- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Paydi Village Women Liquor Ban Success Gadchiroli
शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का संघर्ष जारी, पयड़ी में 7 माह से बिक्री पर कसी नकेल
Gadchiroli Women Protest: पयड़ी गांव (गड़चिरोली) में महिलाओं ने एकजुट होकर अवैध शराब बिक्री पर 7 महीनों से सफल रोक लगाई, जिससे गांव नशामुक्ति की ओर बढ़ रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Muktipath Shaktipath campaign (सोर्सः सोशल मीडिया)
Paydi Liquor Ban: धानोरा तहसील के पयड़ी गांव की महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए शराब विक्रेताओं के खिलाफ एल्गार छेड़ दिया है। इसके परिणामस्वरूप पिछले सात महीनों से गांव में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू करने में सफलता मिली है। ग्रामसभा के प्रस्ताव तथा ‘मुक्तिपथ-शक्तिपथ’ गांव संगठन के निरंतर प्रयासों से गांव अब नशामुक्ति की राह पर अग्रसर है और यहां शांति व सुव्यवस्था का वातावरण बना है।
पयड़ी गांव बीच में स्थित होने के कारण आसपास के गांवों के लोग यहां शराब पीने के लिए जुटते थे। इससे गांव के युवकों और पुरुषों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ गई थी, जिसका सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ा। उन्हें आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति बदलने के लिए गांव की महिलाओं ने कमर कसते हुए ‘मुक्तिपथ’ के सहयोग से आंदोलन शुरू किया।
अवैध शराब मुक्त गांव करने में महिलाओं को सफलता मिली
शराब बिक्री पर पाबंदी के लिए महिलाओं ने केवल प्रस्ताव तक सीमित न रहते हुए प्रत्यक्ष कार्रवाई पर जोर दिया। रैली निकालकर गांव में शराब विरोधी जनजागृति की गई। मुख्य चौक पर ‘बाजा बजाओ’ आंदोलन कर विक्रेताओं को चेतावनी दी गई। चेतावनी के बावजूद कारोबार जारी रखने वालों का माल नष्ट किया गया। साथ ही शराब बिक्री बंद न होने पर पुलिस थाने पर मोर्चा निकालने की चेतावनी भी दी गई। इन प्रयासों से गांव से अवैध शराब को बाहर करने में महिलाओं को सफलता मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
MBVV पुलिस आयुक्तालय में मेगा भर्ती, युवाओं का जोश चरम पर, 921 रिक्त पदों के लिए 60 हजार आवेदन प्राप्त
तीसरी बार विकास योजना पर संकट, मीरा-भाईंदर की प्रस्तावित डीपी रद्द करने का प्रस्ताव पारित
ST बसों में अब ‘स्मार्ट’ सफर: 1 अप्रैल से रियायती यात्रा के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य, जानें शुल्क और प्रक्रिया।
महागांव नपं के अध्यक्ष पद पर रस्साकशी, आखिर गेंद भाजपा के पाले में, कार्यकाल के बचे चंद महीने
अन्य गांवों के लिए आदर्श
इस सफल मुहिम का नेतृत्व पुलिस पटेल देवांगना वासनिक ने किया। उनके साथ शक्तिपथ संगठन की सिंधूबाई कुदेशी, गीताबाई चोपडे, बेबीबाई ठलाल और कांताबाई गेडाम सहित बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं सहभागी रहीं। पयड़ी के इस सफल मॉडल की व्यापक सराहना हो रही है और यह अन्य गांवों के लिए आदर्श बन रहा है। पाबंदी स्थायी बनी रहे, इसके लिए मुक्तिपथ के तहसील संगठक राहुल महाकुलकर, उपसंगठक भास्कर कड्यामी और उनकी टीम लगातार प्रयास कर रही है।
Paydi village women liquor ban success gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs SA Live Streaming: कैसे भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में देखें? ये है लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
Feb 21, 2026 | 07:37 PMMBVV पुलिस आयुक्तालय में मेगा भर्ती, युवाओं का जोश चरम पर, 921 रिक्त पदों के लिए 60 हजार आवेदन प्राप्त
Feb 21, 2026 | 07:34 PMRK स्टूडियो की वापसी! रणबीर और करिश्मा कपूर संभालेंगे राज कपूर की विरासत, लीज पर ली 5 मंजिला बिल्डिंग
Feb 21, 2026 | 07:23 PMजयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली कुर्सियां
Feb 21, 2026 | 07:23 PMऑटो के शीशे पर टंगे पत्नी के झुमके ने जीता दिल, सादगी भरे प्यार का वीडियो वायरल
Feb 21, 2026 | 07:19 PMतीसरी बार विकास योजना पर संकट, मीरा-भाईंदर की प्रस्तावित डीपी रद्द करने का प्रस्ताव पारित
Feb 21, 2026 | 07:16 PMST बसों में अब ‘स्मार्ट’ सफर: 1 अप्रैल से रियायती यात्रा के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य, जानें शुल्क और प्रक्रिया।
Feb 21, 2026 | 07:11 PMवीडियो गैलरी

हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM











