-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Human Development Mission Buses Students Warn Agitation
Gadchiroli: मानव विकास मिशन की बसें बनी सिरदर्द, छात्रों ने आंदोलन की दी चेतावनी
- Written By: प्रिया जैस
Gadchiroli News: गड़चिरोली में रापनि द्वारा स्कूली छात्रों को सरकार के सहयोग से निशुल्क बस सेवा दी जाती है। ये सेवाएं अब छात्रों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। अब छात्रों ने आंदोलन पर जाने की बात की।

मानव विकास मिशन बस (सौजन्य-नवभारत)
गड़चिरोली: रापनि द्वारा स्कूली छात्रों को सरकार के सहयोग से निशुल्क बस सेवा दी जाती है। इसके लिए सरकार द्वारा विशेष मुहिम चलाकर मानव विकास मिशन अंतर्गत स्वतंत्र बसें उपलब्ध करा दिये गये है। इस बसों में सफर करने के लिए विशेष पास सहुलियत दी जाती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिले में मानव विकास मिशन की बसें छात्रों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है।
उक्त बसें नियमित समय पर नहीं पहुंचने के कारण छात्रों का शैक्षणिक नुकसान होने से छात्रों में रापनि के कार्यप्रणाली के प्रति तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है। हाल ही में नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र समय पर स्कूल पहुंच पाए, और उनके शैक्षणिक कार्य में किसी तरह की बाधा न आए, इसलिए सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में मानव विकास मिशन अंतर्गत विशेष बसों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
बसों की हालत भंगार
रापनि द्वारा शुरू इन बसों की अनियमितता के कारण स्कूली छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि, मानव विकास मिशन की सुबह स्कूल के समय और शाम को स्कूल छूटने के बाद समय पर नहीं पहुंच पा रही है। जिसके कारण छात्र सुबह समय पर स्कूल और शाम को समय पर घर नहीं पहुंच पा रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
उपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध
गड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे
ऐसे में अनेक बसों की हालत भंगार होने के कारण बीच राह में ही बसें फेल हो रही है। जिसके कारण छात्रों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले कुछ कालावधि से चामोर्शी तहसील में चलाए जाने वाली मानव विकास मिशन की बसों की अनियमितता की शिकायत काफी बढ़ गई है। नियमित व समय पर बसें नहीं पहुंचने से ग्रामीण परिसर के छात्रों ने आक्रमक रवैया अपनाते हुए आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
बसों के पास बने शोपीस
चामोर्शी तहसील के घोट परिसर के छात्रों की यही स्थिति है। इस परिसर के छात्रों को स्कूल महाविद्यालय में पहुंचने के लिए मानव विकास मिशन की बस समय पर नहीं पहुंचने से छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में जाने समेत स्कूल से वापस लौटते समय भी समय पर बस उपलब्ध नहीं हो रही है।
इस परिसर के ठाकुरनगर, आनंदग्राम, वसंतपुर आदि समेत विभिन्न गांवों के छात्र घोट के स्कूल, महाविद्यालय में शिक्षा लेने के लिए जाते है। स्कूल में पहुंचने के लिए सुबह 10.30 बजे बस उपलब्ध होती है। लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद 5 बजे कोई भी बस उपलब्ध नहीं होने के कारण छात्रों का निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वर्तमान में बारिश के दिन शुरू होकर छात्रों को दिक्कत हो रही है।
गड़चिरोली में खुली भ्रष्टाचार की पोल! पहली बारिश ही में सड़क बन गई तालाब
चामोर्शी परिसर के छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी
चामोर्शी तहसील के वाकडी, नवीन वाकडी, मुरखला चक, सोनापुर, नागपुर चक आदि ग्रामीण परिसर के सैकड़ों छात्र तहसील मुख्यालय के विभिन्न स्कूल, महाविद्यालयों में शिक्षा ले रहे है। इन छात्रों के लिए मानव विकास मिशन की विशेष बस की सुविधा होकर बल्लु-वाकडी-चामोर्शी मार्ग की बस से छात्र स्कूल पहुंचते है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उक्त बस सुबह 8 बजे तो कभी 8.30 बजे गांव में पहुंच रही है।
जिसका खामियाजा छात्र स्कूल समय पर नहीं पहुंच पा रहे है। वहीं घर वापस लौटते समय बस काफी देरी से चामोर्शी के बस स्थानक में पहुंचती है। जिससे छात्रों का शैक्षणिक नुकसान होने के साथ ही घर पहुंचने के लिए मानसिक रूप से त्रस्त हो गया है। जिससे निश्चित समय पर बसें न छोड़ने पर छात्रों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
Gadchiroli human development mission buses students warn agitation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMCJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PMबदल गई Death और Birth Registration की प्रक्रिया! अब देरी की तो लगाना पड़ेगा कोर्ट का चक्कर
Aug 05, 2026 | 07:50 PMSonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
Aug 05, 2026 | 07:50 PMMLC बने दीपक प्रकाश, मंत्री पद पर छाया संवैधानिक संकट खत्म; उपेंद्र कुशवाहा परिवार को बड़ी सियासी राहत
Aug 05, 2026 | 07:42 PMजनेश्वर मिश्रा जयंती पर अखिलेश यादव का ब्राह्मण कार्ड, बोले- PDA से हारे तो बदल दी इसकी परिभाषा
Aug 05, 2026 | 07:40 PMवीडियो गैलरी

हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM














