-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- 2 Hours Of Rain And 20 Km Traffic Jam Congress Attacks Gurugrams Traffic Jam Surrounds Triple Engine
2 घंटे बरसात और 20 किलोमीटर लंबा जाम! गुरुग्राम के महाजाम पर हमलावर हुई कांग्रेस
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Gurugram में सोमवार को हुई भारी बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी। 20 किलोमीटर लंबे जाम को लेकर कांग्रेस नेता सरकार पर हमलावर हुए हैं। जानिए क्या कहा।

गुरुग्राम में लगा भारी जाम, फोटो- सोशल मीडिया
Heavy Traffic Jam in Gurugram: गुरुग्राम में दोपहर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह चरमरा गया। खासकर एनएच-48 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें गाड़ियां घंटों फंसी रहीं। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को अपने घर और दफ्तर पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण गुरुग्राम के नरसिंहपुर, सेक्टर 29, सेक्टर 31, सेक्टर 45, सेक्टर 56, डीएलएफ फेज 3 और पालम विहार सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। ऑफिस टाइम में भारी बारिश के चलते लोग सड़कों पर जाम में फंस गए और घंटों इंतजार करते रहे।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किया पोस्ट
इस स्थिति पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह भाजपा का “ट्रिपल इंजन विकास मॉडल” है, जिसमें केंद्र, राज्य और नगर निगम तीनों मिलकर भी बारिश जैसी सामान्य स्थिति से निपटने में असफल हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी केवल हेलीकॉप्टर में यात्रा करते हैं, इसलिए उन्हें सड़कों की हालत का अंदाजा ही नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रियंका गांधी की टिप्पणी के बाद चर्चा में आए IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी, जानें उनका परिचय
Gadchiroli News: धानोरा-गड़चिरोली नेशनल हाईवे पर कीचड़ में फंसे दो ट्रक, 4 घंटे तक जाम
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लगाए सरकार विरोधी नारे
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
मिलेनियम सिटी का दावा खोखला- सुरजेवाला
सुरजेवाला ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने जल निकासी, सीवेज सिस्टम और ट्रैफिक प्रबंधन के नाम पर करोड़ों खर्च किए, लेकिन जमीनी हालात नहीं बदले। उन्होंने गुरुग्राम को “मिलेनियम सिटी” बताने के दावे को खोखला बताते हुए कहा कि असल में यह ट्रिपल इंजन विफलता का जीता-जागता उदाहरण है।
2 hours of rain = 20 KMs of Gurgaon Jam! As CM Nayab Saini only flies in “State Helicopter” and doesn’t travel on “road”, this is a “helicopter shot” of Highway in Gurgaon just now. So much for the rain preparedness and crores and crores of public money spent on drainage,… pic.twitter.com/HCNPYZkG2c — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 1, 2025
शिवसेना (यूबीटी) ने भी साधा निशाना
वहीं शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुरुग्राम में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन इसकी विफलता भी डबल है। उन्होंने कहा कि बारिश ने एक बार फिर दिखा दिया है कि मिलेनियम सिटी का विकास केवल कागजों पर है।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार-ड्रग्स बरामद, कई उग्रवादी गिरफ्तार
आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी, होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने 2 सितंबर को भी गुरुग्राम के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और जलभराव वाले इलाकों से बचकर रहें।
2 hours of rain and 20 km traffic jam congress attacks gurugrams traffic jam surrounds triple engine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Jul 29, 2026 | 11:31 AM3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
Jul 29, 2026 | 11:31 AMBankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
Jul 29, 2026 | 11:30 AMचंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 11:29 AMचंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
Jul 29, 2026 | 11:28 AMThe Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Jul 29, 2026 | 11:27 AMस्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
Jul 29, 2026 | 11:24 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














