- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Minor Abuse Cases 15 Days Crime Report
होली से रंगोत्सव तक…खुशियों के बीच ‘हवस’ का तांडव, गड़चिरोली में 4 दरिंदों के खिलाफ मामला दर्ज
Gadchiroli Crime News: गड़चिरोली में मासूमों के खिलाफ अपराधों की बाढ़। 15 दिनों में 4 बड़ी घटनाएं। धानोरा, कोरची और भामरागड़ में बच्चियां बनीं शिकार। प्रशासन और सुरक्षा पर उठे सवाल।
- Written By: प्रिया जैस

गड़चिरोली में दुष्कर्म का मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Child Protection Maharashtra: एक जमाने में जिले में नक्सल आंदोलन के चलते जिलावासी दहशत में जीवनयापन कर रहे थे। लेकिन सरकार और पुलिस विभाग की उचित रणनीति के कारण गड़चिरोली जिले से नक्सल आंदोलन खत्म होने की कगार पर आ गया है। और जिले के नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवनयापन कर रहे है। लेकिन अब जिले में छोटी बेटियां लोगों के हवस का शिकार बनती नजर आ रही है।
विशेषत: पिछले 15 दिनों की अवधि में गड़चिरोली जिले में चार जगहों पर छोटी बच्चियों समेत नाबालिगों के साथ दुराचार होने की घटनाएं उजागर हुई हैं। इन घटनाओं से बेटियों के अभिभावक दहशत में आ कर जिले में बेटियों की सुरक्षा का प्रश्न उपस्थित हो गया है।
एक तरफ छोटी बच्चियों के साथ दुराचार करने वाले दरिदों को कड़ी सजा देने की मांग जोर पकड़ रही हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाएं आए दिन उजागर होने से जिलावासियों में भय का वातावरण निर्माण हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
25,567 करोड़ का CMP या ‘कागजी सपना’? नागपुर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर सवाल, 20 साल में एक ईंट नहीं लगी
धुले में अवैध पशु ढुलाई पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 वाहन जब्त; 27,500 रुपये जुर्माना भी वसूला
आपदा से निपटने में अब और सक्षम धुले पुलिस, हर थाने को मिली डिजास्टर रिस्पॉन्स किट
Navi Mumbai मनपा का मेगा कॉम्प्लेक्स सवालों में, बस चार्जिंग और कमर्शियल स्पेस अभी निष्क्रिय
इन जगहों पर उजागर हुई घटनाएं
पहली घटना होली के दिन धानोरा तहसील के गोडलवाही पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में घटी। 6 वर्षीय बालिका की विजय बोगा नामक आरोपी ने जंगल में ले जाकर उसका वियनभंग किया। वहीं दूसरी घटना रंगोत्सव के दिन यानी 3 मार्च को कोरची तहसील में उजागर हुई। जहां 8 वर्षीय बालिका पर मोनू कुमार ढोक ने दुराचार किया।
- 3 बच्चियां और 1 नाबालिग किशोरी पीड़ित
- 3 तहसीलों में सामने आईं घटनाएं
- 4 आरोपियों पर मामल दर्ज
तीसरी घटना भामरागड़ तहसील के मन्नेराजाराम पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत घटी। जहां चाचा ने ही अपनी 3 वर्षीय भतीजे के साथ दुराचार किया। वहीं अब कोरची तहसील में ही एक 17 वर्षीय नाबालिग को शादी करने का झांसा देकर अजय कल्लो नामक आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया है।
यह भी पढ़ें – अमरावती का ‘टेक्सटाइल हब’ तैयार! पीएम मित्रा पार्क का पहला चरण पूरा, विदेशी कंपनियों ने शुरू किया निवेश
बेटियों की सुरक्षा का क्या?
- वर्तमान स्थिति में गड़चिरोली जिले में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण पिछले 15 दिनों की अवधि में जिले की विभिन्न तहसीलों में घटी घटनाएं है।
- आमतौर पर ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र में माता-पिता अपने बच्चों को घर में अकेले छोड़ मजदूरी करने के लिए बाहर निकल जाते है।
- इस स्थिति का लाभ उठाते हुए विकृत मानसिकता के लोग बच्ची और नाबालिग के साथ दुराचार कर रहे है। ऐसे स्थिति में बेटियों की सुरक्षा कैसे होगी? ऐसा सवाल अब उपस्थित हो रहा है।
कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता
गड़चिरोली जिले में निरंतर घट रहीं इन घटनाओं से बेटियों की सुरक्षा का प्रश्न निर्माण हो रहा है। वहीं दूसरी ओर ऐसी न जाने कितनी घटनाएं होगी, जो बदनामी के चलते थाने तक नहीं पहुंच पायी है। जिससे ऐसे लोगों में जनजागृति करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता होने की बात कही जा रही है।
Gadchiroli minor abuse cases 15 days crime report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने ‘वंदन सम्मेलन’ में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?
Apr 13, 2026 | 02:00 PM16, 17, 18 अप्रैल….भारत एक बड़ा फैसला लेने जा रहा, विज्ञान भवन में PM मोदी ने किया ऐलान
Apr 13, 2026 | 01:52 PM25,567 करोड़ का CMP या ‘कागजी सपना’? नागपुर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर सवाल, 20 साल में एक ईंट नहीं लगी
Apr 13, 2026 | 01:52 PMधुले में अवैध पशु ढुलाई पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 वाहन जब्त; 27,500 रुपये जुर्माना भी वसूला
Apr 13, 2026 | 01:51 PMठाणे में नकली CBI ऑफिसर गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी, एयर गन और वॉकी-टॉकी लेकर युवाओं को लगा रहा था लाखों का चूना
Apr 13, 2026 | 01:49 PMChaturgrahi Yog: आज वरुथिनी एकादशी पर चतुर्ग्रही योग, वृषभ और मिथुन समेत इन 5 राशि की होगी छप्परफाड़ इनकम!
Apr 13, 2026 | 01:47 PMनोएडा से लेकर फरीदाबाद तक हाहाकार, ‘सैलरी संग्राम’ में धधक उठी सड़कें, कई फैक्ट्रियों में काम बंद
Apr 13, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM
वोटर नहीं अधिकारों वाले नागरिक बनें, असदुद्दीन ओवैसी ने ममता और BJP को एक साथ घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:12 PM












