मुंबई में बढ़ी उमस और गर्मी, मौसम विभाग ने खरीफ बुवाई को लेकर किसानों को दी सलाह

Maharashtra Monsoon Slowdown: मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से मुंबई समेत कई क्षेत्रों में बारिश का इंतजार बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 15 जून के बाद मानसून के फिर सक्रिय होने का अनुमान जताया है।
Maharashtra Monsoon Slowdown Rain News
महाराष्ट्र मॉनसून अपडेट 2026 (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Maharashtra Monsoon Slowdown Rain News: इस साल मानसून दगाबाज निकला है। गर्मी से जूझ रहे मुंबई वासियों का बारिश की रिमझीम फुहारों से राहत मिलने का इंतजार और बढ़ गया है। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इससे लोगों को कुछ दिनों तक गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई सहित राज्य में 15 जून के बाद मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। किसानों और लोगों को मानसून का बेसन्नी से इंतजार है। लेकिन राज्य में दाखिल होने के चार दिन बाद भी साउथ-वेस्ट मानसून आगे नहीं बढ़ा है।

मानसून की रफ़्तार धीमी

मानसून ने 7 जून को कोंकण में एंट्री की थी। लेकिन आगे मानसून की रफ़्तार धीमी हो गई है। मानसून के बादल धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। इसे राज्य को कवर करने में एक सप्ताह लग सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 18 जून के बीच बारिश कम होगी।

औसत से कम बारिश

18 जून के बाद बारिश की मात्रा बढ़ने का अनुमान है। कृषि विभाग व आपदा प्रबंधन ने फिर किसानों को सलाह दी है कि वे खरीफ फसल की बुवाई में जल्दबाजी न करें। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अंदरूनी हिस्से में 11 से 18 जून के बीच हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि 18 जून से राज्य में बारिश की मात्रा बढ़ सकती है।

यह मौसम जून के आखिर तक बने रहने की उम्मीद है। राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें, बिजली कड़कने और आंधी आने का भी अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल अल नीनो के प्रभाव के कारण औसत से कम बारिश होगी। मानसून सीजन में देश में औसत बारिश का 90% यानी 949 मिमी बारिश होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com