-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Chhath Folk Festival Is Important For Health
सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं स्वास्थ्य के लिए जरूरी है लोक पर्व छठ, जानिए इसके बारे में
- Written By: दीपिका पाल
Chhath Puja for Health: यह प्रकृति और विज्ञान का संगम होता है। यहां पर सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार माना गया है कि, यह आयुर्वेद और लोकसंस्कृति दोनों ने 'जीवन का संतुलन' माना जाता है।

छठ पूजा महत्व (सौ. सोशल मीडिया)
Chhath Pooja 2025: हिंदू धर्म में सभी व्रत और त्योहार का महत्व है। जहां पर उत्तरप्रदेश और बिहार राज्यों में आज से छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। जब लोग छठ मईया के गीत गाते हुए डूबते और उगते सूरज को अर्घ्य देते हैं, तो यह केवल आस्था का क्षण नहीं होता—यह प्रकृति और विज्ञान का संगम होता है। यहां पर सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार माना गया है कि, यह आयुर्वेद और लोकसंस्कृति दोनों ने ‘जीवन का संतुलन’ माना जाता है।
केवल पूजा नहीं, बल्कि सूर्योपासना
यहां पर छठ पर्व की बात की जाए तो इसकी खास बात यह है कि, यह केवल पूजा नहीं, बल्कि सूर्योपासना माना जाता है। इसे लेकर वेदों में कहा गया है, “सूर्योऽत्मा जगतस्तस्थुषश्च,” यानी सूर्य समस्त जीवन की आत्मा है। वैज्ञानिक रूप से भी यही सत्य है। बात करें तो, सूर्य की रोशनी हमारे शरीर में विटामिन डी के निर्माण की प्राकृतिक प्रक्रिया को सक्रिय करती है, जो हड्डियों, प्रतिरक्षा तंत्र और मानसिक संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
पौराणिक कथा में वर्णन
यहां पर छठ पूजा को लेकर पौराणिक कथा में वर्णन किया गया है। रामायण और महाभारत के अलावा विष्णु पुराण, देवीभागवत और ब्रह्मवैवर्त पुराण जैसे धर्मग्रंथों में छठ पर्व से जुड़े अनेक कथानकों के बारे में बताया गया है। कहा जाता है कि, इस पर्व की शुरुआत महाभारत काल में कर्ण ने की थी। कर्ण भगवान सूर्य का परम भक्त था। वह प्रतिदिन घंटों कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देता था। च्यवन मुनि की पत्नी सुकन्या ने अपने बूढ़े हो चुके पति को पुनर्यौवन दिलाया था।
सम्बंधित ख़बरें
Skin Whitening Cream: सावधान! रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है मरकरी-लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार
Oral Health : दांत दर्द से तड़प रहे हैं? रसोई में छिपी हैं ये 5 चीजें… जो मिनटों में पहुंचा सकती हैं राहत
Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
Women’s Hormone: महिलाओं में किन हार्मोन की वजह से बढ़ता है वजन? जानें इसके कारण, संकेत और बचाव के उपाय
सूर्य की आराधना का महत्व
छठ पर्व में सूर्य की आराधना का महत्व होता है। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों समय पूजा की परंपरा होती है। कहते हैं कि, वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सुबह 6 से 8 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक की धूप यूवी-बी रे का सबसे संतुलित रूप होती है। ऐसी किरण जो त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना शरीर को पर्याप्त विटामिन डी प्रदान करती है। इस व्रत में छठ व्रत रखने वाले व्रती बिना किसी केमिकल लोशन या धूप से बचाव के सूर्य की किरणों को ग्रहण करती हैं, तो उनका शरीर प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स होता है और कोशिकाओं में कैल्शियम-फॉस्फोरस संतुलन बनता है।
सूर्य की रोशनी में स्नान का ध्यान
आयुर्वेद में छठ पर्व को लेकर कहा गया है कि, इस व्रत में सूर्य नाड़ी शरीर की अग्नि (पाचन शक्ति) को नियंत्रित करती है। छठ व्रत में भोजन और जल का संयम, लगातार उपवास और ध्यान करने का नियम होता है जिसमें ये सभी हमारे एंडोक्राइन सिस्टम को संतुलित करते हैं। जब व्यक्ति सूर्य की रोशनी में स्नान कर ध्यान करता है, तो मेलाटोनिन और सेरोटोनिन हार्मोन सक्रिय होते हैं जिससे नींद और मूड में सुधार आता है साथ ही मानसिक स्थिरता मिलती है।
ये भी पढ़ें- आज का राशिफल- 25 अक्टूबर 2025: आज छठ पूजा का पहला दिन इन 5 राशियों के लिए बड़ा शुभ, जानिए बाकियों का
विटामिन डी की कमी से जूझ रहे लोग
भारत में विटामिन डी की कमी एक गंभीर समस्या बन चुकी है। अनुमान है कि शहरी आबादी का लगभग 70 फीसदी हिस्सा इससे प्रभावित है। यह कमी न केवल हड्डियों, बल्कि डिप्रेशन, थकान और इम्यूनिटी पर भी असर डालती है। इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस की 2025 की एक रिपोर्ट में इसकी कमी को गंभीर समस्या माना गया है। इस रिपोर्ट में इसे “मूक महामारी” करार दिया गया। इसके अलावा, साइंस जर्नल नेचर की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में भारत के लगभग 49 करोड़ लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे थे।
सन बाथ और हेलियोथेरेपी से मिलता है फायदा
ऐसे में छठ पूजा जैसी परंपराएं, जो प्राकृतिक धूप से जुड़ने का अवसर देती हैं, आज के तनावपूर्ण जीवन में और भी प्रासंगिक हो जाती हैं। जब परिवार घाटों पर घंटों सूर्य की ओर मुख किए खड़े रहते हैं, तो यह केवल धार्मिक अभ्यास नहीं बल्कि सस्टेनेबल हेल्थ थेरपी का रूप है।दिलचस्प है कि आज पश्चिमी देश ‘सन बाथ’ और ‘हेलियोथेरेपी’ को स्वास्थ्य के लिए आवश्यक मान रहे हैं, वही सिद्धांत जो भारत ने हजारों साल पहले छठ पूजा के रूप में अपनाया था। आयुर्वेद में जल-चिकित्सा का जिक्र है। इसमें ‘कटिस्नान’ को विशेष उपयोगी माना गया है ठीक वैसे जैसे कर्ण किया करते थे।
आईएएनएस के अनुसार
Chhath folk festival is important for health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: मिलावटखोर घर में बना रहा था नकली DAP, कृषि विभाग में छापा मारकर जब्त की 22 बोरी नकली खाद
Jul 14, 2026 | 06:36 PM20 साल बाद कोलकाता आएंगी बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन, सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही वापसी
Jul 14, 2026 | 06:35 PMरथ यात्रा 2026 भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद का अद्भुत महत्व, आस्था, परंपरा और समानता का अनुपम प्रतीक
Jul 14, 2026 | 06:34 PM19 साल IT में नौकरी, फिर छोड़ दी 40 हजार की सैलरी! अब कैब चलाकर हर महीने कमा रहे 90 हजार, लोग रह गए हैरान
Jul 14, 2026 | 06:30 PMपंचायत चुनाव और प्रशासक नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, सुनवाई छह सप्ताह के लिए स्थगित; लंबित मामले का दिया हवाला
Jul 14, 2026 | 06:28 PMBihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
Jul 14, 2026 | 06:28 PMअजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
Jul 14, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














