-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Sa Super 8 Live Streaming Telecast Details T20 World Cup 2026
IND vs SA Live Streaming: कैसे भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में देखें? ये है लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला खेला जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कब और कहां देख सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी यहां जानें।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 मैच का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs SA Super 8 Match Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 21 फरवरी से सुपर-8 चरण का आगाज हो रहा है। इस अहम दौर में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं और एक भी मैच नहीं हारी हैं। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक माना जा रहा है, क्योंकि किसी एक टीम की जीत की लय यहां टूटना तय है। फैंस के बीच इस हाईवोल्टेज मैच को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मैच का समय और स्थान
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, वहीं साउथ अफ्रीका की कमान एडन मार्करम संभालेंगे। दोनों ही कप्तान शानदार फॉर्म में हैं और अपनी टीम को जीत की राह पर बनाए रखना चाहेंगे।
टीवी पर कहां देखें लाइव मुकाबला
अगर आप इस मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर देखना चाहते हैं तो इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर मुकाबले का सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा। हालांकि ये चैनल पेड हैं, इसलिए इन्हें देखने के लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा। बड़े मैच को देखते हुए स्टूडियो शो और एक्सपर्ट विश्लेषण भी प्रसारण का हिस्सा रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। जिन दर्शकों के पास यह ऐप है, वे अपने स्मार्टफोन पर मैच देख सकते हैं। इसके लिए अलग से टिकट की जरूरत नहीं होगी, लेकिन इंटरनेट डाटा का उपयोग करना होगा। मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग के साथ रियल टाइम स्कोर और हाइलाइट्स भी मिलेंगी।
ये भी पढ़ें: बल्लेबाज का रहेगा बोलबाला या फिर गेंदबाज रहेंगे हावी, जानें क्या कहता है पिच का मिजाज?
फ्री में कैसे देखें मैच
अगर आप बिना अतिरिक्त खर्च के मैच देखना चाहते हैं तो डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क एक अच्छा विकल्प है। जिन घरों में फ्री डिश का कनेक्शन है, वे डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। इस तरह दर्शक टीवी या मोबाइल के जरिए आसानी से सुपर-8 के इस बड़े मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं। मैच से जुड़ी ताजा अपडेट्स और खबरें विभिन्न खेल वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध रहेंगी।
Ind vs sa super 8 live streaming telecast details t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














