सोलापुर में ट्रिपल मर्डर: देवर ने भाभी और दो बच्चों की तलवार से हत्या, प्रॉपर्टी विवाद बना खून का कारण

Solapur Triple Murder: सोलापुर के बोरामनी इलाके में प्रॉपर्टी विवाद के चलते देवर ने महिला और उसके दो बच्चों की तलवार से हत्या कर दी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
solapur triple murder boramani property dispute family killed
Triple Murder (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Solapur Property Dispute: सोलापुर में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आधी रात को एक महिला और उसके दो बच्चों पर तलवार से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोलापुर के बोरामनी इलाके में हुई। महिला के देवर ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, सोलापुर शहर के पास बोरामनी इलाके में हुए इस ट्रिपल मर्डर ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। प्रॉपर्टी विवाद के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने अपने भाई की पत्नी यानी अपनी भाभी, भतीजी और भतीजे की हत्या कर दी। तीनों पर आधी रात को तलवार से हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। मृतकों के नाम गायत्री सुधाकर मस्के, उनकी बेटी प्रिया मस्के और बेटा शिवराज मस्के हैं। महिला के पति की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी थी।

प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच विवाद

गायत्री अपने दो बच्चों के साथ बोरामनी इलाके में रहती थी। पति की मृत्यु के बाद उसे जीवनयापन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उसका देवर पप्पू पास में ही रहता था। आधी रात को वह अपने घर से निकलकर भाभी के घर में घुस गया। उसके हाथ में तलवार थी। दोनों घरों की छत एक ही रास्ते से जुड़ी हुई थी, जहां गायत्री अपने बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

गायत्री पर तलवार से हमला

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सबसे पहले गायत्री पर तलवार से हमला किया। मां को बचाने के लिए जब दोनों बच्चे बीच में आए, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। तीनों खून से लथपथ हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सोलापुर तालुका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे घर को सील कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com