- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Campaign Slows Down Tillupump Continues To Be Used
धीमी पड़ी मुहिम, टिल्लूपंप का उपयोग जारी गड़चिरोली नगर परिषद को ध्यान देने की आवश्यकता
गड़चिरोली में टिल्लू पंप के उपयोग से जल संकट बढ़ा, नगर परिषद ने मुहिम धीमी होने पर चिंता जताई है।

Gadchiroli News: ग्रीष्मकाल दिन के शुरू होकर सूरज आग उगल रहा है. ऐसे में अभी से ही शहर के विभिन्न वार्डों में पानी की किल्लत महसूस की जा रही है. शहर में कुछ लोगों द्वारा अपने घरों के नलों पर टिल्लू पंप लगाकर क्षमता से अधिक पानी का उपयोग कर रहे है. जिसके कारण अन्य लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में नप के जलापूर्ति विभाग ने 6 सदस्यीय पथक का गठन का टिल्लू पंप का उपयोग करने वालों के खिलाफ धरपकड़ मुहिम शुरू कर दी थी.
लेकिन वर्तमान में मुहिम धीमी पड़ने के कारण पुन शहर में टिल्लू पंप का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है. जिससे नप को मुहिम की गति बढ़ाने की आवश्यकता होने की बात शहर के नागरिकों ने की है. ग्रीष्मकाल के दिनों में वैनगंगा नदी का जलस्तर कम होने के कारण शहर के अनेक वार्डों में पानी की किल्लत निर्माण होती है.
जिसके कारण शहर में आवश्यकता अनुसार जलापूर्ति नहीं हो पाती. जिससे नप द्वारा शहरवासियों से पानी का उचित उपयोग करने की अपील की जाती है. लेकिन दूसरी ओर लोग अपने घरों को ठंड़ा रखने के लिए कूलर लगाते है. और घरों के नलों पर टिल्लू पंप लगाकर क्षमता से अधिक पानी का उपयोग करते है.
सम्बंधित ख़बरें
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
जिसका खामियाजा अन्य नलधारकों को आवश्यकता अनुसार पानी नहीं मिल पाता है. कुछ दिन पहले नप ने पथक के जरिए मुहिम चलाकर टिल्लू पंपों का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुछ टिल्लू पंप भी जब्त किए थे. लेकिन वर्तमान में यह मुहिम ठंडे बस्ते में दिखाई दे रही है. जिससे नप तत्काल मुहिम को तीव्र रूप से चलाएं.
अब तक 10 टिल्लू पंप जब्त
नप गड़चिरोली के जलापूर्ति विभाग के खामतकर ने कहा कि नप द्वारा टिल्लू पंप की सहायता से पानी का अधिक उपयोग करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू है. लेकिन बीच की अवधि में टैक्स वसूली शुरू होने के कारण मुहिम को रोका गया था.लेकिन अब मुहिम पूर्ववत शुरू की जाएगी. वहीं नप द्वारा अब तक 10 टिल्लू पंप जब्त किए गए है.
Campaign slows down tillupump continues to be used
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य प्रदेश में AI आधारित डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़ी पहल, मुख्यमंत्री मोहन यादव की गूगल टीम के साथ अहम बैठक
May 20, 2026 | 09:57 AMNashik Fuel Crisis: नासिक के पेट्रोल पंपों पर लगा ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड, मनमाड डिपो से आपूर्ति ठप
May 20, 2026 | 09:53 AMचंद्रपुर में बाघ का हमला: तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला की दर्दनाक मौत, वन्यजीव संघर्ष की 14वीं शिकार
May 20, 2026 | 09:53 AMनॉर्वेजियन मीडिया की घटिया हरकत! अखबार के कार्टून में PM मोदी को ‘सपेरा’ छापने पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना
May 20, 2026 | 09:40 AMठाणे में शिवसेना-भाजपा टकराव तेज: उपमहापौर कृष्णा पाटिल की खुली चुनौती, कहा- इस्तीफा देकर फिर लड़ें चुनाव
May 20, 2026 | 09:35 AMअमरावती: मोर्शी ओपन जेल में फर्जीवाड़ा! मां की बीमारी का झूठा बहाना बना कर, कैदी ने जेल प्रशासन को किया गुमराह
May 20, 2026 | 09:33 AMमध्य प्रदेश में हड़ताल: आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्ट संघ का विरोध
May 20, 2026 | 09:28 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














