-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Municipal Council Waste Management Failure Dumping Yard Fund Issue 2026
100 साल बाद भी गोंदिया नगर परिषद के पास नहीं डंपिंग यार्ड, ठेकेदार के भरोसे कचरा प्रबंधन
- Written By: केतकी मोडक
Municipal Dumping Yard Issue: गोंदिया नप को 100 साल बाद भी खुद का डंपिंग यार्ड नसीब नहीं हुआ। 8.73 करोड़ रुपये का फंड मंजूर होने पर भी 50 टन कचरा ठेकेदार की निजी जमीन पर डंप किया जा रहा है।

ठेकेदार की निजी जमीन पर डंप किया जा रहा है कचरा (सोर्स - फोटो नवभारत)
Gondia Waste Management Crisis: गोंदिया जिला मुख्यालय में नप को ‘अ’ श्रेणी का दर्जा प्राप्त है। यह नप 100 वर्ष पार कर गई। शहर पर कब्जा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शहर की जनसंख्या 1,39,813 है, जबकि क्षेत्रफल 18.08 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। गोंदिया नप की स्थापना 1920 में हुई थी। लेकिन, शहर से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले 50 मीट्रिक टन कचरे का प्रबंधन करने के लिए नपा के पास अभी भी अपना ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रकल्प नहीं है।
नप के पास साधारण डंपिंग यार्ड तक नहीं है। इसलिए शहर से निकलने वाले कचरे को किसी भी स्थान पर डंप किया जा रहा है। इस बीच पिछले कुछ वर्षों से नगर पालिका प्रशासन ने कूड़ा उठाने का ठेका दिया है। इस ठेकेदार के कंपनी की जगह हिरडामाली में स्थित है, जो शहर से कुछ दूरी पर है। ठेकेदार ने अपने परिसर में एक ठोस प्रबंधन प्रकल्प तैयार किया है। कुछ वर्ष पहले नप ने इस प्रकल्प के लिए जगह की तलाश की थी।
लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण यह भी विफल हो गया। कभी स्थानीय लोगों का विरोध तो कभी एयरपोर्ट अथॉरिटी की आपत्ति ने कूड़े की समस्या को विकराल कर दिया है। 8.73 करोड़ रुपये मंजूर होने के बाद भी फाइल आगे नहीं बढ़ रही है। फरवरी 2022 के अधिवेशन में विधायक विनोद अग्रवाल ने यह मुद्दा उठाया था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर ZP स्कूलों पर अस्तित्व का संकट; 75% स्कूलों में 50 से भी कम छात्र, 188 शालाएं बंद होने की कगार पर
दुनियाभर के मराठी समाज को जोड़ेगा महा-एनआरआई कनेक्ट, सरकार बोली- केवल संपर्क नहीं, बनेगा स्थायी रिश्ता
बाल-बाल बची जान! शिंदे गुट के नेता का बर्थडे बैनर दुपहिया सवार पर गिरा, देखें खौफनाक VIDEO
महाराष्ट्र में अब मिलेंगे QR कोड वाले स्मार्ट राशन कार्ड, फर्जी कार्डों पर लगेगी पूरी तरह रोक
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का मुद्दा दशकों से लंबित
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का मुद्दा दशकों से लंबित है क्योंकि धन की उपलब्धता के बावजूद उपयुक्त स्थान खोजने में अक्सर कठिनाइयां आती है। जगह मिलने में दिक्कत होने के कारण शहर के विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी इकाइयां शुरू कर नागरिकों द्वारा अपने स्तर पर गीले कचरे से खाद बनाना ही मुख्य विकल्प रह गया है। स्थानीय स्व-सरकारी निकायों के लिए कचरे की मात्रा और स्रोत का अध्ययन करना और वार्ड-वार कार्य योजना तैयार करना अनिवार्य है।
हिरडामाली प्रबंधन परियोजना का स्वामित्व नप के पास
नप गोंदिया मुख्याधिकारी संदीप बोरकर ने कहा है कि “शहर में कोई अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना स्थापित नहीं किया गया है। उसके लिए प्रयास चल रहे हैं। वर्तमान में, हिरडामाली में एक अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना स्थापित की गई है। लेकिन यह ठेकेदार का है, लेकिन कहा जा सकता है कि इसका स्वामित्व नगर पालिका के पास है। अंततः, कचरा हमारे नप का ही जाता है।”
वर्तमान में कचरा संग्रहण केंद्र के लिए कोई निधि नहीं
नप स्वच्छता अभियंता नितीन गौरखेडे ने कहा है कि “शहर से प्रतिदिन मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र किया जाता है। हां, जगह की कमी से नप के स्वामित्व में कोई कचरा संग्रहण केंद्र नहीं है। जिस व्यक्ति को ठेका दिया गया। उसने हिरडामाली में अपने परिसर में एक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र स्थापित किया है। वर्तमान में केंद्र के लिए कोई निधि नहीं है।”
यह भी फढ़ें:- राकां स्थापना दिवस पर नेताओं की जुबानी जंग, तटकरे-भुजबल के बीच मंच से तीखी नोकझोंक
जल्द कचरा प्रबंधन परियोजना स्थापित करेंगे
नप गोंदिया नगराध्यक्ष सचिन शेंडे ने कहा है कि “नप के स्वामित्व में कोई 66 अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना नहीं है इस प्रकल्प को स्थापित करने के लिए जगह की तलाश जारी है। नप प्रशासन इसके लिए प्रयासरत है। वर्तमान में ठेकेदार के माध्यम से हिरडामाली में अपशिष्ट प्रबंधन किया जा रहा है। हम जल्द ही गोंदिया में कचरा प्रबंधन परियोजना स्थापित करेंगे।”
स्वच्छता का पैसा ठेकेदारों की जेब में
गोंदिया शहर में कूड़ा सबसे बड़ी समस्या है। कुछ पार्षदों का आरोप है कि व्यवस्थापन का निधि मिलने के बाद भी जगह नहीं मिलने का बहाना बनाकर उस निधि से आने वाले ब्याज का इस्तेमाल यहां के ठेकेदारों के पेट भरने के लिए किया जा रहा है।
Gondia municipal council waste management failure dumping yard fund issue 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर ZP स्कूलों पर अस्तित्व का संकट; 75% स्कूलों में 50 से भी कम छात्र, 188 शालाएं बंद होने की कगार पर
Jul 13, 2026 | 03:32 PMदुनियाभर के मराठी समाज को जोड़ेगा महा-एनआरआई कनेक्ट, सरकार बोली- केवल संपर्क नहीं, बनेगा स्थायी रिश्ता
Jul 13, 2026 | 03:30 PMईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PMबाल-बाल बची जान! शिंदे गुट के नेता का बर्थडे बैनर दुपहिया सवार पर गिरा, देखें खौफनाक VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:23 PMApple के केस के बाद फिर भिड़े Elon Musk और Sam Altman, X पर छिड़ी जुबानी जंग
Jul 13, 2026 | 03:22 PMमहाराष्ट्र में अब मिलेंगे QR कोड वाले स्मार्ट राशन कार्ड, फर्जी कार्डों पर लगेगी पूरी तरह रोक
Jul 13, 2026 | 03:22 PMपंढरपुर वारी के लिए पूरे महाराष्ट्र से चलेंगी 5500 स्पेशल ST बसें, महिलाओं को 50% छूट और बुजुर्गों को फ्री सफर
Jul 13, 2026 | 03:20 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM










