-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Two Laborers Serious In Attack Of Wild Boar Incident Of Maseli Forest Complex
जंगली सुअरों के हमले में दो मजदूर गंभीर, मसेली जंगल परिसर की घटना
- Written By: नवभारत डेस्क

कोरची. तेंदूपत्ता संकलन करने गये मजदूरों पर जंगली सुअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना रविवार को सुबह कोरची तहसील के मसेली गांव के जंगल परिसर में दो अलग-अलग जगह पर घटी. घायलों में सावली गांव निवासी स्मिता अशोक जांभुलकर (45) व केशव कैलास मेश्राम (25) का समावेश है. इन घटनाओं से तेंदूपत्ता संकलन करनेवाले मजदूरों में खलबली मच गयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरची तहसील में पिछले कुछ दिनोंं से तेंदूपत्ता संकलन का कार्य शुरू हो गया है. महिला व पुरूष मजदूर वर्ग तेंदूपत्ता संकलन करने के लिये प्रति दिन सुबह के समय जंगल में जा रहे है. इसी बीच रविवार को सुबह मसेली गांव के जंगल में स्मिता जांभुलकर नामक महिला तेंदूपत्ता संकलन करने गयी थी. इसी बीच जंगली सुअरों के झुंठ ने उसपर हमला बोल दिया. इसी बीच परिसर के जंगल में केशव मेश्राम पर भी जंगली सुअरों ने हमला बोल दिया.
घटना के बाद परिसर में तेंदूपत्ता संकलन करनेवाले मजदूरों द्वारा चिखे-चिल्लाए जाने से मजदूरों ने जंगली सुअरों के झुंड को जंगल में भगा दिया. और दोनों घायलों को उपचार के लिये कोरची के ग्रामीण अस्पताल में लाया गया. लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने के कारण केशव मेश्राम को गड़चिरोली के जिला अस्पताल में रेफर किया गया. वहीं स्मिता जांभुलकर को गोंदिया में रेफर किया गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही महाग्रामसभा के सलाहगार सियाराम हलामी, कोरची नपं के उपाध्यक्ष हिरा राऊत, नंदकिशोर वैरागड़े, अशोक गावतुरे, सुरेश मुंगणकर, जिवलाल दखने, हसिराज मेश्राम, जगन्नाथ मेश्राम, श्रीकांत मेश्राम, राष्ट्रपाल नखाते आदि अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य संदर्भ में पुछताछ की. वहीं घायलों को वित्तीय सहायता करने की मांग ग्रामीणों ने की है.
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli Tragedy: सती नदी में नहाने गए 4 बच्चों में से 3 की डूबने से मौत, एक ने बचाई जान
Gadchiroli News: भामरागढ़ में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, बाजार में घुसा पानी, व्यापार ठप
मुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा, विशेष दल करेगा कार्रवाई
Two laborers serious in attack of wild boar incident of maseli forest complex
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMमुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
Aug 03, 2026 | 10:59 PMनितिन नबीन का द्वार…BJP की करारी हार, सम्राट की कुर्सी पर लटकी तलवार! बांकीपुर का रिजल्ट बदलेगा बिहार?
Aug 03, 2026 | 10:57 PMSheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
Aug 03, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














