- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Dhanora Karwafa Irrigation Project Delayed Forest Law Villagers Protest
धानोरा का कारवाफा प्रकल्प 43 साल से अधर में: वन कानून और 3 गांवों के विरोध से 25 गांव सिंचाई सुविधा से वंचित
25 गांवों के किसान सिंचाई सुविधा से वंचित हैं। कारवाफा प्रकल्प में कानून की बाधाएं और विरोध के चलते कार्य रुका है।

Gadchiroli Lrrigation News: धानोरा जिले में स्वीकृत कई लघु व मध्यम सिंचाई परियोजनाएं वन कानून की बाधाओं और स्थानीय विरोध के कारण वर्षों से अधर में लटकी हुई हैं। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है, जिन्हें आज भी सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ऐसे ही ठप पड़े प्रकल्पों में धानोरा तहसील का महत्वाकांक्षी कारवाफा मध्यम सिंचाई प्रकल्प प्रमुख है, जिससे 25 गांवों को लाभ मिलने की उम्मीद थी।
कारवाफा प्रकल्प का कार्य वर्ष 1980 में शुरू हुआ था और शुरुआती तीन वर्षों में इस पर 204.76 लाख रुपये खर्च किए गए। लेकिन 1983 में निर्माण कार्य अचानक बंद हो गया। तब से अब तक कई बार इसे पुनर्जीवित करने के प्रयास हुए, मगर सफलता नहीं मिली।
मक्केपायली गांव के समीप प्रस्तावित इस प्रकल्प से करीब 5,250 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित होने का अनुमान था। इससे 25 गांवों के किसानों को लाभ मिलता, जिनमें 13 गांव आदिवासी बहुल हैं। बावजूद इसके, प्रकल्प ठप रहने से पूरा क्षेत्र आज भी प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर है।
सम्बंधित ख़बरें
खुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
नागपुर यूनिवर्सिटी में भारी बवाल, BJYM ने निकाला विरोध मार्च, कुलपति की नेमप्लेट तोड़ी; पुलिस ने लिया एक्शन
नागपुर MLC सीट पर किसे मिलेगा मौका? बावनकुले की सीट पर भाजपा का नया चेहरा कौन? बढ़ी हलचल
बिहार के चौहरे हत्याकांड के दो आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार; शवों के टुकड़े कर नदी में फेंके थे
स्थानीय स्तर पर तीन गांवों के विरोध और वन अनुमति से जुड़ी जटिलताओं ने इस प्रकल्प को आगे बढ़ने नहीं दिया। नतीजतन, दशकों पुरानी यह योजना आज भी कागजों में सिमटी हुई है, जबकि लागत में भी भारी वृद्धि हो चुकी है।
तीन गांवों का विरोध बना बाधा
प्रकल्प क्षेत्र में मारोडा, टवेला, कारवाफा, फुलबोडी, रेखाटोला, कोंदावाही और कुथेगांव गांव शामिल हैं। इनमें से रेखाटोला, कोंदावाही और कुथेगांव ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव का विरोध किया, जिससे परियोजना अटक गई।
26 वर्षों से प्रयास बेनतीजा
1983 में काम बंद होने के बाद वर्ष 2000 में इसे पुनः शुरू करने की पहल की गई। 2002 में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया, जिस पर अतिरिक्त तकनीकी व वन संबंधी जानकारी मांगी गई। 2007 में जानकारी उपलब्ध कराने और 2008 में निरीक्षण के बावजूद परियोजना को मंजूरी नहीं मिल सकी।
करीब 26 वर्षों के लगातार प्रयासों के बाद भी कारवाफा प्रकल्प जमीन पर नहीं उतर सका, जिससे धानोरा क्षेत्र के किसानों को आज तक सिंचाई सुविधा का इंतजार है।
Dhanora karwafa irrigation project delayed forest law villagers protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान Health Model, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
May 19, 2026 | 02:36 PMखुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
May 19, 2026 | 02:33 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में भारी बवाल, BJYM ने निकाला विरोध मार्च, कुलपति की नेमप्लेट तोड़ी; पुलिस ने लिया एक्शन
May 19, 2026 | 02:31 PMउत्तराखंड का ‘फौजी मुख्यमंत्री’ खामोश, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
May 19, 2026 | 02:28 PMटेलीकॉम, रिटेल और FMCG के बाद अब आइसक्रीम पर रिलायंस की नजर, लॉन्च किया नया ब्रांड, कितना बड़ा है मार्केट?
May 19, 2026 | 02:27 PMनागपुर MLC सीट पर किसे मिलेगा मौका? बावनकुले की सीट पर भाजपा का नया चेहरा कौन? बढ़ी हलचल
May 19, 2026 | 02:25 PMबिहार के चौहरे हत्याकांड के दो आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार; शवों के टुकड़े कर नदी में फेंके थे
May 19, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM










