- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Padintola Village Lacks Basic Facilities Gadchiroli Development News
बरसों बीत गए, नहीं पहुंची सुविधाएं, विकास के लिए तरस रहे पदिनटोला वासी
Padintola Village: गड़चिरोली जिले का पदिनटोला गांव आज भी विकास से कोसों दूर है। सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

विकास के लिए तरस रहे पदिनटोला वासी
Gadchiroli News: भले ही सरकार और प्रशासन राज्य के अंतिम छोर पर बसे आदिवासी गांवों में विकास की गंगा पहुंचाने का दावा कर रहे हों, लेकिन गड़चिरोली जिले का एक गांव आज भी विकास से कोसों दूर है। सरकार और प्रशासन की उदासीनता के कारण पदिनटोला गांव के निवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
विशेष बात यह है कि यह गांव दुर्गम क्षेत्र में नहीं है। यह गड़चिरोली-धानोरा राष्ट्रीय राजमार्ग से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद प्रशासन अब तक यहां नहीं पहुंच पाया है। सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंचने से लोग नारकीय परिस्थितियों में जीवन व्यतीत करने को विवश हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि शीघ्र ही गांव तक सरकारी योजनाएं और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जाएं।
अब तक नहीं पहुंची बुनियादी सुविधाएं
पदिनटोला गांव में केवल पांच घरों की एक छोटी सी बस्ती है। सरकार की नीति के अनुसार, जहां भी आबादी हो, वहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन का दायित्व है।लेकिन चातगांव ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले इस गांव में अब तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंची हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
खामगांव में जल संकट की आशंका, प्रशासन अलर्ट, नागरिकों से पानी बचाने की अपील
नाफेड की चना खरीद अवधि बढ़ाई जाए, सांसद काले ने पालकमंत्री बावनकुले से की मांग
प्रशासनिक उपेक्षा के चलते ग्रामीणों को जंगली इलाके में असुविधाओं के बीच जीवन गुजारना पड़ रहा है।इतना ही नहीं, अब तक इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरकुल भी नसीब नहीं हुआ है। इससे प्रशासन की निष्क्रियता और स्पष्ट रूप से उजागर होती है।
ये भी पढ़े वक्फ उम्मीद पोर्टल प्रशिक्षण कार्यशाला को अकोला में मिला उत्साहजनक प्रतिसाद
अनेक वर्षों से जंगल में बिता रहे जीवन
सरकार और प्रशासन सभी गांवों तक सड़क, बिजली, शिक्षा और पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन पदिनटोला गांव इन योजनाओं से अब तक अछूता है। पिछले करीब 100 वर्षों से यहां के निवासी जंगल में जीवन बिता रहे हैं। ग्रामीण केवल मतदान के समय ही बाहर निकलते हैं, बाकी समय पूरे वर्ष जंगल क्षेत्र में ही गुजारते हैं। प्रशासनिक उपेक्षा के कारण उनका जीवन अब भी विकास से अछूता है।
Padintola village lacks basic facilities gadchiroli development news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
May 18, 2026 | 06:38 PMभीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
May 18, 2026 | 06:38 PMधुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
May 18, 2026 | 06:37 PM“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 06:34 PMराजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
May 18, 2026 | 06:25 PMSummer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
May 18, 2026 | 06:22 PMठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
May 18, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













