- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Bus Service Started For 15 Villages Including The Extremely Remote Ambezari Citizens Welcomed
अतिदुर्गम आंबेझरी समेत 15 गांवों के लिए बससेवा शुरू, नागरिकों ने ढोल-नगाडों के साथ किया बस का स्वागत
Maharashtra State Transport Corporation: 18 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता के 79 वर्ष बाद पहली बार गड़चिरोली पुलिस दल के प्रयासों से तथा महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम के सहयोग से आंबेझरी तक बस सेवा शुरू की।
- Written By: आंचल लोखंडे

अतिदुर्गम आंबेझरी समेत 15 गांवों के लिए बससेवा शुरू (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bus service: गड़चिरोली जिला आदिवासी बहुल तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहां के दुर्गम-अतिदुर्गम इलाकों में रहनेवाले लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध न होने से पैदल यात्रा करनी पड़ती थी। नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए गडचिरोली पुलिस दल लगातार विभिन्न पहल कर रहा है। इसी कड़ी में 18 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता के 79 वर्ष बाद पहली बार गड़चिरोली पुलिस दल के प्रयासों से तथा महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम के सहयोग से आंबेझरी तक बस सेवा शुरू की गई है। इस सेवा का लाभ 15 गांवों के नागरिकों तथा विद्यार्थियों को मिलनेवाला है।
इससे पहले 26 अप्रैल 2025 को गड़चिरोली से कटेझरी तक बस सेवा शुरू की गई थी। इसी तरह अब जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर तथा कटेझरी से 21 किमी दूरी पर स्थित अतिदुर्गम आंबेझरी गांव तक बस सेवा पहुंची है। बस गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य बजाकर, नृत्य कर तथा बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए बस का जोरदार स्वागत किया। इस बस सेवा का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में कटेझरी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक अजय भोसले द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम के सहयोग
गड़चिरोली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल की संकल्पना के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज जी, धानोरा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी धानोरा जगदीश पांडे, पुलिस उप-अधीक्षक (अभियान) विशाल नागरगोजे तथा प्रभारी अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक अजय भोसले समेत अन्य अधिकारी तथा कर्मचारियों ने महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम के सहयोग से इस पहल को सफल बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में भारी वाहनों का कहर: शहर की सड़कों पर मंडराती मौत, रिंग रोड का DPR तैयार
गड़चिरोली: अगरबत्ती प्रकल्प में धोखाधड़ी के खिलाफ महिलाओं का आमरण अनशन; 3 की तबीयत बिगड़ी
गड़चिरोली: चामोर्शी में लगेगा 2,500 करोड़ का आयरन प्लांट; 15,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
गड़चिरोली: मंत्रालय की फाइलों में 20 साल से धूल फांक रहा रमेशगुडेम सिंचाई प्रकल्प, आदिवासी किसान बेहाल
ये भी पढ़े:विदर्भ में कपास पर आकस्मिक मर रोग का प्रकोप, अतिवृष्टि के बाद कपास उत्पादन पर संकट
पैदल यात्रा से मिलेगी मुक्ति
स्वाधनिता के 79 वर्ष पश्चात पुलिस के सहयोग से आंबेझरी के लिए शुरू की गई बससेस से इस परिसर के करीब 15 से अधिक गांवों के नागरिकों को इसका लाभ मिलनेवाला है। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। यह बस गड़चिरोली-चातगांव-धानोरा-येरकड़-मुरुमगांव-खेडेगांव-आंबेझरी-मंगेवाड़ा-जयसिंगटोला-मालेवाड़ा मार्ग से गुजरेगी। इस बस सेवा से करीब 15 से अधिक गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आने-जाने में सुविधा होगी और नागरिकों की पैदल यात्रा से मुक्ति मिलेगी।
मोबाईल टावर व सड़क का भी निर्माण
गड़चिरोली जिले में संचार सुविधा मजबूत करने हेतु पुलिस संरक्षण में अब तक 507 मोबाइल टावर लगाए गए हैं। इसके अलावा 420 किलोमीटर लंबी सड़क तथा 60 पुलों का निर्माण पूरा किया गया है। बीते एक वर्ष में गट्टा (जा.)-गर्देवाड़ा-वांगेत्री, कटेझरी-गडचिरोली और मरकणार-अहेरी मार्ग पर भी पहली बार बस सेवा शुरू हुई है।
Bus service started for 15 villages including the extremely remote ambezari citizens welcomed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल नगर परिषद का 317 करोड़ का बजट पेश: संपत्ति हस्तांतरण शुल्क रद्द, विकास कार्यों पर रहेगा जोर
Feb 27, 2026 | 02:20 PMVaranasi Update: 14 महीने से जारी शूटिंग! प्रियंका चोपड़ा ने 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ पर दिया बड़ा अपडेट
Feb 27, 2026 | 02:20 PMमुंबई एयरपोर्ट पर नमाज के लिए शेड बनेगा या नहीं? कोर्ट ने सरकार के पाले में डाली गेंद
Feb 27, 2026 | 02:09 PMमुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PMवंचित बहुजन आघाड़ी का 2 मार्च को मुंबई में धरना, प्रकाश आंबेडकर ने व्यापार, राफेल और विदेश नीति पर उठाए सवाल
Feb 27, 2026 | 02:06 PMUIDAI और गूगल की बड़ी साझेदारी… गूगल मैप पर मिलेगा 60,000 आधार केंद्रों का पता
Feb 27, 2026 | 02:05 PMशराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM














