-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Law Admissions Maharashtra 2025 Women Outshine Boys Nagpur University
LLB में लड़कियों का दबदबा, महाराष्ट्र में 3 साल में बढ़ी 1,124 सीटें, नागपुर में सर्वाधिक एंट्री
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Law Admissions 2025: राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल के माध्यम से शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए लागू पांच वर्षीय लॉ पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया में अधिकतर सीटों में लड़कियों ने बाजी मारी।

लड़कियों का लॉ में एडमिशन (AI Generated Photo)
Nagpur University Law Admissions: राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल के माध्यम से शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए लागू पांच वर्षीय लॉ पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया में राज्य में 75.50 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित हुये। इनमें से 53 प्रतिशत लड़कियां और 46 प्रतिशत लड़कों ने प्रवेश लिया है। 10,267 विद्यार्थियों ने प्रवेश निश्चित किये हैं।
सीईटी सेल के माध्यम से पांच वर्षीय लॉ पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई थी। यह प्रवेश प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक चली। तीन महीनों में इस पाठ्यक्रम में लिए तीन प्रवेश राउंड और एक संस्थागत प्रवेश राउंड लिया गया। इन चार राउंड में राज्य के 161 लॉ कॉलेजों की 13,597 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चली।
पिछले तीन वर्षों में पाठ्यक्रम में लड़कियों की रुचि ज्यादा देखने को मिल रही है। साथ ही प्रवेश प्रतिशत भी बढ़ रहा है। 2023-24 में 64.90 प्रतिशत, 2024-25 में 74.13 प्रतिशत और 2025-26 में 75.50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस पाठ्यक्रम में अपना प्रवेश सुनिश्चित कराया था।
सम्बंधित ख़बरें
ITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
UP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Income Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
AIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
तीन वर्षों में बढ़ी संख्या
इन तीनों वर्षों में लड़कियों के प्रवेश की संख्या में भी वृद्धि हुई। 2023 से 2025 के बीच क्रमशः 51.37 प्रतिशत, 51.85 प्रतिशत और 53 प्रतिशत लड़कियों ने प्रवेश सुनिश्चित किया। पिछले तीन वर्षों की समीक्षा करें तो राज्य में पंचवर्षीय विधि पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या में 1,124 की वृद्धि हुई है। साथ ही कॉलेजों की संख्या में भी 19 की वृद्धि हुई है। 2023 में 142 कॉलेज और 12,423 सीटें थीं। 2024 में 137 कॉलेज और 12,731 सीटें थीं जबकि 2025 में पांच वर्षीय लॉ पाठ्यक्रम के लिए 161 कॉलेज और 13,597 सीटें उपलब्ध थीं।
- 13,597 सीटें राज्य में
- 10,267 सीटों पर हुये प्रवेश
- 700 से अधिक प्रवेश नागपुर विवि में
विवि के कॉलेजों में 50-50 का अनुपात
राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विवि से संलग्नित कॉलेजों की संख्या करीब 12 है। इनमें करीब 1,000 सीटें उपलब्ध हैं। इस बार करीब 700 से ज्यादा सीटें भरी हैं। इनमें लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। एक बात यह भी सामने आ रही है कि जिस तरह से प्रवेशित लड़कियों की संख्या बढ़ रही है उसी तरह ड्रॉपआउट होने में भी लड़कियां आगे है। जानकार मानते हैं कि अंतिम वर्ष आते-आते कुछ लड़कियां पढ़ाई ही छोड़ देती हैं। इसकी मुख्य वजह विषयों का कठिन होना भी है। एक बार पढ़ाई छूट जाने के बाद लड़कियां दूर हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें – ठाकरे से है शिवसेना की पहचान, मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दिखाया आईना, बोले- इसलिए मिलाया BJP से हाथ
पहले की तुलना में वर्तमान में करिअर की संभावना बढ़ी है। नये-नये सेक्टर में जॉब तैयार हो रहे हैं। लड़कियों के लिए सुरक्षित माहौल होने के कारण ही प्रवेश के प्रति रुचि बढ़ी है। कार्य स्थल का वातावरण भी सुरक्षित होने से अभिभावक भी लड़कियों को इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रेरित करते हैं। अब प्रैक्टिस में भी महिलाएं बढ़ी हैं।
– डॉ. प्रवीणा खोबरागडे, प्राध्यापक, स्कूल आफ लॉ, नागपुर विवि
पिछले वर्षों में लॉ पाठ्यक्रम को अच्छा एक्सपोजर मिला है। इसकी वजह सोशल मीडिया भी है। नई-नई ब्रांच शुरू होने से करिअर की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। अभिभावकों का शैक्षणिक स्तर बढ़ने से बेटियों को लॉ पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रेरित करते हैं। हालांकि लॉ कठिन होता है, लेकिन लड़कियां हार्ड वर्क के लिए तैयार रहती हैं। कॉरपोरेट सेक्टर के साथ ही विदेशों में भी अच्छे जॉब मिल रहे हैं।
– रश्मिखापर्डे, अतिरिक्त सरकारी वकील
Law admissions maharashtra 2025 women outshine boys nagpur university
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














