- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Liquor Smuggling Goods Worth 5 Lakh Seized From Pickup Truck
गड़चिरोली में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 5.30 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Gadchiroli News: गड़चिरोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 5.30 लाख रुपए का माल जब्त किया।
- Written By: आकाश मसने

जब्त शराब के व गिरफ्तार आरोपी (फोटो नवभारत)
Gadchiroli liquor smuggling: गड़चिरोली जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अहेरी पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर जाल बिछाकर एक पिकअप वाहन को पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने वाहन समेत कुल ₹5 लाख 30 हजार रुपये का माल जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील के विहीरगांव निवासी नितेश गजानन गुरमेट्टीवार (36) और आलापल्ली निवासी परशुराम वसंतराव पेंन्दोर (41) के रूप में हुई है।
बता दें कि गड़चिरोली जिले में शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की सीमा पार कर दौड़ेगी मुंबई मेट्रो, ठाणे से पहले मीरा-भायंदर वासियों को राहत, मेट्रो-9 हो रही है शुरू
बेगमपुरा पुलिस की कार्रवाई: नकली नोट से ठगी का पर्दाफाश, 2 आरोपी हिरासत में लेकर छोड़े
एमआईएम के 11 नगरसेवकों व कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज, अतिक्रमण हटाओ मुहिम दस्ते को धमकाने का आरोप
3 मार्च को होलिकोत्सव के उपलक्ष्य में मूर्ख सम्मेलन, बहुरंगी कलाकारों की रहेगी उपस्थिति
अहेरी पुलिस ने जब्त की शराब
इसी कड़ी में, अहेरी पुलिस को सूचना मिली कि तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने 25 अक्टूबर की रात अहेरी से लगभग 15 किलोमीटर दूर लगाम गांव के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान एमएच 29 बीई 2218 क्रमांक की पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें लगभग ₹2.80 लाख की शराब बरामद हुई।
यह भी पढ़ें:- बच्चू कड़ू के आंदोलन ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन, बैलगाड़ी और ट्रैक्टर लेकर नागपुर पहुंचेंगे किसान
पुलिस ने पिकअप वाहन जिसकी कीमत ₹2.50 लाख बताई गई है, सहित कुल ₹5.30 लाख का माल जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ अहेरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
गौरतलब है कि गड़चिरोली में शराबबंदी स्थानीय जनजातीय समाज की मांग पर लागू की गई थी ताकि शराब से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान को रोका जा सके। लेकिन सीमावर्ती जिलों से शराब की तस्करी लगातार जारी है। पुलिस ने बताया कि जिले में शराबबंदी नियम का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Gadchiroli liquor smuggling goods worth 5 lakh seized from pickup truck
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम को मारना चाहते थे उसके सगे भाई, बाबा की पुलिस ने किया एनकाउंटर
Mar 02, 2026 | 04:37 PMमुंबई की सीमा पार कर दौड़ेगी मुंबई मेट्रो, ठाणे से पहले मीरा-भायंदर वासियों को राहत, मेट्रो-9 हो रही है शुरू
Mar 02, 2026 | 04:36 PMमोसाद और CIA ने कैसे बुना खामेनेई की मौत का जाल? जानें 20 साल पुराने सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
Mar 02, 2026 | 04:36 PMIND vs WI: संजू सैमसन की मैच जीताऊ पारी देख खुशी से झूम उठे ये दिग्गज, सोशल मीडिया पर बधाईयों का लगा तांता
Mar 02, 2026 | 04:36 PMहोलिका दहन की तिथि को लेकर कंफ्यूज़न? यहां जानिए सबसे सटीक मुहूर्त, इस दिन क्या न करें अभी नोट कर लीजिए
Mar 02, 2026 | 04:27 PMINSV कौंडिन्य की ऐतिहासिक वापसी, ओमान से मुंबई पहुंचा ‘अजंता’ की कला से बना प्राचीन जहाज
Mar 02, 2026 | 04:27 PMअब फर्जी SMS से मिलेगा छुटकारा, Airtel और Google का बड़ा कदम, Android यूजर्स को AI सुरक्षा
Mar 02, 2026 | 04:24 PMवीडियो गैलरी

Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM













