
वाहनों पर कार्रवाई (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli Traffic News: गड़चिरोली जिला मुख्यालय होकर शहर में होने वाले हादसे रोकने के साथ ही यातायात नियमों पालन न करने वाले वाहनधारकों के खिलाफ कानूनन कार्रवाइयां शहर यातायात विभाग द्वारा की जा रही है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों में शहर यातायात विभाग में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाने के कारण शहर के मुख्य इंदिरा गांधी चौक समेत सभी प्रमुख जगहों पर यातायात कर्मी तैनात दिखाई दे रहे है।
ऐसे में पिछले 45 दिनों की अवधि में शहर यातायात विभाग द्वारा करीब 2 हजार से अधिक चौपहिया, दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई कर 14 लाख 85 हजार 900 रुपयों का जुर्माना वसूला है।
वर्तमान में शहर के मुख्य इंदिरा गांधी चौक, न्यायालय चौक, आईटीआई चौक, एसबीआई पॉइंट, गांधी चौक, धानोरा मार्ग, आरमोरी मार्ग और चामोर्शी मार्ग पर यातायात कर्मचारी तैनात होकर यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने वाले वाहनधारकों के खिलाफ निरंतर कार्रवाइयां की जा रही है। यातायात विभाग एक्शन मोड़ पर आने के कारण यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में खलबली मच गयी है।
इधर जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में नाबालिग दोपहिया सवार और पटाखा साइलेंसर के खिलाफ यातायात विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी है। अब तक शहर यातायात विभाग द्वारा अनेक नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं पटाखा साइलेंसर को जब्त कर चालकों के खिलाफ कार्रवाइयां जारी है।
यह भी पढ़ें – ‘समृद्धि’ बना मौत का एक्सप्रेस-वे, हर तीन दिन में निगल लेता है 1 जिंदगी, अब तक 95 हजार 722 मौतें
पहले शहर यातायात विभाग में कर्मचारियों की कमी होने के कारण शहर के प्रमुख जगहों पर बाधित होने वाली यातायात पूर्ववत सुचारू करने में दिक्कत आ रही थी। लेकिन अब शहर यातायात विभाग में एक अधिकारी समेत कुल 29 कर्मचारी नियुक्त किये गये है। जिसके कारण वर्तमान स्थिति में चहुओर यातायात कर्मचारी तैनात दिखाई दे रहे है। विशेषत: कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के कारण शहर में यातायात की समस्या काफी हद तक कम हो गयी है।






