- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Elephant Herd Crop Damage Farmers Crisis
अब जंगलों से शहरों की ओर बढ़ रहे हाथी, गड़चिरोली जिला मुख्यालय समीप पहुंचा झुंड, लोगों में दहशत
Gadchiroli News: गड़चिरोली में ओडिशा से भटका हाथियों का झुंड जिला मुख्यालय की सीमा तक पहुंचा। खेतों में घुसकर धान की फसल बर्बाद की, किसानों पर संकट। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी है।
- Written By: आकाश मसने

हाथी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Elephant News: पिछले कुछ दिनों से चुरचुरा जंगल क्षेत्र में घूम रहा जंगली हाथियों का झुंड अब सीधे गड़चिरोली जिला मुख्यालय की सीमा तक पहुंच गया है। शनिवार की देर रात के दौरान इस झुंड ने मुख्यालय से महज 3 किमी दूर स्थित, खरपुंडी, माडेतुकूम तथा चांदाला इलाके में प्रवेश कर भारी उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में खड़ी धान की फसल को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया, जिससे फसल कटाई के मौसम में किसानों पर फिर संकट टूट पड़ा है।
गड़चिरोली जिले में जंगली हाथियों का दिखना अब आम बात हो चुकी है। बताया जाता है कि यह हाथियों का झुंड मूल रूप से ओडिशा राज्य का है। वहां खनन कार्यों के कारण उनका प्राकृतिक आवास नष्ट हो गया, जिसके चलते वे पलायन कर गए।
अक्टूबर 2021 में यह झुंड छत्तीसगढ़ के रास्ते सबसे पहले गड़चिरोली जिले के धानोरा तहसील में दाखिल हुआ था। तब से लगभग 30 हाथियों का यह समूह गड़चिरोली, धानोरा, आरमोरी, कुरखेडा और देसाईगंज तालुकों में भोजन और पानी की तलाश में लगातार घूम रहा है। जहां भी यह झुंड पहुंचता है, वहां की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CJI की ‘तिलचट्टा’ टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर महाबवाल, संभाजीनगर के अभिजीत दीपके ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
निदा खान केस में बड़ा ट्विस्ट: AIMIM पार्षद मतीन पटेल के चक्कर में गरीब मिस्त्री के नए घर पर चला दिया बुलडोजर
2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
गडचिरोली के किसानों के लिए ई-फसल पंजीयन बना सिरदर्द, खरीफ फसल पर असर संभव
खास तौर पर धान, तुर और मक्का की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि होने वाले नुकसान और सरकार से मिलने वाली मुआवजा राशि में काफी अंतर है। वन विभाग द्वारा पंचनामा तो किया जाता है, लेकिन मुआवजा न के बराबर और बहुत देर से मिलता है। पहले जहां हाथी केवल जंगल से सटे गांवों में दिखते थे, अब वे आबादी वाले इलाकों और शहरों की सीमाओं तक पहुंचने लगे हैं।
नुकसान का किया पंचनामा
इस घटना की जानकारी मिलते ही गड़चिरोली के वनपरिक्षेत्र अधिकारी बालाजी भांडेकर के नेतृत्व में आज रविवार को सुबह के दौरान वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
विभाग द्वारा नुकसान का पंचनामा किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। हाथियों के करीब न जाएं, उनका वीडियो या सेल्फी लेने की कोशिश न करें और विशेष रूप से रात के समय घर से बाहर न निकलें ऐसी अपील की जा रही है।
मई माह में शहर में आए थे हाथी
गड़चिरोली जिले में विगत 4 वर्षो से जंगली हाथियों का विचरण शुरू है। इस बिच जंगली हाथी कुछ बार ही जिला मुख्यालय समिप से गुजरे है। वहीं इसी वर्ष मई 2025 में भी इन हाथियों ने आधी रात को गडचिरोली शहर में घुसकर उत्पात मचाया था, जिससे नागरिकों में दहशत फैल गई थी। अब फिर से हाथियों का झुंड शहर की सीमा पर पहुंच गया है, जिस पर वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें:- संजय राउत ने मोदी का जताया आभार, PM ने की स्वस्थ्य होने की कामना तो शिवसेना नेता ने दिया ऐसा जवाब
टस्कर हाथी का कोढणा परिसर में ही डेरा
गड़चिरोली जिले में जंगली हाथियों के झुंड के अलावा टस्कर हाथी भी विचरण कर रहा है। बिते दिनों से जंगली हाथियों का झुंड गड़चिरोली तहसील में पोर्ला वनपरिक्षेत्र के तहत आनेवाले चुरचुरा परिसर में विचरण कर रहा है। वहीं टस्कार हाथी का भी इसी परिसर में ही विचरण है।
इस दौरान हथियों के झुंड ने शनिवार की रात को आगे बढते हुए कठाणी नदी को पार कर शहर समिप माडेतुकूम-चांदाला परिसर में पहुंचे है। वहीं टस्कर हाथी अब भी कोढणा परिसर में ही विचरण कर रहा है। आज वह कोढणा से काटली मार्ग पर दिखाई दिया।
ठाकरे फार्म हाऊस में पेड़ो का नुकसान
यह जंगली हाथियों का झुंड चुरचुरा माल जंगल परिसर में कु-हाडी, महादवाडी, गोगांव के खेत परिसर से कठाणी नदी पार कर खरपुंडी होते हुए माडेतुकूम में पहुंचा है। इस भ्रमण के दौरान जंगली हाथियों ने महादवाडी के मोहन ठाकरे के फार्म हाऊस के बगीचे के पेड़ों का व्यापक मात्रा में नुकसान किया है। वहीं भ्रमण के दौरान सैकडों हेक्टेयर खेत के धान फसलों का नुकसान किया है।
Gadchiroli elephant herd crop damage farmers crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान,बदलेंगे राजनीतिक समीकरण? | Navbharat Live
May 20, 2026 | 02:57 PMCJI की ‘तिलचट्टा’ टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर महाबवाल, संभाजीनगर के अभिजीत दीपके ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
May 20, 2026 | 02:54 PMInstagram पर छाया ChatGPT का नया AI जादू, Anime Selfie से Cinematic Photos तक, भारत में मची दीवानगी
May 20, 2026 | 02:54 PMनागपुर मनपा कर्मियों के लिए बड़ी सौगात, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से समझौता; मिलेगा 1.25 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा
May 20, 2026 | 02:46 PMमुंबई के भांडुप जलशोधन केंद्र का होगा कायाकल्प, 1235 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक पंपिंग स्टेशन
May 20, 2026 | 02:40 PMपीएम मोदी की अपील का असर: ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल
May 20, 2026 | 02:38 PMBotox Treatment: यंग दिखने के लिए कराना चाहती हैं Botox, तो अपॉइंटमेंट से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट्स
May 20, 2026 | 02:38 PMवीडियो गैलरी

देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM













