जबलपुर क्रूज हादसा: हादसे के तकरीबन 48 घंटे बाद भी जारी रेस्कयू ऑपरेशन, अब तक 9 शव बरामद; जानें क्या है अपडेट

Bargi Dam Rescue Operation: जबलपुर के क्रूज हादसे के बाद से लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 9 शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि पानी से निकाले गए क्रूज के हिस्सों डिस्मेंटल किया जा रहा है।
Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident Rescue Operation Death Toll Pm Modi Compensation
रेस्कयू ऑपरेशन जारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident Update: जबलपुर के बरगी बांध में पर्यटकों से भरी एक क्रूज बोट के पलटने के बाद से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। तेज आंधी-तूफान के चलते हुए इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित क्रूज बोट नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध के जलाशय में अचानक आए खराब मौसम की चपेट में आ गई। तेज हवाओं और उफनते पानी के कारण बोट का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर डूब गई। हादसे के वक्त बोट में करीब 30 से 40 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और अन्य पर्यटक शामिल थे।

लापता लोगों की तलाश जारी

बता दें कि आज यानी 2 मई को भी तलाश अभियान जारी है, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आर्मी के जवान लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं, बचाव दल डूबी हुई क्रूज को 20 फीट गहरे पानी से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। डाइवर्स, नाव, जेसीबी और अन्य भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पानी से निकाले गए क्रूज को पूरी तरह से डिसमेंटल किया जा रहा है।

सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुरक्षा में हुई संभावित लापरवाही की जांच कराने को कहा है। वहीं, पर्यटन विभाग के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। इस बीच, नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

अब तक 9 शव बरामद

बता दें कि अब तक 9 लोगों के शवों को बरामद कर लिया है, जबकि हादसे (Jabalpur Cruise Accident) की जांच में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की बात सामने आई है। जांच में पाया गया कि क्रू मेंबर्स ने बिना लाइफ सपोर्ट जैकेट पहनाए ही पर्यटकों को क्रूज पर चढ़ा दिया था। इसके अलावा, मौसम खराब होने के बावजूद क्रूज को बांध के बीच ले गए, जो हादसे की बड़ी वजह बनी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com