- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Etapalli Government Petrol Pump Shortage Private Sellers Overcharging
सरकारी पेट्रोल पंप बंद! निजी विक्रेताओं ने बढ़ाए दाम, वसूल रहे मनमाना पैसा, जनता त्रस्त
Fuel Black Marketing: एटापल्ली सरकारी पेट्रोल पंप में सप्ताह भर पेट्रोल नहीं, निजी विक्रेता 30–40 रुपये ज्यादा वसूलकर वाहनधारकों की लूट कर रहे हैं। नागरिकों में तीव्र रोष।
- Written By: प्रिया जैस

सरकारी पेट्रोल पंप (सौजन्य-नवभारत)
Private Sellers Overcharging: गड़चिरोली जिले के एटापल्ली तहसील मुख्यालय स्थित पंचायत समिति में एकमात्र सरकारी सरकारी पेट्रोल पंप है। लेकिन यहां पर सप्ताह-सप्ताह भर पेट्रोल ही उपलब्ध नहीं रहता है। जिसका लाभ निजी व्यापारी उठाते हुए प्रति लीटर पर वाहनधारकों से 30 से 40 रुपये वसूल कर वाहनधारकों की लूट की जा रही है। इस मामले से वाहनधारकों में तीव्र रोष व्याप्त है।
एटापल्ली के पंचायत समिति कार्यालय परिसर में पिछले अनेक वर्षों से सरकारी पेट्रोलपंप है। पहले इस एकमात्र सरकारी पेट्रोलपंप पर संपूर्ण तहसील के वाहनधारक निर्भर थे। वर्तमान स्थिति में एटापल्ली में हेडरी मार्ग पर निजी पेट्रोलपंप शुरू होने से वाहनधारकों को काफी हद तक राहत मिली है। लेकिन सरकारी पेट्रोलपंप से निजी पेट्रोलपंप की दूरी करीब 3 से 4 किमी है।
सप्ताह भर पेट्रोल नहीं
ऐसे में सरकारी पेट्रोलपंप पर सप्ताह-सप्ताह भर पेट्रोल ही उपलब्ध नहीं रहने के कारण वाहनधारकों को वाहनों को धक्का मारते हुए करीब 3 से 4 किमी की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ रही है। विशेषत: इस मामले का लाभ उठाते हुए एटापल्ली के निजी व्यवसायी वाहनधारकों को लूटना शुरू कर दिये है। यह व्यवसायी वाहनधारकों से एक लीटर पर 30 रुपये अधिक ले रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे खर्च करेगी 765 करोड़ रुपये, पश्चिम रेलवे पर ‘कवच’ सिस्टम के लिए 188 करोड़ की मंजूरी
सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
मध्य रेल के 12 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित
मेलघाट के गांवों में सोलर माइक्रो ग्रिड से होगी बिजली आपूर्ति: मुख्यमंत्री
यह भी पढ़ें – जिंदल की बेटी की शादी में कंगना-महुआ और सुप्रिया सुले ने किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ VIDEO
पेट्रोल की कमी से बढ़ी परेशानी
इधर सरकारी पेट्रोलपंप पर नियमित पेट्रोल उपलब्ध नहीं रहने के कारण सरकारी कर्मी, आम नागरिक समेत स्कूली छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी पेट्रोल पंप होने के बाद भी यहां पर पेट्रोल की किल्लत निर्माण होने से पंचायत समिति कार्यालय की कार्यप्रणाली पर तीव्र रोष व्यक्त करते हुए इस मामले की जांच करने की मांग शहर के नागरिकों द्वारा की जा रही है।
Etapalli government petrol pump shortage private sellers overcharging
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 March: मेष और मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बढ़ेगा मान-सम्मान; जानें अपनी राशि का हाल
Mar 11, 2026 | 12:05 AMसोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, कहा- विरोध प्रदर्शन या भूख हड़ताल में किसी को आनंद नहीं आता
Mar 10, 2026 | 10:37 PMहवाई सफर पर ईरान-इजराइल तनाव की मार, भारतीय एयरलाइंस ने 15% बढ़ाया किराया; जानें किन रूट्स पर सबसे ज्यादा असर
Mar 10, 2026 | 09:59 PMईरान-अमेरिका जंग: मालदीव में फंसे इटली के 1500 पर्यटक; चीन ने उठाई तत्काल युद्धविराम की मांग
Mar 10, 2026 | 09:59 PMरेलवे खर्च करेगी 765 करोड़ रुपये, पश्चिम रेलवे पर ‘कवच’ सिस्टम के लिए 188 करोड़ की मंजूरी
Mar 10, 2026 | 09:54 PM26 साल बाद रमजान में दुर्लभ संयोग, इस साल होंगे 5 जुमा और 2 अलविदा जुमा
Mar 10, 2026 | 09:49 PM‘अब खुल गया दरवाजा…’ बंगाल SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ममता बनर्जी ने खत्म किया धरना
Mar 10, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM












