हाईटेक हुई पुलिस भर्ती! गड़चिरोली में चीटिंग नामुमकिन, RFID और प्रिज्म तकनीक ने उड़ाए होश

Gadchiroli Police Bharti 2026: गड़चिरोली पुलिस भर्ती में 20,797 उम्मीदवारों ने दी मैदानी परीक्षा। RFID और प्रिज्म तकनीक से हुई पारदर्शी जांच। लिखित परीक्षा की तारीख पर बड़ा अपडेट यहाँ देखें।
Gadchiroli Police Bharti 2026: Over 20,797 candidates complete physical tests using RFID & Prism technology. Check written exam dates and updates here.
गड़चिरोली पुलिस भर्ती (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Police Physical Test Results: गड़चिरोली जिला पुलिस दल द्वारा पुलिस सिपाही भर्ती 717 पदों के लिए और चालक के 27 पदों के लिए 11 फरवरी से जिला पुलिस मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित की गई थी। ऐसे में मैदानी जांच प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हुई। यह पुलिस भर्ती शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस दल के 551 अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया था।

वहीं यह भर्ती प्रक्रिया अत्याधुनिक तकनीकी ज्ञान की सहायता से ली गई है। 717 पुलिस सिपाही पद के लिए कुल 23,791 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनें से 13,674 पुरुष उम्मीदवार और 6,573 महिला उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इनमें से 12,631 पुरुष व 5,743 महिला उम्मीदवार सहित कुल 18,374 उम्मीदवारों ने प्रत्यक्ष रूप में मैदानी जांच प्रक्रिया पूर्ण की।

वहीं चालक पुलिस सिपाही के 27 पदों के लिए 3,296 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 2,347 पुरुष व 452 महिला उम्मीदवार शारीरिक जांच परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इनमें से 2,099 पुरुष व 324 महिला उम्मीदवार सहित कुल 2,423 उम्मीदवारों ने प्रत्यक्ष मैदानी जांच प्रक्रिया पूर्ण की। इसके साथ ही उम्मीदवारों का वाहन कौशल एमआईडीसी प्रांगण पर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, गड़चिरोली (आरटीओ) के समक्ष शुरू होकर 10 मार्च तक कुल 575 उम्मीदवारों की कौशल जांच की जाएगी।

आगामी सप्ताह में तय होगी लिखित परीक्षा की तारीख

उक्त भर्ती प्रक्रिया के दौरान मैदानी जांच पूर्ण करने वाले उम्मीदवारों के अंकों की सूची गड़चिरोली जिला पुलिस दल के अधिकृत संकेत स्थल पर दूसरे ही दिन प्रकाशित की जा रही थी। अब तक मैदानी जांच पूर्ण करने वाले उम्मीदवारों के अंकों की सूची व लिखित परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची और दिनांक आगामी सप्ताह में गड़चिरोली पुलिस दल के अधिकृत संकेत स्थल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में आधुनिक तकनीकी का उपयोग

उक्त भर्ती प्रक्रिया में अत्याधुनिक तकनीकी ज्ञान का उपयोग कर पूरी तरह पारदर्शक पध्दति से चलाई गई। इसमें उम्मीदवारों की छाती-ऊंचाई के लिए पीएसटी (PST) Digital Physical Standard Test तकनीकी का उपयोग किया गया। वहीं उम्मीदवारों की 1600 मीटर दौड़ (पुरुष), 800 मी. दौड़ (महिला), 100 मी. दौड़ (पुरुष व महिला) की जांच के लिए (RFID) तकनीकी का उपयोग किया गया। इसके साथ ही गोला फेंक जांच के लिए Prism Technology का उपयोग किया गया।

69 अधिकारी और 482 कर्मी थे तैनात

इस मैदानी जांच परीक्षा के बंदोबस्त के लिए 69 पुलिस अधिकारी व 482 कर्मी सहित कुल 551 अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया था। उक्त पुलिस भर्ती प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (अहेरी) कार्तिक मधीरा, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकूल राज जी., सहायक पुलिस अधीक्षक अनिकेत हिरडे, पुलिस उप-अधीक्षक (अभियान) विशाल नागरगोजे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी, सूरज जगताप समेत उपविभागीय पुलिस अधिकारी, रविंद्र भोसले के मार्गदर्शन में सभी पुलिस अधिकारी और जवानों ने परिश्रम किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com