आंगन से लेकर अंतरिक्ष तक भारतीय महिलाओं की उड़ान, नवभारत इंस्पायरिंग वुमन समिट में बोलीं विजया रहाटकर

Mumbai Women Awards: मुंबई में आयोजित नवभारत इंस्पायरिंग वुमन समिट में राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि भारतीय महिलाएं आंगन से लेकर अंतरिक्ष तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।
navbharat inspiring women summit mumbai vijaya rahatkar awards
Navbharat Event Mumbai (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Navbharat Event Mumbai: मंगलवार को होटल ताज प्रेसिडेंट में आयोजित 'नवभारत इंस्पायरिंग वुमन समिट एंड अवार्ड' समारोह में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि हमारे देश की महिलाएं आंगन से लेकर अंतरिक्ष तक उड़ान भर रहीं हैं। बतौर मुख्य अतिथि अवार्ड समारोह को संबोधित करते हुए महिला आयोग की अध्यक्षा ने कहा कि यह मेरे दिल से जुड़ा कार्यक्रम है। यह केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं बल्कि माताओं व बहनों को पहचान देने का आयोजन है, जिन्होंने अपनी मेहनत लगन से अपना रास्ता चुनते हुए समाज व देश को नई दिशा दी।

विजयाताई ने कहा कि नवभारत महिलाओं के कार्यों की सराहना ही नहीं देता बल्कि मंच प्रदान कर उन्हें साहस देता है। खुशी है कि हर साल नवभारत प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित एवं प्रेरित करने का सराहनीय कार्यक्रम करता है। मराठी की एक कविता का उल्लेख करते हुए विजयाताई ने कहा कि महिलाओं ने अलग अलग क्षेत्र में काम कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहीं हैं। महिलाओं की त्याग तपस्या दिखती है। दिन रात स्वप्न देखकर उसको साकार करने का काम कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर रहीं हैं।

महिलाओं का सम्मान करने वाली विचारधारा

विजयाताई ने कहा कि हमारी मूल विचारधारा महिलाओं का सम्मान और सबको साथ लेकर चलने वाली रही है। माता जीजाबाई एवं अहिल्याबाई से लेकर रानी लक्ष्मीबाई का अतुलनीय योगदान है। आज भारत को ऊंचाई प्रदान करने में देश की महिलाओं की विशिष्ट मेहनत है। खेल का मैदान हो या युद्ध का मैदान,हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के परचम लहरा रहीं हैं। आज विश्व में सबसे ज्यादा महिला पायलट भारत में हैं।

 विभिन्न क्षेत्र की महिला हुईं सम्मानित

गांव से लेकर शहर तक महिलाएं शानदार काम कर रहीं हैं, महिलाओं का कॉन्फिडेंस काफी बढ़ा है। घर परिवार संभालते हुए करियर पर बना रहीं हैं। महिला आयोग की अध्यक्षा ने कहा कि देश में महिला संरक्षण के साथ अधिकार व सम्मान के लिए जो कानून बने हैं उसे महिलाओं को जानना जरूरी है। उन्होंने ने कहा कि हर साल महिलाओं के लिए नवभारत एवं माहेश्वरी परिवार प्रेरणादायक कार्य कर रहा है।

विभिन्न क्षेत्र की महिला हुईं सम्मानित

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर और प्रसिद्ध उद्योगपति एवं बजाज ग्रुप के अध्यक्ष कुशाग्र बजाज ने शिक्षा,स्वास्थ्य, उद्योग, कला क्रीड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाली महिलाओं को नवभारत इंस्पायरिंग वुमन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

नवभारत इंस्पायरिंग वुमन समिट

इन विशिष्ट महिलाओं की रही खास उपस्थिति

समारोह के प्रमुख अतिथियों में बड़ौदा राजघराने की राजकुमारी अंजनाराजे गायकवाड़, पूर्व महिला एवं बालविकास मंत्री यशोमति ठाकुर, उल्हासनगर मनपा की आयुक्त मनीषा अव्हाले, बजाज ग्रुप की जीएम आनंदमयी बजाज, रायन ग्रुप की एमडी स्नेहल पिंटो, डॉ अदिति कराड़, एड वेदिका चौबे,ग्रेविड इंडिया की फाउंडर प्रतीक्षा रत्ना,को फाउंडर स्टेनली सैमुअल, टोरल इंडिया की फाउंडर प्राची गीते, सोलो क्लीनिक आईवीएफ की फाउंडर डॉ सुनीता तांदुलवाडकर, आविशा की फाउंडर डॉ शीतल सवानकर, ब्लूम की संचालिका डॉ रिश्मा पई, एडलवाइज म्युचुअल फंड की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रशिदा रूपावाला, निपोन इंडिया म्युचुअल फंड की सीनियर फंड मैनेजर मिनाक्षी दावर, डीएसपी म्युचुअल फंड की सीनियर फंड मैनेजर अपर्णा कर्णिक, इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस की वरिष्ठ अधिकारी भावना वर्मा शामिल रहीं।

नवभारत के ग्रुप एडिटर संजय तिवारी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नवभारत एवं नवराष्ट्र हर हीरे की परख करता है और प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस करता है। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर एवं बजाज ग्रुप के अध्यक्ष कुशाग्र बजाज का अभिनंदन किया। मंच पर नवभारत-नवराष्ट्र के ग्रुप प्रेसिडेंट श्रीनिवास राव भी उपस्थित थे। नवभारत-नवराष्ट्र मुम्बई के उपाध्यक्ष (ऑपरेशनल) स्टीवेन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com