-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Sudden Wilting Of Cotton In Vidarbha
विदर्भ में कपास पर आकस्मिक मर रोग का प्रकोप, अतिवृष्टि के बाद कपास उत्पादन पर संकट
- Written By: आंचल लोखंडे
Vidarbha News: पश्चिम विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई। इस अतिवृष्टि के कारण खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहा, जिससे कपास सहित अन्य खरीफ फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है।

विदर्भ में कपास पर आकस्मिक मर रोग का प्रकोप (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Akola News: विदर्भ सहित महाराष्ट्र के कपास पट्टे में बीते दस–बारह दिनों के सूखे के बाद पिछले दो–तीन दिनों में पश्चिम विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई। इस अतिवृष्टि के कारण खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहा, जिससे कपास सहित अन्य खरीफ फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। विशेष रूप से कपास की फसल में आकस्मिक मर (Parawilt) रोग के लक्षण तेजी से सामने आ रहे हैं।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, कपास के खेतों में पानी भरने से जड़ों में सड़न शुरू हो जाती है, जिससे आकस्मिक मर रोग का प्रकोप होता है। यह रोग किसी जीवाणु, विषाणु या फफूंदी से नहीं होता, बल्कि लंबे सूखे के बाद अचानक भारी वर्षा और भूमि में अत्यधिक नमी के कारण उत्पन्न होता है। इस रोग में कपास के हरे-भरे पौधे अचानक मुरझा जाते हैं, नीचे की ओर झुकते हैं और पत्तियां झड़ने लगती हैं। 36 से 48 घंटे के भीतर इसके लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगते हैं, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है।
कृषि विवि ने दिए तात्कालिक प्रबंधन के सुझाव
डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय, अकोला के कपास अनुसंधान विभाग के विशेषज्ञ डॉ.संजय काकडे ने आकस्मिक मर रोग की रोकथाम के लिए कुछ उपाय सुझाए हैं। जैसे-पानी भरे खेतों में झुक चुके पौधों को मिट्टी का सहारा देकर सीधा करें और जड़ों को दबाएं। खेत से अतिरिक्त पानी निकालने की व्यवस्था करें। पौधों के आसपास की मिट्टी को दबाकर स्थिरता प्रदान करें।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
कॉपर ऑक्सीक्लोराइड (25 ग्राम), यूरिया (150 ग्राम) और सफेद पोटाश (100 ग्राम) को 10 लीटर पानी में मिलाकर प्रति पौधा 100 मिली द्रावण की ड्रेंचिंग करें। वैकल्पिक रूप से 1 किलो 13:00:45, 2 ग्राम कोबाल्ट क्लोराइड, 250 ग्राम कॉपर ऑक्सीक्लोराइड को 200 लीटर पानी में मिलाकर ड्रेंचिंग करें। इसी तरह सभी उपाय 24 से 48 घंटे के भीतर करना आवश्यक है ताकि नुकसान को रोका जा सके। खेतों में दरारें न पड़ें, इसके लिए समय-समय पर मिट्टी का भराव करें।
ये भी पढ़े: वेतन समानता के नहीं सुलझे दावे, सरकारी वकीलों के कार्यालयों में कर्मचारियों को लेकर खुलासा
किसानों से सतर्कता की अपील
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की है कि वे अपने कपास खेतों की नियमित निगरानी करें और आकस्मिक मर के लक्षण दिखते ही तात्कालिक उपाय अपनाएं। समय पर हस्तक्षेप से उत्पादन को बचाया जा सकता है और आर्थिक नुकसान से राहत मिल सकती है।
Sudden wilting of cotton in vidarbha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Jul 03, 2026 | 07:29 AMAamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
Jul 03, 2026 | 07:23 AMPapua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
Jul 03, 2026 | 07:23 AMवाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
Jul 03, 2026 | 07:22 AMबॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














