-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Zp Education Dept Promotion Dispute Graduate Pay Scale 6 Teachers
गड़चिरोली जिप में प्रमोशन का ‘खेल’! 200 शिक्षक थे कतार में, पर वेतनश्रेणी मिली सिर्फ 6 को; भड़का आक्रोश
- Written By: प्रिया जैस
Gadchiroli ZP Teachers Promotion: गड़चिरोली जिला परिषद में शिक्षकों की पदोन्नति पर विवाद; 200 में से केवल 6 को मिली ग्रेजुएट वेतनश्रेणी। नोटिस बोर्ड पर सूची न लगाने से शिक्षकों में रोष।

गड़चिरोली जिला परिषद (सौजन्य-नवभारत)
Graduate Pay Scale Dispute: सरकार के परिपत्र के अनुसार जिला परिषद के शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए करीब 200 शिक्षकों की सूची तैयार की गई थी, लेकिन वास्तविक रूप से केवल 6 शिक्षकों को ही पदोन्नति देते हुए ग्रेजुएट वेतनश्रेणी लागू की गई। इससे पूरी प्रक्रिया विवादों में घिर गई है और पात्र शिक्षकों में नाराजगी व आक्रोश देखने को मिल रहा है।
शिक्षकों का आरोप है कि पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों की सूची शिक्षा विभाग द्वारा नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित नहीं की गई। साथ ही इस सूची पर किसी प्रकार की आपत्तियां भी आमंत्रित नहीं की गईं और न ही उनका निराकरण किया गया। इसी कारण पूरी पदोन्नति प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
सरकार के निर्देश
सरकार के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों में से एक तिहाई (1/3) शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर ग्रेजुएट वेतनश्रेणी दी जानी चाहिए। विज्ञान विषय समूह में स्नातक शिक्षकों की कमी को देखते हुए 12 वीं विज्ञान उत्तीर्ण शिक्षकों को विज्ञान विषय समूह के स्नातक शिक्षकों के स्थान पर पदोन्नति दी गई है। हालांकि वास्तविक स्नातक डिग्री प्राप्त होने तक उन्हें ग्रेजुएट वेतनश्रेणी देने का प्रावधान नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
अहेरी महिला व बाल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती की मांग, पार्षद अमोल मुक्कावार का बेमियादी अनशन शुरू
CBI करेगी TET पेपर लीक की जांच? गड़चिरोली में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने किया आंदोलन, रखी मुआवजे की मांग
उक्त नियमों के अनुसार एक तिहाई सीमा से कम शिक्षकों के पास विज्ञान विषय की स्नातक डिग्री होने के कारण पहले 57 शिक्षकों को यह वेतनश्रेणी लागू की गई थी। इसके बाद कुछ शिक्षकों ने बी.एससी. की योग्यता प्राप्त करने के बावजूद वेतनश्रेणी लागू नहीं होने की शिकायत करते हुए सरकार को आवेदन दिया था।
छह शिक्षकों के लिए ग्रेजुएट वेतनश्रेणी लागू
प्राप्त निवेदन, उच्च न्यायालय के विभिन्न मामलों में दिए गए निर्णय तथा वेतनश्रेणी लागू करने से संबंधित नियमों पर विचार करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि जिन शिक्षकों ने विज्ञान विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और उस समय 1/3 सीमा से कम शिक्षक पात्र थे, वे ग्रेजुएट वेतनश्रेणी के लिए पात्र हैं।
इस आदेश के तहत विनोद पापचे गंपावार, निलेश मनोहर विश्रोजवार, प्रमोद प्रभाकर रोहणकर, आशीष अशोक येल्लेवार, रामदास बापू कोंडागोर्ला तथा जितेंद्र वासुदेव मुसहीबार इन छह शिक्षकों को ग्रेजुएट वेतनश्रेणी लागू की गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन शिक्षकों को ग्रेजुएट वेतनश्रेणी मिलने से उनके सेवा संवर्ग में कोई परिवर्तन नहीं होगा और न ही उनका अलग संवर्ग बनाया जाएगा।
उन्हें कक्षा 6 से 8 तक के वर्गों में निर्धारित विषयों का अध्यापन करना होगा। इसके अलावा वरिष्ठता के आधार पर जो स्नातक प्राथमिक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक पद के लिए पात्र होंगे, उन्हें मुख्याध्यापक का कार्यभार भी संभालना होगा, लेकिन इसके लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जाएगा। साथ ही ये शिक्षक संबंधित स्कूल के मुख्याध्यापक के अधीन ही कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें – दुबे क्या आपका दामाद लगता है? बंद मंदिर में VIP दर्शन पर भड़की NCP-SP, फडणवीस सरकार को जमकर लताड़ा
आदेश में यह भी कहा गया है कि ग्रेजुएट वेतनश्रेणी प्राप्त करने वाले शिक्षकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके लिए संबंधित शिक्षकों से लिखित हमीपत्र भी लिया जाएगा। इधर, जिला परिषद प्रशासन द्वारा केवल छह शिक्षकों को पदोन्नति देने के आदेश जारी किए जाने से अन्य पात्र शिक्षकों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। कई शिक्षकों ने इस प्रक्रिया को नियमों के विरुद्ध बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने और सभी पात्र शिक्षकों को न्याय देने की मांग की है।
नियमों का नहीं हुआ उल्लंघन
गड़चिरोली शिक्षणाधिकारी बाबासाहब पवार ने बताया सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय तथा शिक्षा परिषद के नियमों के अनुसार ही पदोन्नति की यह प्रक्रिया लागू की गई है। इसमें किसी प्रकार की कोई गलती या नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है। यह एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसे विधिवत पूरा किया गया।
Gadchiroli zp education dept promotion dispute graduate pay scale 6 teachers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMविहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
Jul 02, 2026 | 12:23 PMAnupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Jul 02, 2026 | 12:21 PMEPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
Jul 02, 2026 | 12:19 PMGST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
Jul 02, 2026 | 12:18 PMजमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
Jul 02, 2026 | 12:14 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














