-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Barabanki Groom Kicked Bride On Stage Selfie Dispute Wedding Brawl Details
जयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली कुर्सियां
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Barabanki Wedding Brawl: बाराबंकी के गणेशपुर में सेल्फी लेने पर नाराज दूल्हे ने दुल्हन को लात मार दी और ससुर को धक्का दिया। इसके बाद बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए।

झगड़े के बाद बिखरी कुर्सियां, फोटो- सोशल मीडिया
UP Marriage Fight News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया जब सेल्फी को लेकर दूल्हे का पारा चढ़ गया। जयमाल के स्टेज पर दूल्हे ने सरेआम दुल्हन को लात मार दी, जिसके बाद बाराती और घराती आपस में भिड़ गए। कुर्सियां चलीं, पाइप चले और शादी का जश्न देखते ही देखते खून-खराबे में बदल गया।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर कस्बे में शुक्रवार की रात एक ऐसी घटना घटी, जिसने शादी की खुशियों को मातम और डर में बदल दिया। गणेशपुर निवासी एक मूर्तिकार की बेटी की शादी बहराइच के एक युवक से तय हुई थी, जो पेशे से टाइल्स लगाने का काम करता है। बारात बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से पहुंची और द्वारपूजा तक माहौल बेहद खुशनुमा था। लेकिन विवाद की शुरुआत तब हुई जब दूल्हा और दुल्हन जयमाल के लिए मंच पर पहुंचे। स्टेज पर मौजूद कुछ लोग दूल्हे के साथ बार-बार सेल्फी लेने लगे, जिससे वह बुरी तरह चिढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हे ने कई बार मना किया लेकिन जब लोग नहीं रुके, तो उसने आव देखा न ताव और अपनी होने वाली पत्नी (दुल्हन) को स्टेज पर ही लात मार दी।
ससुर को दिया धक्का और बाराती-घराती में हिंसक झड़प
दुल्हन के साथ हुई इस बदसलूकी को देख जब उसके पिता (ससुर) ने हाथ जोड़कर दूल्हे को समझाने की कोशिश की, तो आरोपी दूल्हे ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की और उन्हें स्टेज से नीचे धकेल दिया। अपने बुजुर्ग पिता और दुल्हन के अपमान को देख वधू पक्ष के लोग भड़क गए और फिर बारातियों और घरातियों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। अगले 10 से 15 मिनट तक वहां तांडव मचा रहा। शादी के टेंट में लगी कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंकी जाने लगीं और टेंट के लोहे के पाइपों से हमला किया गया। इस हिंसक झड़प में दुल्हन के मामा, चाचा और चचेरे भाई लहूलुहान हो गए, वहीं दूल्हे के बहनोई का सिर फट गया और उसकी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
सपा नेता मानसिंह यादव का ओपी राजभर पर हमला, कहा- रेडियो की तरह कभी भी बदल लेते हैं सुर
सपा नेता आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, तनखैया अफसर मामले में कोर्ट ने खारिज की अपील; दो साल की सजा बरकरार
UPPSC Lecturer Result: व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, जल्द होगा 67 सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
आगरा को विश्वस्तरीय शहर बनाने की तैयारी: स्टेडियम, बैराज, किसान भवन और अतिक्रमण मुक्त शहर का बड़ा रोडमैप तैयार
दूल्हे पर नशे का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही यूपी पुलिस मौके पर पहुंची और उत्तेजित भीड़ को शांत कराया। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस दौरान दुल्हन और उसके पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दूल्हा नशे में धुत था और उसने बिना किसी बड़ी वजह के मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, दूल्हे ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसे उकसाया गया था और शराब पीने की बात झूठी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में कोई पक्ष लिखित शिकायत देता है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मेडिकल एग्जाम में नकल कर रहा छात्र पकड़ाया, पेपर छिन जाने पर टीचर पर बरसाए मुक्के, वीडियो वायरल
पंचायत का फैसला: 5 हजार का जुर्माना
माहौल को और बिगड़ने से बचाने के लिए पूर्व प्रधान दीपचंद शिल्पकार की मौजूदगी में करीब डेढ़ घंटे तक पंचायत चली। पंचायत में अनोखा समझौता हुआ, जहां शादी के दौरान टूटी कुर्सियों और टेंट के सामान के नुकसान का आकलन 5 हजार रुपये लगाया गया। तय हुआ कि यह राशि दोनों पक्ष बराबर-बराबर बांटेंगे। इस समझौते के बाद कड़वाहट के बीच सुबह करीब चार बजे शादी की बाकी रस्में पूरी कराई गईं और विदाई हुई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा छेड़ दी है कि कैसे सेल्फी का एक छोटा सा विवाद एक बड़े अपराध और संघर्ष में बदल गया।
Barabanki groom kicked bride on stage selfie dispute wedding brawl details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जलभराव में फंसी महिला की मदद के लिए रुका बाइक सवार, इंसानियत की मिसाल बना वायरल वीडियो
Jul 18, 2026 | 06:49 PMयामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन और ममूटी ने शेयर किया बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार
Jul 18, 2026 | 06:44 PMसपा नेता मानसिंह यादव का ओपी राजभर पर हमला, कहा- रेडियो की तरह कभी भी बदल लेते हैं सुर
Jul 18, 2026 | 06:42 PMसोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डिहाइड्रेशन, कीटोन लेवल बढ़ा; इलाज से किया इनकार
Jul 18, 2026 | 06:41 PMबारिश के लिए भोपाल में गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन, अनोखी परंपरा का वीडियो हुआ वायरल
Jul 18, 2026 | 06:40 PMभारत की पहली 250 टन डीजल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड ऑल-टेरेन क्रेन लॉन्च, प्रदूषण कम करने की दिशा में बड़ा कदम
Jul 18, 2026 | 06:37 PMबारिश के मौसम में बीमार होने से कैसे बचें? अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन सी से भरपूर ये सुपर फूड्स
Jul 18, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM













