- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Chamorshi Midc Land Acquisition Farmers Protest Gadchiroli
चामोर्शी MIDC पर गहराया संकट! किसानों ने जमीन देने से किया इनकार, सरकार ने बनाई टीम
- Written By: आकाश मसने
Chamorshi MIDC News: चामोर्शी तहसील के 14 गांवों में एमआईडीसी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू है। भेंडाला में हुई सभा में ग्रामीणों ने जमीन देने से इनकार कर दिया है।

भेंडाला में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण (फोटो नवभारत)
Chamorshi MIDC Land Acquisition News: गड़चिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के 14 गांवों में होने वाले एमआईडीसी की जगह अधिग्रहण संदर्भ में सरकार द्वारा हलचल तेज हो गयी है। वर्ग 2 की जमीन वर्ग 1 में करने की प्रक्रिया को चामोर्शी उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में 6 अक्टूबर से संबंधित मंडल अधिकारी की टीम को कार्य की शुरुआत करने का निर्देश दिया गया है।
भयभित हुए किसानों ने मंगलवार को भेंडाला परिसर के किसान व युवाओं ने जमीन जाने के भय से पहली सभा फोकुर्डी में आयोजित की। इस सभा में ग्रामीणों ने एमआईडीसी को जगह देने से इनकार किया है।
चामोर्शी तहसील के फराडा, फोकुर्डी, रामाला, मोहुर्ली, मोकासा, दोटकुली, खंडाला, घारगांव, वाघोली, वेलतुर रिठ, सगणापुर, कान्होली, भेंडाला, नवेगांव माल और चाकलपेठ संपादित क्षेत्र की जमीन वर्ग 2 से वर्ग 1 में परिवर्तित हुई जमीन का फेरफार पंजीयन जांच करने संदर्भ में आदेश जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: 5 महीने से कमीशन नहीं मिलने पर फूटा राशन दुकानदारों का गुस्सा, अहेरी तहसील में सौंपा ज्ञापन
गड़चिरोली के चामोर्शी में जंगली हाथियों की एंट्री, 150 बोरे मक्का फसल की बर्बाद
कुरखेड़ा में आदिवासी समाज का बड़ा मोर्चा, अमित शाह के वनवासी संबोधन पर जताया विरोध
मुख्यमंत्री फडणवीस की पहल: गड़चिरोली में हाथियों की आवाजाही पर नजर रखने को विशेष परियोजना शुरू
जांच के लिए प्रशासन ने बनाई टीम
चामोर्शी औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूसंपादन हेतु 14 गांवों की निजी जमीन महाराष्ट्र औद्योगिक विकास अधिनियम, 1961 के अनुसार अधिग्रहित की जानी है। इसके अंतर्गत संपादित क्षेत्र के भेगवटदार वर्ग 2 से भोगवटदार वर्ग 1 में परिवर्तन किए गए भूमापन क्रमांक का पिछले 30 वर्षों का फेरफार पंजीयन (mutation record) जांचना आवश्यक है। इस प्रक्रिया के लिए राजस्व प्रशासन ने मंडल अधिकारी का एक विशेष टीम तैयार किया है।
यह भी पढ़ें:- गुंडे के भाई को मंत्री ने दिया गन लाइसेंस! विपक्ष ने योगेश कदम का मांगा इस्तीफा, मचा सियासी हड़कंप
निर्धारित टीम को 6 से 10 अक्टूबर तक नियोजित तारीखों पर चामोर्शी उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहकर यह कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया गया है। इस जांच के माध्यम से भूमि स्वामित्व और वर्ग परिवर्तन की वैधता की पुष्टि कर आगे की भूसंपादन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इधर सरकार के आदेश अनुसार शुरू किए गए कार्रवाई के खिलाफ 7 अक्टूबर को फोकुर्डी में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ सभा आयोजित की गई। इस सभा में किसानों ने की फोकुर्डी गांव जमीन बचाव समिति स्थापन कर अपनी जमीन न देने का निर्णय लिया गया। सभा में प्रमोद भगत, सरपंच रूपाली दहेलकार, भुवनेश्वर चुधरी, लचमा शिर्गावर, विजय झाडे समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
Chamorshi midc land acquisition farmers protest gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 11 जून 2026 को जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर? जानें कौन से क्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता
Jun 11, 2026 | 06:12 AMNagpur Weather: तेज हवाओं और बिजली के साथ बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी, जानें आज का नागपुर का मौसम
Jun 11, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: 15 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
Jun 11, 2026 | 05:45 AM129th Birth Anniversary: क्रांति, कविता और बलिदान का दूसरा नाम था- बिस्मिल Ram Prasad
Jun 11, 2026 | 03:06 AMCM Vijay का दिल्ली दौरा: सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात; नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 11, 2026 | 01:56 AMAaj Ka Rashifal 11 June 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें अपनी राशि का हाल
Jun 11, 2026 | 12:04 AMSKNL बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, रायगढ़ में 60 करोड़ की संपत्ति जब्त; क्या है पूरा मामला?
Jun 10, 2026 | 11:28 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM














