Gadchiroli News: कुरखेड़ा राष्ट्रीय महामार्ग पर फिसलन बनी मुसीबत, स्कूली बच्चे रोज हो रहे घायल

Kurkheda National Highway: कुरखेड़ा शहर में राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। बारिश के कारण कीचड़, जलभराव और फिसलन से नागरिक रोजाना हादसों का शिकार हो रहे हैं।
kurkheda national highway construction mud road problem
कुरखेड़ा राष्ट्रीय महामार्ग- फाइल फोटो (सोर्ऋः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kurkheda Highway Construction: गड़चिरोली जिले के कुरखेडा शहर में राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माणकार्य जारी है। राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माणकार्य धीमी रफ्तार से किया जा रहा है। इन दिनों बारिश का मौसम शुरू है। इसके चलते राष्ट्रीय महामार्ग के एक छोर पर कींचड का आलम निर्माण होने से फिसलन की समस्या बढ़ गई है। इस मार्ग से आवागमन करनेवाले शालेय विद्यार्थी, अभिभावक तथा नागरिक फिसलकर गिर रहे हैं।

इसके बावजूद संबंधितों का ध्यान नहीं है। तत्काल समस्या हल करें, अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी शिवसेना उबाठा के तहसील अध्यक्ष आशिष काले व सामाजिक कार्यकर्ता आसिफ करीम शेख ने दी है। कुरखेड़ा शहर से गुजरनेवाले हाइवे का कार्य धिमि गति से हो रहा है।

कुरखेड़ा राष्ट्रीय महामार्ग पर अधूरा निर्माण

वहीं विगत 2 माह से यह कार्य थम सा गया है। नये बस स्टैन्ड के आगे से मुख्य मार्केट लाईन तक आधा सिमेंट काँक्रीट का रोड तयार हुआ है। वहीं दुसरे छोर पर आधे से ज्यादा सड़क की खुदाई की गई है। शहर के शुरूआती छोर से बस स्टैन्ड के आगे से बायपास मार्ग है। इस मार्ग पर छोटे, बड़े वाहनों का आवागमन रहता है।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

वहीं सड़क से से सटे हुए स्कूल के छोटे बच्चे साइकिल तथा पैदल सफर करते हैं। लेकिन इसी बायपास रोड के पास मार्ग पर किए गए खुदाई की वजह से अभी बरसात में घुटने तक पाणी भरा हुआ रहता है और बायपास के पुलिया के उपर डाली हुई मिट्टी की वजह से इस जगह फिसलन तैयार हुई है। जिसके चलते स्कूल जाने-आने वाले बच्चे और उनके अभिभावक हर रोज फिसलकर गिर रहे है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com