-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Fragrant Tobacco Smuggling Busted Flavored Tobacco Worth Rs 26 Lakh Seized
सुगंधित तंबाकू तस्करी का पर्दाफाश, 26 लाख रुपयों का सुगंधी तंबाकू जब्त
- Written By: नवभारत डेस्क

- कुरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई
गड़चिरोली. गड़चिरोली जिले समेत संपूर्ण राज्य में सुगंधी तंबाकू पर प्रतिबंध लगाया गया है. फिर भी जिले के पड़ोसी राज्यों से लगातार प्रतिबंधित सुगंधी तंबाकू की तस्करी जारी है. पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाईयां करने के बावजूद भी गड़चिरोली जिले में सुगंधी तंबाकू की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही थी.
ऐसे में पुलिस सुगंधी तंबाकू की तस्करी करनेवाले प्रमुख तस्कर की फिराक में थी. इसी बीच मंगलवार की रात के छत्तीसगढ़ राज्य से प्रतिबंधित सुगंधी तंबाकू की तस्करी होने की गोपनिय जानकारी कुरखेड़ा पुलिस को मिली. जिसके आधार पर पुलिस ने गोठणगांव टी-पाईंट पर नाकाबंदी कर वाहन समेत 26 लाख 46 हजार 800 रूपयों का सुगंधी तंबाकू जब्त किया है.
कुरखेड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अवैध तरीके से सुगंधी तंबाकू की तस्करी करनेवालों में खलबली मच गयी है. यह कार्रवाई कुरखेड़ा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी साहिल झरकर और थानेदार अभय आष्टेकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक नारायण शिंदे, पुलिस कर्मी ललित जांभुलकर, नितिन नैताम, रूपेश कालबांधे, कन्नाके आदि ने की है.
दो तस्कर पुलिस के गिरफ्त में
जिले की कोरची तहसील से छत्तीसगढ़ राज्य सटा हुआ है. इसी राज्य से सर्वाधिक गड़चिरोली जिले में सुगंधी तंबाकू की तस्करी की जाती है. ऐसे में सुगंधी तंबाकू तस्करी का मुख्य केंद्र आरमोरी तहसील का वैरागड़ गांव होने की बात कही जा रही है. वैरागड़ समेत परिसर के गांवों में सर्वाधिक सुगंधी तंबाकू की तस्करी की जाती है.
इसी बीच मंगलवार की रात छत्तीसगढ़ राज्य से सुगंधी तंबाकू की तस्करी होने की जानकारी मिलते ही कुरखेड़ा पुलिस ने वाहन समेत लाखों रूपये किमत का सुगंधी तंबाकू जब्त किया है. इस मामले में आरमोरी तहसील के वैरागड़ निवासी सलीम माखानी और छग के बोगाटोला निवासी साधु गावड़े को गिरफ्तार किया है.
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली के सैकड़ों गांवों में श्मशानभूमि तक सड़क नहीं, बारिश में अंतिम संस्कार बना चुनौती
Gadchiroli News: कुरखेडा में अपर तहसील कार्यालय रामगढ़ में बनाने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
गड़चिरोली में ‘अमृत आपके द्वार परिवार सर्वेक्षण 2026’ शुरू, कमजोर परिवारों की होगी सामाजिक-आर्थिक जांच
गड़चिरोली: अमृत आहार योजना की रसोइयों को 5 माह से नहीं मिला मानधन, महिलाओं में रोष
पुलिस की कार्रवाई के बाद तस्करों में मची खलबली
कुरखेड़ा पुलिस ने मंगलवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए सुगंधी तंबाकू का पर्दाफाश कर दिया है. वहीं इस मामले में एक प्रमुख तस्कर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विशेषत: गिरफ्तार आरोपी यह छग राज्य से सुगंधी तंबाकू की तस्करी कर गड़चिरोली जिले के आरमोरी तहसील समेत अन्य तहसीलों के चील्लर विक्रेताओं तक पहुंचाते है. लेकिन अब पुलिस की कार्रवाई में सुगंधी तंबाकू का बड़ा जखिरा जब्त होने के कारण जिले के अन्य सुगंधी तंबाकू तस्करों में खलबली मच गयी है.
आरमोरी पुलिस ने भी की थी कार्रवाई
हाल ही में आरमोरी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले एक गांव में किराए के मकान में डुब्लिकेट सुगंधी तंबाकू बनाए जाने की गोपनिय जानकारी मिलते ही आरमोरी पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर प्रतिबंधित सुगंधी तंबाकू समेत सुगंधी तंबाकू के खाली डिब्बे और सुगंधी तंबाकू पैकींग करने की मशीन जब्त की गई थी. और अब कुरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जिससे पुलिस विभाग के इन कार्रवाईयों की सराहना की जा रही है.
Fragrant tobacco smuggling busted flavored tobacco worth rs 26 lakh seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMकौन हैं सोनम वांगचुक? जानिए ‘आइस मैन ऑफ लद्दाख’ की पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 12:36 PM‘काश मैं लाड़ली बहना होता’ 246 रुपये पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डाक कर्मचारी की पीड़ा, भोपाल में GDS का प्रदर्शन
Jul 15, 2026 | 12:33 PMसोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका
Jul 15, 2026 | 12:21 PMआगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMरायगड के कशेड़ी घाट में भारी भूस्खलन, मुंबई-गोवा हाईवे पर थमी रफ्तार; मुंबई जाने वाली एक लेन बंद, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














