-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Large Crowd Gathered At Hanuman Temple And Devotees Offered Prayers With Devotion
सेमाना देवस्थान के हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से की पूजा-अर्चना
- Written By: आंचल लोखंडे
Gadchiroli Hanuman temple: गड़चिरोली शहर के चामोर्शी मार्ग पर स्थित सेमाना देवस्थान के हनुमान मंदिर में प्रत्येक शनिवार को पूजा-अर्चना करने के लिये हजारों श्रध्दालुओं की भीड़ उमड़ती है।

सेमाना देवस्थान के हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़
Gadchiroli News: गड़चिरोली शहर के चामोर्शी मार्ग पर स्थित सेमाना देवस्थान के हनुमान मंदिर में प्रत्येक शनिवार को पूजा-अर्चना करने के लिये हजारों श्रध्दालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में आज 25 अक्टूबर को शनिवार होने के चलते सुबह से ही सेमाना के हनुमान मंदिर में श्रध्दालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में श्रद्धाभाव के साथ महाबलि हनुमान की पूजा-अर्चना की। दिनभर हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ होता रहा।
अनेक वर्ष पूर्व सेमाना देवस्थान में हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया। विशेषत: यह हनुमान मंदिर काफी पावन होकर इस मंदिर में मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जिसके कारण हजारों श्रध्दालुओं की श्रध्दा इस हनुमान मंदिर से जुड़ी है। जिसके कारण आए दिन इस मंदिर में श्रध्दालु पहुंचकर श्रध्दापूर्ण भाव से पूजा-अर्चना करते है। विशेषत: शनिवार यह हनुमानजी का दिन होने के कारण शनिवार के दिन सर्वाधिक श्रध्दालु हनुमान मंदिर में पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन लेकर सुख-शांति की मनोकामनाएं मांगते है। इस मंदिर में शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक श्रध्दालुओं की भीड़ दिखाई दी।
श्रद्धालुओं ने वितरित किया महाप्रसाद
सेमाना देव स्थित हनुमान मंदिर में मांगी जाने वाली सभी मनोकामनाएं पूरी होने के कारण हजारों श्रध्दालुओं की इस मंदिर से आस्था जुड़ी है। जिन श्रध्दालुओं की मनोकामनाएं पूरी होते है, वह शनिवार के दिन सेमाना मंदिर परिसर में भोजनदान कार्यक्रम का आयोजन करते है। वहीं महाप्रसाद का वितरण करते है। इस दौरान इस शनिवार को भी अनेक श्रध्दालुओं ने भोजनदान व महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में आंगनवाड़ी कर्मियों और आशा वर्करों का मोर्चा, 24 माह का कोरोना भत्ता देने की मांग
गड़चिरोली में वन महोत्सव पर विद्यार्थियों ने किया सीडबॉल प्रसारण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गड़चिरोली में फिर शर्मसार हुई व्यवस्था, भामरागढ़ में चारपाई और नाव के सहारे अस्पताल पहुंचा गंभीर मरीज
गड़चिरोली के चुरचुरा और बोदली मेंढा क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
ये भी पढ़े: गोंदिया जिले के निर्माण के सूत्रधार खो गए! पूर्व वित्त मंत्री महादेवराव शिवणकर का निधन
शनि मंदिर में लगा रहा तांता
सेमाना देवस्थान यह पवनपुत्र हनुमानजी को समर्पित है। लेकिन इस मंदिर परिसर में भगवान शिवशंकर, प्रभु श्रीराम, दत्तात्रय, साईं मंदिर तथा शनिदेव का भी मंदिर स्थित है। शहर परिसर का एकमात्र शनि मंदिर सेमाना देव परिसर में स्थित है। जिससे अनेक श्रद्धालु शनिदेव की पूजाअर्चना के लिए यहां पहुंचते हैं। आज 25 अक्टूबर को भी बड़े पैमाने पर श्रद्धालु यहां आए थे। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी की पुजा करने के बाद शनिदेव की भी पूजाअर्चना की। इस दौरान शनिदेव का तेलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगी गई।
Large crowd gathered at hanuman temple and devotees offered prayers with devotion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी की 30 हजार सरप्लस शिक्षकों की सूची, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
Jul 14, 2026 | 05:34 PMठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
Jul 14, 2026 | 05:33 PMगुलाबी साड़ी में छाईं माधुरी दीक्षित, पति श्रीराम नेने संग रोमांटिक अंदाज ने जीता दिल
Jul 14, 2026 | 05:24 PMExplainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
Jul 14, 2026 | 05:19 PMआषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 का शुभारंभ कल से, जानें घटस्थापना का शुभ समय, आसान पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व
Jul 14, 2026 | 05:18 PMसपा या कांग्रेस, किसे किसकी ज्यादा जरूरत? सूबे की 143 सीटों के गणित ने बढ़ाई गठबंधन की सियासी टेंशन
Jul 14, 2026 | 05:18 PMवेडिंग रिसेप्शन में फैन के साथ शत्रुघ्न सिन्हा का बर्ताव पड़ा भारी, वीडियो देख लोगों ने लगाई अभिनेता की क्लास
Jul 14, 2026 | 05:12 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














