-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Malaria Free Campaign Rainy Season Alert
Gadchiroli News: बरसात में बढ़ा मलेरिया का खतरा, गड़चिरोली स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
- Written By: आंचल लोखंडे
Malaria Free Gadchiroli: गड़चिरोली में बारिश के मौसम को देखते हुए जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग ने 'मलेरिया मुक्त गड़चिरोली' अभियान तेज कर दिया है।

गड़चिरोली मलेरिया अभियान- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Malaria Campaign: बारिश के मौसम को देखते हुए गढ़चिरोली जिले में मलेरिया के प्रकोप को रोकने के लिए जिला परिषद के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने ‘मलेरिया मुक्त गडचिरोली अभियान’ को और तेज कर दिया है। राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मचारियों और ग्रामीणों के सहयोग से बुखार से पीड़ित विद्यार्थियों और बच्चों की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को देने की अपील की गई है।
बरसात के दौरान मच्छरों की संख्या बढ़ने से मलेरिया संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में बुखार, ठंड लगना, शरीर में दर्द, सिरदर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए संबंधित व्यक्ति की जांच कराकर उपचार शुरू करना आवश्यक है। विशेष रूप से स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बरसात में बढ़ा मलेरिया का खतरा
जिला परिषद ने सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि बुखार के लक्षण वाले विद्यार्थियों की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दें। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य दल संबंधित स्थान पर पहुंचकर रक्त जांच, आवश्यक उपचार और रोकथाम संबंधी उपाय करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर
‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
Yavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश
मराठवाड़ा बनेगा नया ग्रोथ हब! CMIA ने नीति आयोग को सौंपा ₹1 लाख करोड़ का रोडमैप, जानें पूरा मास्टरप्लान
गड़चिरोली स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रत्येक गांव में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मच्छरों की उत्पत्ति रोकने के लिए स्वच्छता बनाए रखना, जमा पानी हटाना, मच्छरदानी का उपयोग करना और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और बुखार आने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
स्कूल तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए निर्देश
बुखार, ठंड लगना या मलेरिया के लक्षण वाले विद्यार्थियों की तुरंत पहचान कर रिकॉर्ड तैयार करें। संबंधित आशा कार्यकर्ता, एएनएम या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को तत्काल सूचना दें। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से रक्त जांच और आवश्यक उपचार सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों और अभिभावकों में मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाएं।
ये भी पढ़े: अमरावती की पहली महिला ड्रोन पायलट बनीं कल्पना वानखड़े, ड्रोन दीदी परियोजना से मिली नई उड़ान
बुखार न छिपाएं, तुरंत जानकारी दें
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप शिंदे ने कहा कि मलेरिया का समय पर निदान और उपचार होने पर यह पूरी तरह ठीक होनेवाला रोग है। इसलिए नागरिक बुखार छिपाने के बजाय तुरंत स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें। स्कूल, आंगनवाडी, ग्राम पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से ही ‘मलेरिया मुक्त गडचिरोली’ का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
Gadchiroli malaria free campaign rainy season alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये खास इत्र, महादेव को है बेहद प्रिय; जानें इससे जुड़े रहस्यमयी लाभ
Aug 08, 2026 | 06:33 PMKonkan Railway Vacancy 2026: 134 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
Aug 08, 2026 | 06:29 PM15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण
Aug 08, 2026 | 06:29 PMचीन-पाक के एयरबेस अब भारत के निशाने पर, फ्रांस की सीक्रेट डील से कांपे दुश्मन, जानें क्या है FCAS प्रोजेक्ट
Aug 08, 2026 | 06:24 PMसिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा
Aug 08, 2026 | 06:23 PMWardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर
Aug 08, 2026 | 06:16 PMइंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
Aug 08, 2026 | 06:12 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













