-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Fuel Shortage Petrol Diesel Supply Hit Due To Farmers Protest
नागपुर पेट्रोल पंपों पर सप्लाई ठप, किसान आंदोलन में फंसे टैंकर, लंबी कतारों से मचा हाहाकार!
- Written By: प्रिया जैस
Petrol Diesel Supply Hit Nagpur: नागपुर में किसान आंदोलन के चलते वर्धा रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर टैंकर फंसने से शहर की पेट्रोल-डीजल सप्लाई प्रभावित हो गई है।

किसान आंदोलन से प्रभावित पेट्रोल पंप (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Fuel Crisis: किसान आंदोलन के चलते अब दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। एक तरफ जहां सिटी से वर्धा मार्ग की ओर जाने वाले जा नहीं पा रहे हैं वहीं उस तरफ से न तो लोग आ पा रहे हैं और न ही पेट्रोल-डीजल के टैंकर पंप तक पहुंच पा रहे हैं।
टैंकरों के नहीं पहुंच पाने के कारण कई पेट्रोल पंपों पर सप्लाई लड़खड़ा रही है। कई पंपों में लंबी कतारें लगी देखी गईं। आंदोलन की स्थिति और पूरी सड़क पर लगे जाम को देखते हुए टैंकर चालक अकोला मार्ग व हिंगना मार्ग का सहारा ले रहे हैं लेकिन उन्हें काफी लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।
फुल टैंक कराते रहे ग्राहक
आंदोलन के कारण फंसे टैंकरों के कारण सप्लाई लड़खड़ाती देख लोग भी अपनी गाड़ियों के टैंक फुल कराते नजर आये। पंपों पर टैंकरों के नहीं पहुंचने का डर लोगों में देखा गया। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार सप्लाई में जरूर दिक्कत आई है लेकिन हम टैंकरों को अन्य रूट से पंपों तक पहुंचने के लिए दिशानिर्देश दे रहे हैं। बुधवार का दिन तो जैसे-तैसे निकल गया लेकिन गुरुवार को स्थिति ऐसी ही रही तो परेशानी और बढ़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Purandar Airport Project: प्रभावित किसानों के भूमि विवाद सुलझाने को 22 जून को विशेष कैंप, मौके पर होगा निपटारा
विरोध के बाद बैकफुट पर सरकार! कर्जमाफी के कड़े नियमों को बदलने के लिए बनी कमेटी
Agra: किसानों ने रोका कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का काफिला, मांगों को लेकर सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
बूटीबोरी जाने वाली बसें भी नहीं चलीं
पारडी, बर्डी सहित अन्य स्थानों से बूटीबोरी मार्ग जाने वाली ‘आपली बसें’ नहीं चल पाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कइयों को आंदोलन की जानकारी नहीं होने के कारण वे बस की प्रतीक्षा ही करते रह गये। हिंगना रूट की बसों पर चढ़कर जब छत्रपति चौक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि इस मार्ग की बसें ही बंद हैं। वहीं बूटीबोरी में काम करने वाले कई कामगार भी इस चक्कर में काम पर नहीं पहुंच पाए।
यह भी पढ़ें – जेल जाएंगे, लाठी-गोली खाएंगे, 36 घंटे से सड़कों पर डटे किसान, जरांगे के आने से नागपुर में बढ़ा तनाव
सब्जियों के वाहन भी फंसे
टैंकरों की तरह ही वर्धा मार्ग से आने वाले कुछ सब्जियों व फलों के टैम्पों भी फंसने की जानकारी मिली है।
रेस्टोरेंट, ढाबे भी रहे बंद
वर्धा रोड पर खापरी से बूटीबोरी तक सैकड़ों पसंदीदा होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे हैं। बड़ी तादाद में लोग यहां डिनर करने आते हैं। यह शहर के पुराने डाइनिंग डेस्टीनेशन में से एक है लेकिन पिछले 2 दिनों से यह क्षेत्र ‘किसान आंदोलन’ के चलते पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। यातायात बंद है। यहां पिछले 2 दिनों से कारोबार ठप है। खापरी से बूटीबोरी टी पॉइंट तक के होटल, ढाबे और कई छोटे विक्रेता भी प्रभावित हुए।
लगभग एक किलोमीटर के दायरे में यातायात बंद था। यहां आने वाले शहर से ही आते हैं। आंदोलन के चलते सभी ने अपना रुख बदल दिया है। आंदोलन का अंदेशा न होने से पहले दिन अचानक धंधा बंद करना पड़ा। खास कर होटलों और ढाबों पर रात में ही ग्राहकी रहती है। जैसे ही आंदोलनकारियों ने यहां ठिया जमाया, पुलिस को यातायात रोकना पड़ा। जाम लगने से ग्राहकी भी नहीं रही।
Nagpur fuel shortage petrol diesel supply hit due to farmers protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा, बोले- 2027 में सपा की हालत टीएमसी जैसी हो जाएगी
Jun 20, 2026 | 06:54 PM‘मुझे बचा लो…’ खिड़की से आती रही चीखें, पर आग की लपटों ने छीन ली महिला की जिंदगी; संभाजीनगर में कोहराम
Jun 20, 2026 | 06:52 PMअयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
Jun 20, 2026 | 06:51 PMस्विट्जरलैंड घूमकर लौटी भारतीय महिला बोली- कश्मीर किसी से कम नहीं, बस सफाई में पीछे रह जाता है भारत
Jun 20, 2026 | 06:48 PMकोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक के साथ शख्स गिरफ्तार, TMC ने बताया अभिषेक बनर्जी की हत्या की प्लानिंग
Jun 20, 2026 | 06:45 PMमोबाइल छीनकर भाग रहे दो आरोपियों पर बोरी फेंक कर मजदूर ने रोका, भागते हुए एक आरोपी की हुई मौत
Jun 20, 2026 | 06:37 PMमहाराष्ट्र में खुला महिला उद्यमियों के लिए खास ‘स्टार्टअप हब’, बिजनेस को मिलेगी नई उड़ान, जानें सरकार का प्लान
Jun 20, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














