EV मार्केट में सुनामी! मई 2026 में टाटा और महिंद्रा ने गाड़े झंडे, Kia की सेल्स में ऐतिहासिक उछाल

EV Sales Growth India: भारतीय ईवी बाजार में मई 2026 में जबरदस्त क्रांति देखी गई। टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने जहां ट्रिपल डिजिट ग्रोथ दर्ज की, वहीं Kia की बिक्री में 751% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।
Tsunami in the EV market! Tata and Mahindra make their mark in May 2026; Kia sees a historic surge in sales.
EV कार के मार्केट में भारी उछाल, फोटो- AI
Published on
Updated on

EV Sales Growth India May 2026 Report: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनें (EV) की पसंद अब लोगों में बढ़ती जा रही है। मई 2026 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और किआ जैसी दिग्गज कंपनियों ने न केवल अपनी बिक्री बढ़ाई है, बल्कि ईवी सेगमेंट में विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि नए मॉडलों की लॉन्चिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के कारण ग्राहक अब पेट्रोल-डीजल के बजाय बिजली से चलने वाली कारों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

टाटा मोटर्स की ईवी किंग की बादशाहत बरकरार

इलेक्ट्रिक कार बाजार में शीर्ष स्थान पर काबिज टाटा मोटर्स ने मई 2026 में 10,340 यूनिट्स की बिक्री के साथ एक मील का पत्थर पार किया है। पिछले साल मई 2025 में कंपनी ने केवल 5,083 यूनिट्स बेची थीं, यानी एक साल के भीतर टाटा की ईवी सेल्स में 103.4% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टाटा के पास टियागो ईवी (6.99 लाख रुपये से शुरू) से लेकर हैरियर ईवी (21.49 लाख रुपये से शुरू) तक का एक विस्तृत पोर्टफोलियो है, जो हर बजट के ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है।

महिंद्रा की ऊंची छलांग

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी ईवी सेगमेंट में अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है। कंपनी ने मई 2026 में 6,210 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की इसी अवधि (2,891 यूनिट्स) के मुकाबले 114.8% की प्रभावशाली सालाना बढ़ोतरी है। महिंद्रा की XUV 3XO EV (शुरुआती कीमत 13.89 लाख) और XUV400 EV जैसे मॉडल्स को बाजार में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

'कैरेन्स क्लाविस' ने बदली किस्मत

इस महीने की सबसे हैरान करने वाली रिपोर्ट Kia इंडिया की रही है। हालांकि कुल यूनिट्स के मामले में किआ 349 कारों के साथ नौवें स्थान पर रही, लेकिन कंपनी ने 751.22% की सालाना ग्रोथ दर्ज की है। इस जबरदस्त उछाल का पूरा श्रेय किआ की 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार Carens Clavis EV को जाता है, जिसकी कीमत 18 लाख से 25 लाख रुपये के बीच है।, यह कार बड़े परिवारों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।

प्रमुख कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारों की एक्स-शोरूम कीमत

  • टाटा: टियागो ईवी (6.99 लाख - 9.99 लाख), पंच ईवी (9.69 लाख - 12.59 लाख), नेक्सन ईवी (12.49 लाख - 17.49 लाख)।
  • महिंद्रा: XEV 9S (19.95 लाख - 29.45 लाख), BE 6 (18.90 लाख - 28.49 लाख), XUV 400 EV (15.49 लाख - 17.69 लाख)।
  • किआ: कैरेन्स क्लाविस ईवी (18 लाख - 25 लाख), EV6 (65.97 लाख), EV9 (1.30 करोड़)।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com