-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Suzuki Became The First Choice For Those With A Low Budget With Sales Jumping 37 In February 2026 Find Out Why Trust Increased
कम बजट वालों की पहली पसंद बनी Suzuki, फरवरी 2026 में 37% बिक्री उछाल, जानिए क्यों बढ़ा भरोसा
- Written By: सिमरन सिंह
Suzuki Motorcycle India ने फरवरी 2026 में दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 37% बढ़ी है, जो मौजूदा ऑटो बाजार के लिए मजबूत है।

Suzuki Access (Source. Suzuki)
Suzuki Sales 2026: देश के दोपहिया बाजार में Suzuki Motorcycle India ने फरवरी 2026 में दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 37% बढ़ी है, जो मौजूदा ऑटो बाजार के लिए मजबूत संकेत माना जा रहा है। फरवरी 2026 में कंपनी ने 1,23,299 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 89,966 यूनिट्स था।
घरेलू बाजार में जबरदस्त उछाल
भारतीय बाजार में Suzuki की पकड़ और मजबूत हुई है। घरेलू बिक्री 38% बढ़कर 1,01,071 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल इसी महीने 73,215 यूनिट्स थी। यह बढ़ोतरी दर्शाती है कि मिडिल और लोअर मिडिल क्लास ग्राहकों के बीच कंपनी के स्कूटर और बाइक्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। निर्यात के मोर्चे पर भी कंपनी पीछे नहीं रही। विदेशी बाजारों में बिक्री 33% बढ़कर 22,228 यूनिट्स रही, जबकि एक साल पहले यह 16,751 यूनिट्स थी।
स्पेयर पार्ट्स से भी बढ़ी कमाई
सिर्फ गाड़ियों की बिक्री ही नहीं, कंपनी के स्पेयर पार्ट्स डिवीजन ने भी शानदार प्रदर्शन किया। फरवरी 2026 में इस विभाग से 893.6 मिलियन रुपये की आय दर्ज की गई, जो सालाना आधार पर 18% ज्यादा है। कंपनी के सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट दीपक मुत्रेजा ने कहा कि फरवरी 2026 का प्रदर्शन ग्राहकों और डीलर पार्टनर्स के भरोसे का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार राइडर्स के साथ जुड़कर ग्राहकों को असली परिस्थितियों में सुजुकी टू-व्हीलर का अनुभव करने का मौका देती है। आगे भी कंपनी ग्राहकों से जुड़ाव बढ़ाने और रोजमर्रा की यात्रा के लिए बेहतर उत्पाद और सेवाएं देने पर ध्यान देगी।
सम्बंधित ख़बरें
नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
नई कार में ADAS देखकर हो रहे हैं इंप्रेस? खरीदने से पहले जान लें इसकी ये बड़ी सीमाएं, वरना हो सकता है नुकसान
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी Maruti Dzire, Honda Amaze ने मारी सबसे बड़ी छलांग
Honda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
नए फीचर्स और डीलर नेटवर्क का विस्तार
फरवरी में कंपनी ने अपने स्कूटर लाइनअप को अपडेट करते हुए Suzuki Access में सिंगल-चैनल ABS सिस्टम जोड़ा। यह फीचर खासतौर पर सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। रिटेल नेटवर्क को मजबूत करते हुए देहरादून में कनक सुजुकी डीलरशिप शुरू की गई, जबकि सिक्किम के गंगटोक में पहली डीलरशिप खोली गई। अब ब्रांड की मौजूदगी देश के सभी राज्यों में हो चुकी है।
ये भी पढ़े: होली में कार पर पड़ा पक्का रंग? ये 4 गलतियां कर दीं तो पेंट हो जाएगा खराब, हो जाएगा हजारों का खर्च
ग्राहकों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए खास कैंपेन
हैदराबाद में आयोजित Suzuki Matsuri Festival में 3,700 से ज्यादा राइडर्स और ग्राहक शामिल हुए। कंपनी ने कोलकाता में Anime India 2026 में भी भाग लिया। साथ ही देशभर में Suzuki Motofest कैंपेन चलाया गया। कोलकाता, हैदराबाद, कोझिकोड और नागपुर में GIXER पिट स्टॉप इवेंट हुए। वडोदरा में V-Strom एक्सपीरियंस डे और अंगुल व रूपनगर में Suzuki Access माइलेज कॉन्टेस्ट आयोजित किए गए। स्पष्ट है कि कंपनी सिर्फ बिक्री नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ता बनाने पर भी जोर दे रही है।
Suzuki became the first choice for those with a low budget with sales jumping 37 in february 2026 find out why trust increased
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














