

Oily Skin Care Tips: गर्मियों में ऑयली स्किन वालों की समस्या बढ़ जाती है। गर्मी और पसीने से त्वचा में सीबम का प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जिससे चेहरा चिपचिपा दिखने लगता है। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी अपनी त्वचा को फ्रेश और मैट (Matte) रखना चाहते हैं, तो कुछ बातों को ध्यान में रखें. यहां कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों में ऑयली स्किन को मैनेज कर सकते है।
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में तापमान और उमस बढ़ने से त्वचा की तेल ग्रंथियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं, जिससे सीबम (प्राकृतिक तेल) का उत्पादन बढ़ जाता है। यह अतिरिक्त तेल, पसीने और धूल के साथ मिलकर रोमछिद्रों को बंद कर देता है, जिससे त्वचा चिपचिपी और तैलीय हो जाती है।
ऑयली स्किन के कारण चेहरे पर मुहांसे, रोमछिद्रों का बंद होना, और चिपचिपाहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सीबम के उत्पादन से त्वचा ग्रीसी दिख सकती है और मेकअप जल्दी खराब हो सकता है