-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Sironcha Gram Panchayat Waste Management Drinking Water Crisis 2026
गड़चिरोली: सिरोंचा के जाफ्राबाद में पेयजल संकट बरकरार, उपयोग के बिना धूल खा रही घंटागाड़ी
- Written By: केतकी मोडक
Water Tank Project Failure: जाफ्राबाद ग्राम पंचायत में लाखों की पानी टंकियां और नई घंटागाड़ी निष्क्रिय पड़ी हैं। भाकपा ने निष्पक्ष जांच और ऑडिट की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

पानी की टंकी (सोर्स - फोटो नवभारत)
Gadchiroli Panchayat Water Supply Negligence: गड़चिरोली जिला मुख्यालय से दूर सिरोंचा तहसील के अंतर्गत आने वाली जाफ्राबाद ग्राम पंचायत से भ्रष्टाचार और घोर प्रशासनिक लापरवाही का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। जाफ्राबाद ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी खजाने से लाखों रुपये पानी की तरह बहाए जाने के बावजूद धरातल पर ग्रामीणों को इसका कोई अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है।
स्थिति यह है कि गांव में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाई गई दो पानी की टंकियां और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लाखों रुपये में खरीदी गई नई घंटागाड़ी लंबे समय से बिना इस्तेमाल के कबाड़ में तब्दील हो रही हैं। ग्राम पंचायत के इस लचर ढर्रे से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
लाखों की पानी टंकियां बंद
जाफ्राबाद के नागरिकों को नियमित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने भारी-भरकम निधि खर्च कर गांव में दो विशाल पानी की टंकियों का निर्माण करवाया था। कागजों पर तो यह योजना पूरी तरह सफल दिख रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि ये टंकियां वास्तविक रूप से कितनी कार्यरत हैं, यह खुद एक बड़ा रहस्य बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में फसल बीमा योजना के नियमों में बदलाव, फर्जीवाड़ा करने वाले 5 साल तक सरकारी योजनाओं से होंगे बाहर
उद्घाटन के 6 महीने बाद ही BMC की नई इमारत की खुली पोल: जोगेश्वरी वार्ड ऑफिस में गिरी फॉल्स सीलिंग, टपका पानी
अमरावती ग्रामीण पुलिस का ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू, हेल्मेट और नशामुक्ति पर विशेष जोर
यवतमाल में 73 प्रतिशत बुआई पूरी पर CIBIL स्कोर के फेर में अटका फसल ऋण, निजी कर्जदारों के भरोसे किसान
ग्रामीणों का आरोप है कि टंकियां बनने के बाद भी उन्हें आज तक सुचारू रूप से पानी की सप्लाई नहीं मिली है और महिलाओं को भीषण गर्मी में दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या ने सीधे तौर पर ग्राम पंचायत की पूरी कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे
पानी के संकट के साथ-साथ गांव की स्वच्छता व्यवस्था का भी बुरा हाल है। कुछ समय पहले ग्राम पंचायत को गांव की गलियों से कचरा इकट्ठा करने के लिए एक नई चमचमाती घंटागाड़ी उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन दुर्भाग्य से, उद्घाटन के बाद से ही इस वाहन का उपयोग करने की जहमत प्रशासन ने नहीं उठाई।
आज यह वाहन ग्राम पंचायत परिसर में खड़ा-खड़ा केवल धूल खा रहा है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि जब वाहन चलाना ही नहीं था, तो इसे खरीदकर सरकारी धन का खुला दुरुपयोग क्यों किया गया? इस फिजूलखर्ची के लिए जिम्मेदार दोषियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
सार्वजनिक ऑडिट और निष्पक्ष जांच की मांग
गड़चिरोली ग्राम पंचायत की इस मनमानी के खिलाफ अब राजनीतिक और सामाजिक संगठन भी सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सिरोंचा तहसील सचिव रवि बारसागंडी ने इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन से विस्तृत जांच की मांग की है।
बारसागंडी ने अपनी प्रमुख मांगों में कहा है कि:
- जाफ्राबाद ग्राम पंचायत में पिछले कुछ वर्षों में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, उनकी निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए।
- विकास कार्यों पर खर्च की गई सरकारी निधि का सार्वजनिक लेखा-जोखा (पब्लिक ऑडिट) ग्रामीणों के सामने प्रस्तुत किया जाए।
- निष्क्रिय पड़ी दोनों पानी की टंकियों और धूल खा रही घंटागाड़ी को तत्काल प्रभाव से चालू किया जाए।
यह भी पढ़ें:- 10 जून की डेडलाइन भी चूकी, मीठी नदी में गाद और कचरा बरकरार; मुंबई में बढ़ा बाढ़ का खतरा
भाकपा सचिव ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अगले कुछ दिनों के भीतर इस दिशा में कोई ठोस और सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो वे समस्त ग्रामीणों को साथ लेकर ग्राम पंचायत कार्यालय के समक्ष एक व्यापक और उग्र जन-आंदोलन छेड़ेंगे। अब देखना यह है कि इस गंभीर शिकायत के बाद गड़चिरोली जिला प्रशासन जाफ्राबाद की सोई हुई पंचायत व्यवस्था को जगाने के लिए क्या कानूनी हंटर चलाता है।
Gadchiroli sironcha gram panchayat waste management drinking water crisis 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में फसल बीमा योजना के नियमों में बदलाव, फर्जीवाड़ा करने वाले 5 साल तक सरकारी योजनाओं से होंगे बाहर
Jul 12, 2026 | 02:22 PMउद्घाटन के 6 महीने बाद ही BMC की नई इमारत की खुली पोल: जोगेश्वरी वार्ड ऑफिस में गिरी फॉल्स सीलिंग, टपका पानी
Jul 12, 2026 | 02:10 PMBadrinath Temple Theft: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 18 पेज की रिपोर्ट
Jul 12, 2026 | 02:08 PMउज्जैन उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक-छात्र विवाद पर बवाल, चक्काजाम के बाद इंटर्न शिक्षिका हटाई गई, जांच शुरू
Jul 12, 2026 | 02:07 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस का ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू, हेल्मेट और नशामुक्ति पर विशेष जोर
Jul 12, 2026 | 02:05 PMयवतमाल में 73 प्रतिशत बुआई पूरी पर CIBIL स्कोर के फेर में अटका फसल ऋण, निजी कर्जदारों के भरोसे किसान
Jul 12, 2026 | 02:04 PMनागपुर में ‘मिशन मुक्ति’ के दावे हुए हवा-हवाई; प्रमुख चौराहों पर भिखारियों का जमावड़ा, प्रशासन की अनदेखी जारी
Jul 12, 2026 | 02:03 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM










