(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Gadchiroli News In Hindi: गड़चिरोली के चामोर्शी में अवैध रूप से मुर्गा बाजार आयोजित कर मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा चलने की गुप्त जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 5 लाख 1 हजार रुपयों का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई चामोर्शी से 12 किमी दूरी पर स्थित गोवर्धन गांव में की। इस मामले में 10 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार चामोर्शी से 12 किमी दूरी पर स्थित गोवर्धन गांव में अवैध रूप से मुर्गा बाजार शुरू होने की जानकारी पुलिस को मिली। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान उक्त जगह 2 मुर्गों की लड़ाई शुरू दिखाई दी।
वहीं 2 मुर्गें समीप ही झाड़ियों में बंधे थे। पुलिस के आने की भनक लगते ही मुर्गा बाजार से कुछ लोग भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से 10 आरोपियों को हिरासत में लिया।
आरोपियों में गड़चिरोली शहर के गोकुलनगर निवासी सिनू सुका केदारी (32), सचिन गंगाराम गायकवाड (25), सेखर नागा कुंभारे (23), राजा नागा कुंभारे (45), लालडोंगरी निवासी प्रसाद नरसय्या कुंभम (20), अक्षय समय्या कुंभारे (19), चामोर्शी के बाजारटोली निवासी गजानन भावराव कुनघाटकर (40), कुनघाडा निवासी भगवान आनंदराव उडाण (46) व 2 वाहन चालक का समावेश है।
यह भी पढ़ें:- मनोज जरांगे पर सख्त हुई महायुति सरकार, आजाद मैदान खाली करने का दिया आदेश, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक अमुल कादबाने के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक राजेश वाघमारे, पुलिस सिपाही पवन जक्के, पुलिस हवालदार शामल पाल आदि ने की।
पुलिस ने घटना स्थल से 400 रुपये कीमत के 4 जीवित मुर्गे, 600 रुपये की 2 लोहे की काती, एमएच 33 जेड 4481, एमएच 33 एल 7426, एमएच 33 एए 6795, एमएच 33 झेड 7712, एमएच 33 पी 6610, एमएच 33 एजे 1413 क्रमांक के प्रत्येकी 50 हजार रुपये के तहत 6 दोपहिया, 2 लाख रुपये की एमएच 33 एसी 5896 क्रमांक की कार सहित कुल 5 लाख 1 हजार रुपयों का माल जब्त किया है।