, अहेरी व धानोरा में शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस ने युति की थी. भाजपा की मदार दोनों विधायक तथा जिलाध्यक्ष पर थी. कांग्रेस की ओर से स्वयं मंत्री विजय वडेट्टीवार, पूर्व विधायक डा. नामदेव उसेंडी व जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे ने जोर लगाया.
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
गड़चिरोली नगर पालिका उपचुनाव का ऐलान, प्रभाग 9-ए में बढ़ी हलचल; 18 मई से नामांकन
MP State Bar Council Election 2026: 88 हजार वकील चुनेंगे अपना नेतृत्व, भोपाल में 20 दिग्गज मैदान में
अमरावती चुनाव को लेकर भाजपा में हलचल तेज, स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव के लिए टिकट की दौड़ शुरू
भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार छोड एक भी नेता प्रचार हेतु नहीं आया. राकां नेते विधायक धर्मरावबाबा आत्राम ने चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला. जिले में 9 नगर पंचायत के चुनाव के लिए विगत 8 दिन रणसंग्राम शुरू था. मतदान के एक दिन पूर्व अधिकांक्ष जगह मतदाताओं को पैस वितरीत करने में रस्सीखेच दिखाई दी. चामोर्शी व मुलचेरा में प्रति मतदाता 1 हजार से 2 हजार रूपये बांटने की चर्चा मतदाताओं में शुरू है.
चुनाव का आकलन शुरू
जिले में संपन्न हुए ग्राम पंचायत के चुनाव की तुलना में नगर पंचायत के चुनाव में प्रत्याशी तथा मतदाताओं में काफी जोश दिखाई दिया. इस चुनाव में स्थानीय मुद्दे ही चर्चा में रहे. प्रमुख पार्टी के अनेक इच्छूकों को टिकट नहीं मिलने से उन्होने अन्य दलों में प्रवेश कर अपनी ताकद दिखाई. वहीं साम, दाम, दंड का उपयोग करते हुए मतदाताओं को अपना करने का प्रयास किया गया.
मंगलवार को संपन्न हुए मतदान के बाद अब प्रत्याशियों के साथ राजनितिक दल के कार्यकर्ता अपने अपने प्रत्याशी के जीत का दांवा कर रहे है. किसी कितने वोट मिले, किसके वोट किसे गए इसे लेकर अनुमान जताते हुए चुनाव का आंकलन शुरू है. किंतू कोन चुनकर आएगा, यह मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा.
Voters in np elections candidates distributed 500 and 1000 rupees to get elected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














